Showing posts with label शाहरूख खान. Show all posts
Showing posts with label शाहरूख खान. Show all posts
Saturday, February 13, 2010
साबित हो गया इस देश में खाने पे भारी है खान,खाने से ज्यादा ज़रूरी है खान!
कई दिनों से लगातार ये खान,खान और खान देखते-देखते पक गया।मीडिया ने कल साबित कर दिया कि इस देश में खाने पे भारी है खान,खाने से ज्यादा ज़रूरी है खान!ठाकरे लोगों को जी भर कर गालियां देने और खुद को मुम्बईवासियों और देशवासियों का सबसे बड़ा शुभचिंतक और हितचिंतक साबित करने के बाद लगा कि अब तो वे लोग महंगाई के बारे में बात करेंगी।मगर आज फ़िर से खान बाबा ही हिट हैं।क्या इस देश मे सिर्फ़ फ़िल्म ही सब कुछ है।क्या खाने-पीने से भी ज्यादा ज़रूरी है फ़िल्म देखना और दिखाना?क्या छत्तीसगढ जैसे नये और उभरते राज्यों में नक्सलियों का दीमक लगना और उसकी तरक्की पर ग्रहण लगना कोई समस्या नही है?क्या उससे निज़ात पाना ज़रूरी नही है?क्या देश मे बढ रही आतंकवदियों की घुसपैठ समस्या नही है?क्या रोजी-रोटी की समस्या से जूझते बेरोज़गारों की चिंता करना ज़रूरी नही है?क्या पिछड़े इलाकों मे मूलभूत सुविधायें मुहैया करना ज़रूरी नही है?क्या किसानों के इस देश मे भूख से मर रहे अनाज उगाने वालों के बारे मे सोचना ज़रुरी नही है?क्या मज़दूरों को उनके पसीने का उचित दाम दिलाने के लिये बात करना ज़रूरी नही है?क्या इस देश मे बढ रहे भ्रष्टाचार पर बात करना ज़रूरी नही है?क्या राजनीति मे खरीद-फ़रोख्त और दलाली समस्या नही है?क्या भूखमरी जैसी समस्या से जूझ रहे इस देश मे फ़िल्म देखना और दिखाना ज़रूरी है?अगर है तो फ़िर तो ये मानना ही पड़ेगा कि इस देश मे खाने पर भारी है खान और खाने से भी ज़रुरी है खान!
Labels:
my name is khan,
फ़िल्म,
भूख,
महंगाई,
माई नेम इज़ खान,
शाहरूख खान
Friday, February 12, 2010
जितना दबाव मीडिया ने एक फ़िल्म को रिलीज़ कराने के लिये बनाया उतना अगर महंगाई को कम करने के लिये बनाते तो शायद एक शाहरूख का नही जनता का भला हो जाता!
छोटी सी पोस्ट बेहद बड़े और गंभीर मुद्दे पर्।मीडिया पर नज़र डाले तो लगता है कि इस देश मे एक फ़िल्म को रिलीज़ कराने से बड़ी कोई समस्या ही नही है।जिस तरीके से मीडिया सरकार और कांग्रेस पर इस फ़िल्म को रिलीज़ कराने के लिये दबाव बनाती नज़र आई वो लगता है सिर्फ़ और सिर्फ़ शाहरूख की दलाली और शिवसेना को गाली देना ही था।मीडिया के तमाम दबाव के बावज़ूद जब सिनेमा मालिक तैयार नही हुये तो मीडिया का रोना और बढ गया उसे शिवसेना की जीत बर्दाश्त नही थी।इसे उसने शाहरूख वर्सेस शिवसेना की बजाय सरकार वर्सेस सिनेमा बना दिया और सरकार की आड़ मे वो अपना खेल खेलता रहा।ऐसा क्या पहाड़ टूट जाता अगर एक फ़िल्म नही दिखाई जाती?मगर मीडिया लगता है अपना वर्चस्व इसी बहाने स्थापित करने पर तुल गया था,बहाना था एक फ़िल्म और वो भी अल्पसंख्यकों के नाम की और सिर्फ़ उन्हे स्थापित करने की।अफ़सोस ही नही शर्म आती रही कई दिनो से चल रहे इस गंदे खेल को देख कर्।मीडिया जितना शाहरूख की फ़िल्म के लिये रोया उतना कभी भी वो महंगाई की मार से पिसती जनता के लिये रोता नज़र नही आया।अमूल दूध के भाव बढ जाने पर उसने लोगों की प्रतिक्रियायें नही दिखाई बस फ़िल्म नही दिखाने पर बक़वास करते रहे।दूध तो बहुत दूर की बात है आज दाल-भात खाना मुश्किल हो रहा है। सब्ज़ियां तो सपना हो गई हैं।पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान फ़िर बढाये जा सकते हैं मगर इन सब के बारे मे सोचने की फ़ुरसत मीडिया को शायद नही है।उसे तो फ़िल्म देखना है और लोगों को फ़िल्म दिखाना है।शायद उसे देख कर लोगों के पेट भर जायेंगे।इतनी बड़ी मुहीम आज तक़ मीडिया ने इस देश मे महंगाई के लिये नही छेड़ी पता नही क्यूं?उन लोगों का एक फ़िल्म के लिये रुदालियों के लिये रोना शर्मनाक ही नही उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े कर देता है।
Labels:
फ़िल्म,
महंगाई।film shaah rukh khaan,
माई नेम इज़ खान,
मीडिया,
शाहरूख खान
Subscribe to:
Posts (Atom)