Showing posts with label महंगाई।film shaah rukh khaan. Show all posts
Showing posts with label महंगाई।film shaah rukh khaan. Show all posts

Friday, February 12, 2010

जितना दबाव मीडिया ने एक फ़िल्म को रिलीज़ कराने के लिये बनाया उतना अगर महंगाई को कम करने के लिये बनाते तो शायद एक शाहरूख का नही जनता का भला हो जाता!

छोटी सी पोस्ट बेहद बड़े और गंभीर मुद्दे पर्।मीडिया पर नज़र डाले तो लगता है कि इस देश मे एक फ़िल्म को रिलीज़ कराने से बड़ी कोई समस्या ही नही है।जिस तरीके से मीडिया सरकार और कांग्रेस पर इस फ़िल्म को रिलीज़ कराने के लिये दबाव बनाती नज़र आई वो लगता है सिर्फ़ और सिर्फ़ शाहरूख की दलाली और शिवसेना को गाली देना ही था।मीडिया के तमाम दबाव के बावज़ूद जब सिनेमा मालिक तैयार नही हुये तो मीडिया का रोना और बढ गया उसे शिवसेना की जीत बर्दाश्त नही थी।इसे उसने शाहरूख वर्सेस शिवसेना की बजाय सरकार वर्सेस सिनेमा बना दिया और सरकार की आड़ मे वो अपना खेल खेलता रहा।ऐसा क्या पहाड़ टूट जाता अगर एक फ़िल्म नही दिखाई जाती?मगर मीडिया लगता है अपना वर्चस्व इसी बहाने स्थापित करने पर तुल गया था,बहाना था एक फ़िल्म और वो भी अल्पसंख्यकों के नाम की और सिर्फ़ उन्हे स्थापित करने की।अफ़सोस ही नही शर्म आती रही कई दिनो से चल रहे इस गंदे खेल को देख कर्।मीडिया जितना शाहरूख की फ़िल्म के लिये रोया उतना कभी भी वो महंगाई की मार से पिसती जनता के लिये रोता नज़र नही आया।अमूल दूध के भाव बढ जाने पर उसने लोगों की प्रतिक्रियायें नही दिखाई बस फ़िल्म नही दिखाने पर बक़वास करते रहे।दूध तो बहुत दूर की बात है आज दाल-भात खाना मुश्किल हो रहा है। सब्ज़ियां तो सपना हो गई हैं।पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान फ़िर बढाये जा सकते हैं मगर इन सब के बारे मे सोचने की फ़ुरसत मीडिया को शायद नही है।उसे तो फ़िल्म देखना है और लोगों को फ़िल्म दिखाना है।शायद उसे देख कर लोगों के पेट भर जायेंगे।इतनी बड़ी मुहीम आज तक़ मीडिया ने इस देश मे महंगाई के लिये नही छेड़ी पता नही क्यूं?उन लोगों का एक फ़िल्म के लिये रुदालियों के लिये रोना शर्मनाक ही नही उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े कर देता है।