Showing posts with label स्कूली छात्र. Show all posts
Showing posts with label स्कूली छात्र. Show all posts

Sunday, October 10, 2010

बच्चों को तक मार रहें हैं,महिलाओं को जीन्स पहनने से मना कर रहे हैं,क्या इसे ही कहते हैं अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष?

बच्चों तक को मार रहें हैं,महिलाओं को जीन्स पहनने से मना कर रहे हैं,क्या इसे ही कहते हैं अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष?जीं हां इस इलाके मे नक्सली यही सब कर रहे हैं और इसे वे अन्याय और व्यव्स्था के खिलाफ़ विचारधारा या सशस्त्र संघर्ष कहते हैं।अफ़सोस की बात तो ये है कि उनके इस सुर मे एक नही अनेकों बेसुरे बिना जाने-बूझे सुर मिला रहे हैं।छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित इलाकों से लगे महाराष्ट्र के गढचिरोली मे नक्सलियों ने चार स्कूली छात्रों को मार डाला और पडोसी राज्य उड़ीसा के मल्कानगिरी इलाके मे पोस्टर लगाकर महिलाओं को जीन्स और अन्य कथित उत्तेजक पोशाक पहने पर प्रतिबंध की घोषणा थोप दी।
अब सवाल ये उठता है कि उनके सुर मे सुर मिलाने वालों में सबसे आगे रहने वाली अरुंधती राय को महिलाओं को जीन्स पहनने से रोकने वाला ये नक्सली फ़रमान क्या महिलाओं की स्वतंत्रता का हनन नज़र नही आता?ऐसा करके नक्सली किस अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष कर रहे हैं?ज़रा सी बात पर महिलाओं के अधिकारों का रोना रोने वाली महिला अधिकारवादी भी पता नही क्यों खामोश हैं?क्या अब नक्सलियों को कोई पिंक चड्डी पहनाने की हिम्मत दिखयेंगी?
खैर जाने दिजीये,अरूंधति को तो जीन्स पहनने से नही रोका है ना नक्सलियों ने?उन्हे तो लगता है बस खुद से मतलब है इसलिये नक्सली अब चाहे तो मल्कानगिरी की महिलाओं को जीन्स पहनने से रोके या फ़िर लोकतंत्र की शिक्षा देने वाली पढाई से रोके उन्हे कोई फ़र्क़ नही पड़ने वाला।फ़िर जो नक्सली लोकतंत्र के महाकुम्भ चुनाओं का बहिष्कार करने की बात करते हैं,उससे तक़ अरुंधति को परहेज़ नही है तो बाकी सब किस खेत की मूली है।
हैरानी की बात तो ये है ज़रा-ज़रा सी बात पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कहकर बवाल मचाने वाले भी खामोश हैं।एक नही चार-चार स्कूली बच्चे मारे गये और वे खामोश ही हैं।पहले तो ज़रा-ज़रा सी बात पर दिल्ली में बैठे कथित अधिकारवादी लोग दौड़े चले आते थे और कमाल की बात देखिये चंद घंटों मे ही वे प्रदेश मे सरकार के नही होने की घोषणा कर देते थे।चंद घंटे इसलिये कह रहा हूं कि हवाई जहाज से उतरने और फ़्रेश-वेश होकर  सड़क मार्ग से बस्तर जाकर वापस रायपुर लौटकर हवाई जहाज मे चढने के बीच बड़ी मुश्किल से कुछ घण्टे ही मिल पाते हैं।और इतने कम समय पहले से ही सब कुछ रट-रूटाकर आये मिट्ठू वो सब देख डालते हैं जिसे देखने के लिये एक नही कई दिन भी काफ़ी नही है।
अब नही आ रहे हैं वो पेड़ मिट्ठूओं के झुंड्।मिट्ठू की जगह कुछ समय तक मैनाओं को भी भेजा गया मगर वे भी अब खामोश है।पता नही क्यों ?हो सकता है कुछ लोग इसे सद्बुद्धी आना समझे या लौट के बु…… ना ना ना।गलतफ़हमी मे मत रहिये।हो सकता है रूदलियां पेमेंट बढाने के नाम पर खामोश हो।या फ़िर पहचान लिये जाने के कारण चेहरा बदले में लगी हों?चाहे जो भी हो,मेरा तो उनसे बस यही सवाल है कि क्या स्कूली बच्चों को ढाल बनाना?क्या स्कूली बच्चों की मौत? क्या महिलाओं को जीन्स पहनने से रोकना?मानवाधिकारों का हनन नही है?या ऐसा करना किस अन्याय और शोषण के खिलाफ़ संघर्ष है?मेरे हिसाब से तो अब ऐसे संघर्ष को विचारधारा कहना भी गलत होगा,ऐसा मैं मानता हूं।आपको क्या लगता है,बताईयेगा ज़रूर्।

Monday, January 26, 2009

पढता था स्कूल में, करता था इश्क़, नतीजा खुदकुशी

एकतरफ़ा प्यार मे नाकामी और हताशा मे जान दे देने के घटना राजधानी मे हुई। हालांकि इस ख़बर ने अख़बारो मे वो जगह नही पाई जो इसे मिलनी चाहिये थी मगर ये बहुत ही गंभीर घटना है जो समाज के लिये चिंता का विषय है।स्कूल मे पढने वाले छात्र पढाई-लिखाई छोड इश्कबाज़ी मे लगे हुये हैं।रात-रात् भर मोबाईल पर बात होती है। आखिर हो क्या रहा है।जिस परिवार ने असमय अपना बेटा खोया उसका दुःख-दर्द तो वो ही बता सकते हैं।

पढ-लिख कर भविष्य बनाने के सालो में अब कुछ युवा इश्क की रूमानी दुनिया मे खोने लगे हैं।उन्हे शायद इसका अंदाज़ा भी नही होता कि वे क्या कर रहे हैं?और क्या खो रहे हैं?राजधानी के एक स्कूल के छात्रावास मे रहने वाले क्रितेश ने जहर पीकर अपनी जान दे दी।क्या-क्या सपने देख रखे थे उसके माता-पिता ने?क्या सोच कर छात्रावास में रहकर पढा रहे थे?और हो क्या गया?

सवाल ये उठता है कि आखिर इसके लिये दोषी कौन है?क्या माता-पिता जो बच्चे को अपने पास न रखकर छात्रावास मे रखकर पढा रहे थे?क्या छात्रावास का प्रबंधन,जिसे छात्र की गतिविधियां नही पता थी? या वो स्कूल जंहा बच्चा पढना-लिखना छोड इश्क सीख गया?क्या उसके रूम मेट जिन्हे पता था कि वो रात-रात भर किसी से बात करता है?या वे दोस्त जो उसे ऐसा करने से रोकने की बजाय उसे प्रोत्साहित करते रहे हो?या हमारी फ़िल्मे और टेलिवीज़न ?कुल मिलाकर देखा जाय तो वातावरण ही ऐसा बनता जा रहा है कि इस तरह की घटनायें अब लोगो का ध्यान नही खींचती,उन्हे सोचने पर मज़बूर नही करती?

क्यों ज़रूरी हो गया है एक स्कूली छात्र या छात्रा के मोबाईल फ़ोन रखना?स्कूल से घर आने तक़ ऐसा क्या काम होता है,स्कूल से घर आकर ऐसी कौन सी एमरजेंसी होती है की उन्हे फ़ोन रखना ज़रुरी हो जाता है?आखिर घर वालो को भी तो खयाल रखना चाहिये कि उनका बच्चा कितनी बात करता है और किससे बात करता है?हो सकता है कुछ लोगो को ये सवाल दक़ियानूसी लगे मगर रास्ते मे हंसी-ठिठोली करते बच्चो को फ़ोन पर गपियाते देखो तो थोड़ा शक़ होता है।

इस बात को एकदम से खारिज़ भी नही किया जा सकता की बच्चे बिगड़ नही रहे हैं।स्कूली बच्चों को पान-ठेले पर खड़े होकर सिगरेट का धुंआ उड़ाते देखा जा सकता है।कुछ संपन्न परिवार के बच्चे थोड़ा और एडवांस होते है और बीयर तक़ पहूंच रहे हैं।ये सब कुछ दिख रहा है। हम शायद इन सब बातों से जान-बूझकर अंजान बनते हैं क्योंकी हमारा बच्चा उनमे शामिल नही है,ऐसा हम दिल को बहलाने के लिये सोचते हैं?जैसे क्रितेश के परिजन सोचते थे?

समय आ गया है हमे इस विषय पर गंभीरता से सोचना होगा कि हमारे बच्चे जा किस ओर रहे हैं।मोबाईल फ़ोन और बाईक का इस्तेमाल उसी काम के लिये किया जा रहा है जिसके लिये दिये गये हैं या फ़िर वो मौज-मस्ती का साधन बन गये हैं?बच्चे एक्स्ट्रा क्लास या कोचिंग क्लास के लिये निकल कर वही जा रहे या मटरगश्ती कर रहे हैं? ये नही कहा जा सकता कि हर बच्चे बदमाश हैं,मगर जंहा थोड़ा भी शक़ हो हमारा भी कर्तव्य है कि अपने बच्चे पर थोड़ी नज़र रखे वर्ना हमारे पास भी सिवाय पछताने की कुछ नही होगा।