Showing posts with label naxalites. Show all posts
Showing posts with label naxalites. Show all posts

Thursday, December 8, 2011

जितना आतंकियों ने उत्पात नहीं मचाया होगा, उससे कही ज्यादा कोहराम नक्सलियों ने मचा रखा है

रायपुर।देश में जहां एक ओर आतंकी हमले की आशंका हमेशा बनी रहती है, वहीं नक्सलियों के हमले के बारे में अक्सर सुनने व पढ़ने को मिलते हैं। इस साल नक्सली हमले जितने हुए उससे एक बात तो कही जा सकती है कि जितना आतंकियों ने उत्पात नहीं मचाया होगा, उससे कही ज्यादा कोहराम नक्सलियों ने मचा रखा है। इस साल नवम्बर तक नक्सलियों ने देश के 6 मुख्य नक्सल प्रभावित राज्य़ों में कुल 1,476 हमले किए, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए।
 उल्लेखनीय है कि 2010 में भी माओवादियों ने लगभग 626 आम नागरिकों की हत्या की थी। जिसमें संघर्ष के दौरान 277 सुरक्षा जवान मारे गए। इस साल नक्सलियों द्वारा किए गए हमलों से संबंधित आंकड़ों पर एक नजर:
 2011 में नक्सली हमले में अब तक मारे गए- 513 ( मारे गए)
 छत्तीसगढ़ से 182 ( सर्वाधिक) ( मारे गए)
 झारखंड से 137 ( मारे गए)
 महाराष्ट्र से 50 ( मारे गए)
 बिहार और उड़ीसा से 49 ( मारे गए)
 पश्चिम बंगाल से 40 ( मारे गए)
 अन्य- 5( मारे गए)
 नक्सली हमले से प्रभावित वर्ग
 आम नागरिक 389 ( मारे गए)
सुरक्षाकर्मी 124 ( मारे गए)
 वहीं इंडस्ट्रीज, रेल्वे, टेलीफोन एक्सचेंज टावर, पावर प्लांट, माइनिंग, पंचायत भवन और स्कूल बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने 219 बार हमला किया।
 इन आंकड़ों पर गौर फरमाने के बाद एक बात ये भी सामने आती है कि सुरक्षाकर्मियों ने भी इन नक्सलियों से टक्कर लेने में कोई कोताही नहीं बरती है। सुरक्षाकर्मियों ने इस साल अब तक 1,728 नक्सलियों की गिरफ्तारी की है, जबकि 546 हथियार इन नक्सलियों के पास से जब्त हुए हैं। साथ ही बीते 11 माह में 344 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। साभार दैनिक भास्कर्।

Wednesday, May 25, 2011

शहीदों का चेहरा पत्थरों से कुचल रहे हैं नक्सली,कंहा हो कथित मानवाधिकारवादियों,क्या ये मानवाधिकार का हनन नही है?

नक्सलियों की हरकतें अब घिनौनी होती जा रही है और अब जो कोई भी उनका किसी भी मज़बूरी से समर्थन करेगा उसे कम से इंसानियत का समर्थन तो नही कहा जायेगा।ये कंहा की नीति या विरोध का ये कौन सा तरीका है कि आप किसी मृत व्यक्ति का चेहरा पत्थरों से कुचल दो।आखिर एक व्यक्ति को जिसे आप अपना दुश्मन मान रहे हैं उसकी जान लेने से ज्यादा आप और क्या बदला लेंगे?मृत्यु के बाद आप अगर किसी का चेहरा पत्थरों से कुचलते हैं तो सिर्फ़ और सिर्फ़ हैवानियत ही कहलायेगा।ये नफ़रत की पराकाष्ठा है और हताशा से ज्यादा कुछ भी नही।                                                                                                                                                                 नेशनल मीडिया से तो खैर बहुत ज्यादा उम्मीद की भी नही जा सकती,पता नही उनका हिडन एजेण्डा क्या है?उनके लिये तो एक बच्चे का अपनी गलती से दीवारों के बीच फ़ंस जाना ही नेशनल और हाट न्यूज़ है?खैर जाने दीजिये।ईश्वर उनको सदबुद्धी दे और उनको भी जो आपने आप को मानव अधिकारों का रखवाला कहते हैं।सोशलाईट्स कहलाते हैं।जो होमो सेक्सुयलज़ को साथ रहने का अधिकार दिलाने की लडाई लड़ते हैं।जो बात-बात पे पीआईएल लगाते रहते हैं।और पता नही कैसी और क्या-क्या तिकड़म करके बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार लेते रहते हैं।उन सभी अति संवेदनशील महामानवो से मेरा ये सवाल है कि क्या किसी शहीद,(जाने दीजिये शहीद शब्द से हो सकता है कि उन लोगों को आपत्ति हो जाये)या किसी भी मृत व्यक्ति का चेहरा पत्थरों से कुचलना क्या मानवाधिकरों का हनन नही है?क्या ऐसा करने वालों को अब भी ह्त्यारा कहने की बजाये अन्याय या व्यव्स्था के खिलाफ़ संघर्ष  करने वाला ही कहा जायेगा?पता नही क्यों और कैसे नकलियों को इसी देश के रहने वाले कथित सभ्य और ज़रुरत से ज्यादा पढे लिखे विद्वान लोग समर्थन करते हैं?शर्म भी नही आती ,बेशर्मों को सरे आम उनके समर्थकों को रिहा कराने के लिये पूरी ताकत लगाते हुये।                                        ऐसे ही लोगों मे एक स्वामी जी भी हैं।पता नही किसिने उनका नाम रखा है स्वामी या खुद ही खुद की इज़्ज़त बढाने के लिये खुद को स्वामी कहने लगे।खैर जो भी हो उनकी तो डायरेक्ट एण्ट्री है नक्सलियों के गुप्त ठिकानोम तक़।उनको तो एक बार आना चाहिये और नक्सलियों से पूछना चाहिये कि लडाई का ये कौन सा तरीका है,कि किसी को जान से मार दो और फ़िर उसके बाद अपनी नफ़रत जताने के लिये मृतकों के चेहरे पत्थरों से कुचल दो?दम है तो पूछे आकर?कोई भी पूछे ?जो नक्सलियों को अन्याय के खिलाफ़ लड़ने वाला मानता है ऐसे हर शख्स से मेरा अनुरोध है कि वे जाकर उनसे ये सवाल पूछे?                                                   नक्सलियों ने दो दिन पहले ही यंहा राजधानी रायपुर के करीब गरियाबंद के जंगलों मे कायरों की तरह गलत सूचना देकर पुलिस पार्टी को जंगल मे बुलाया और उन्हे गोलियों से भून डाला।इस वारदात में एक एएसपी राजेश पवार समेत 11 जवान शहीद हो गये।उन्हे तो अपनी सुमो गाड़ी से उतरने और हथियार चलाने का मौका भी नही दिया कायरों ने।और सबसे शर्म की बात तो ये  है कि मरने के बाद सभी शहीदों के चेहरों को पत्थरों से कुचल दिया गया।कुछ की लाश वंहा ए खींच कर दूर खंदको में फ़ेंक दी।क्या कहेंगे इसे आप?अन्याय और व्यव्स्था के खिलाफ़ संघर्ष?क्या ये नीति है?क्या इसे किसी भी तरह से जायज ठहराया ज सकता है?क्या इस वारदात की जांच नही होनी चाहिये?                                                                                                                छत्तीसगढ में भूख से आधा दर्ज़न लोगों की मौत की फ़र्ज़ी खबर पर उसकी जांच कराने के लिये दिल्ली में बैठे विदेशी रोकड़े से देश में ऐश की ज़िंदगी जीने वाले और बात बात पर हल्ला मचाने वाले लोग क्या इस वारदात की जांच कराने की मांग करेंगे?क्या वे शैतान को भी शर्म आ जाये ऐसा काम करने वाले लोगों को सज़ा देने की मांग करेंगे?क्या उनके घर में एकाध मोमबत्ती बची होगी,छत्तीसगढ के जवानों की शहादत पर जलाने के लिये?थोड़ी बहुत शर्म बची हो,या विदेशी माल के अलावा इस देश की मिट्टी-हवा-पानी की उन्हे कदर हो तो बोलें कुछ?कुछ भी बोले चाहे तो इस कृत्य को सही ठहरा दें,मगर कुछ बोलें।अगर वे खामोश रहते हैं तो ये उनकी मिलीभगत क सबूत ही होगा।                                                                                                                       साले चले आते हैं ,छत्तीसगढ जांच करने।यंहा मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है?हनन हो रहा है?आदिवासियों का शोषण हो रहा है?और हर विज़िट में बस्तर के आदिवसियों की दुर्लभ कलाकृतियां ले जाते हैं अपने ड्राईंग रूम मे सजाने के लिये।दम है तो आये और कहे कि नक्स्लियों ने जो किया वो शैतानियत को शर्मा देने वाला है?ये भारतीय संस्कृति मे रचे-पले-बढे इंसान का तो काम हो ही नही सकता।ऐसा करने की इज़ाज़त कोई भी धर्म नही देता है?फ़िर भी उनके खिलाफ़ एक आवाज़ नही उठ रही है दिल्ली से लेकर देश के किसी भी हिस्से से।हां अगर छत्तीसगढ सरकार नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को मज़बूत करने के आरोप मे किसी कथित मानवसेवी डा को गिरफ़्तार करती है तो देश के कोने-कोने से क्या विदेशों से भी आवाज़ उठने लगती है।उसे अन्याय,ज्यादती,मानवाधिकार का हनन और जाने क्या क्या कहा जाता है।और तो और उनके खिलाफ़ चल रही अदालती कार्रवाई देखने के लिये युरोपियन यूनियन के लोग भी आ जाते हैं।और अब सब की बोलती बंद है।युरोपियन यूनियन वालों को क्या अब नही आना चाहिये ये सब देखने के लिये?ज़िंदा आदमी को जेल में डाला तो सारी दुनिया में हंगामा मच गया और अब इंसानियत के नाम पर कलंक ,हैवानियत का नंगा नाच देख रहे हैं वही सब लोग खामोशी से।क्या करें गले तक़ विदेशी माल ठूंसा गया है,भौंक भी तो नही सकते।और फ़िर भौंकेंगे तो सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने विदेशी आकाओं के इशारों पर और वो भी अपने ही देश को कमज़ोर करने वालों के समर्थन में।शर्म आती है ऐसे फ़र्ज़ी लोगों की फ़ौज़ पर्।थू है उन पर और उनके समर्थकों पर्।

Friday, February 25, 2011

सलाम एनडीटीवी सलाम!बेबाक रिपोर्ट के लिये!नक्सलियों के खिलाफ़ इतनी दमदार रिपोर्ट पहली बार देखी है!

रात आठ बज़ने का इंतज़ार किया और आठ बज़ते ही टीवी पर नज़रे गड़ा दी।आमतौर पर टीवी के समाचारों से तौबा ही कर ली है मगर एनडीटीवी के उस बुलेटीन का इंतज़ार था मुझे और सच बताऊं मेरा इंतज़ार करना बेकार नही गया।नक्सलवाद पर इतनी बढिया रिपोर्ट मैने आज तक़ नही देखी थी।विनोद दुआ ने बाकी कसर पूरी कर दी जब उन्होने मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलखा को अपने सवालो के निशाने पर लिया।                                                         ये पहला मौका था जब किसी नेशनल न्यूज़ चैनल पर नक्सलियों के सच को जस का तस सामने रखते देखा।नक्सलियों का हज़ार करोड़ के सलाना बजट से लेकर उन्के बीड़ी पत्ते और माईनिंग के कारोबारियों से वसूली के अलावा गांव के किराना दुकानदार से लेकर ठेकेदारों और दूसरे व्यापारियों से वसूली का ज़िक्र डंके की चोट पे किया और ये साहस लगता है कि और किसी न्यूज़ चैनल मे है ही नही।                                                                            फ़िर शुरू हुई मानवाधिकारवादी कार्यकर्ता गौतम नौलखा से बात-चीत।विनोद दुआ के तीखे सवालो के सामने गौतम कंही भी टीक नही पाये।उनकी स्थिती तूफ़ान में फ़ंसे सूखे पत्ते सी थी।खिसीया कर कुछ कहना भी चाह्ते थे लेकिन विनोद दुआ के सटीक सवाल उन्हे लाजवाब कर देते थे।                                                                           नक्सलियों के खिलाफ़ इतनी तल्ख रिपोर्ट देख कर एकबारगी फ़िर मीडिया पर विश्वास जागा है,और इस देश में सिर्फ़ और सिर्फ़ मीड़िया ही है जो एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका निभा रहा है।खैर जो भी हो,जब हम मीड़िया को गाली देने के लिये स्वतंत्र है तो हमे उसकी अच्छे कामों के लिये सराहना भी करनी चाहिये।और इसीलिये एनडीटीवी और उसकी पूरी टीम को मैं सलाम करता हूं,सैल्यूट करता हूं उसको प्रणाम करता हूं।जय हिंद,जय छतीसगढ ,जय भारत्।

Saturday, February 12, 2011

नौकरी छोड़ने की शर्त पर हुई पुलिस वालों की रिहाई?क्या ये शर्त मानवाधिकार का हनन नही है?

ज़िंदा रहने के लिये नौकरी छोड़ना ज़रूरी है?ज़िंदा रहने के लिये नौकरी करना?ये सवाल  सामने खड़ा है उन पांच जवानो के जिन्हे कल नक्सलियों नें नौकरी छोड़ने की शर्त पर रिहा किया। नकस्ल प्रभावित छत्तीसगढ के बस्तर ज़िलें में नक्सलियों ने अपनी अदालत,जनसुनवाई में अगवा किये गये पांच जवानों को नौकरी छोड़ने की शर्त पर रिहा करने का फ़ैसला सुनाया।वंहा हज़ारों की संख्या मे ग्रामीणों के साथ-साथ जवानों की रिहाई के लिये मध्यसतता करने वाले अग्निवेश के अलावा मानवाधिकार के जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के कई पैरोकार-ठेकेदार मौज़ूद थे।उनके सामने नक्सलियों ने जवानों को नौकरी छोड़ने की शर्त पर ज़िंदा छोड़ा।अब सवाल ये उठता है कि ज़िंदा रहने के लिये नौकरी छोड़ना ज़रूरी है?ज़िंदा रहने के लिये नौकरी करना?

क्या कोई नौकरीपेशा इंसान इस ज़माने में बिना कोई काम किया जीवनयापन कर सकता है?क्या कोई नौकरीपेशा बिना नौकरी किये अपना परिवार पाल सकता है?क्या वो बिना नौकरी किये ज़िंदगी की गाड़ी खींच सकता है?अगर उसे ज़िंदा रहने के लिये नौकरी की ज़रूरत नही होती तो क्यों जाता वो जान हथेली पर लेकर बस्तर मरने के लिये?आखिर वो नौकरी करता ही क्यों,अगर उसका गुज़ारा नौकरी के बिना हो सकता था,तो?

समझ में नही आता इतने बड़े खुद को स्वामी कहने वाले विद्वान,अग्निवेश के मन मे ये सवाल क्यों नही उठा?मानवाधिकार वादियों की नेता कविता श्रीवास्तव,गौतम नौलखा,वी सुरेश,हरीश दीवान आदि-आदि के मन में क्यों नही उठा?उनके मन में तो ये सवाल भी आना चाहिये था कि बंदूक की नोक पर किसी की नौकरी छीनना मानवाधिकार का हनन है?शायद उन्हे ये पता ही नही होगा कि नौकरी छोड़कर कोई भी इंसान अपना परिवार नही पाल सकता है,ज़िंदा नही रह सकता है?खैर ये तो वही जान सकता है जो छोटी-मोटी नौकरी करता हो उन पुलिस जवानों जैसी।जिसे महिने में एक बार मुट्ठी भर रूपये मिलते हों महीने भर ज़िंदगी दांव पर लगाकर बारूदी सुरंगों से अटे पड़े बस्तर के जंगलों में।
उन लोगों को क्या मालूम होगा ज़िंदा रहने के लिये नौकरी कितनी ज़रूरी है,जिन्होने कभी नौकरी की ही ना हो?जिन्हे नेतागिरी के लिये हर महीने मोटी रकम मिल जाती हो?जिन्हे बेवज़ह बकवास करने और सरकारों(खासकर भाजपा)के खिलाफ़ जातिवाद से लेकर अनाप-शनाप आरोप लगाने पर विदेशी धनराशियों पर फ़ल-फ़ूल रहे एनजीओ से चंदा मिलता हो?उन लोगो को कैसे पता हो सकता है नौकरी के बिना ज़िंदा रहना,और नक्सलियों की कैद में रहना एक समान ही है?
चलिये जाने दिजीये ये नौकरी-फ़ौकरी की मीडिल और लोअर मीडिल क्लास बातें।एसी कमरों मे बैठ कर गरीबी और आम आदमी की हालत पर टेसूये बहाने वाले उन एलिट लोगों को ये तो बताना चहिये कि नक्सलियों की कैद से रिहा होने के लिये अब उन जवानों को करना क्या चाहिये?क्या उन्हे भी बंदूक उठाकर जीवनदान देने वालों के साथ हो जाना चाहिये?क्या उन्हे रिहाई के लिये दलाली करने वालों का झण्डा थाम लेना चाहिये?ऐसा क्या करना चाहिये कि उनके बच्चों की स्कूल समय पर पट सके?बूढे मां-बाप के  मेड़िकल से दवा खरीद सके?बहन-भाई  की शादी के लिये बारात का इंतजाम कर सके?उसकी रिहाई के लिये दिन-रात आंसू बहाते और हर किसी से उसकी रिहाई की गुहार लगाते-लगाते सूख चुके  सकी पत्नी के ओंठो पर छोटी सी मुस्कान लाने के लिये वो साड़ी खरीद सके?
इन सब के लिये लगता है रूपया,जो उन्हे मिलता था नौकरी से,और आप उन्से कह रह नौकरी छोड़ कर ज़िंदा रहो?ये कैसे संभव हो सकता है?बिना सांस लिये ज़िंदा रहने की शर्त के समान है और अफ़सोस की बात तो ये है कि पांच पुलिस वाले के मानवाधिकार का हनन हुआ भी तो मानवाधिकार वादियों के ठेकेदारों के सामने।पता कभी आईना देखते समय ये खुद से बात करते भी हैं या नही?कभी आईना उन्हे चिढाता भी या नही?कभी खुद की आंखों में आंखे डालते समय नज़रे झुक जाती है या नही?

Monday, January 24, 2011

नक्सलियों के मददगार डा विनायक सेन के मामले में युरोपिय यूनियन की दिलचस्पी?क्या दाल में काला होने का सबूत नही?

नक्सलियो की मदद करने और राष्ट्रदोह के मामले उम्र कैद की सज़ा पा चुके डा विनायक सेन ने हाई कोर्ट में उस फ़ैसले को चुनौती दी है।आज उस मामले की सुनवाई है और पैरवी के लिये राम जेठमलानी यंहा आ चुके हैं और साथ ही आया है युरोपिय यूनियन का एक प्रतिनिधी मण्डल भी।इस प्रतिनिधि मण्डल ने हाईकोर्ट मे मामले की सुनवाई के दौरान ओब्ज़र्वर के रूप मे उपस्थित रहने की अनुमति भी मांगी है।इस बारे में बताया जाता है कि भारत मे ओपन हाऊस होने की वजह से कोर्ट में सम्बंधित पक्ष का कोई भी व्यक्ति उपस्थित रह सकता है,वंही कुछ अधिवक्ताओं ने ओब्ज़र्वर जैसी व्यवस्था नही होने की बात कही है और इसे सीधे-सीधे मामले मे दबाव डालने का प्रयास बताया।राजधानी रायपुर में विमान से उतरते ही युरोपिय यूनियन के सदस्यों को नागरिक संघर्ष परिषद का विरोध झेलना पड़ा।

अब सवाल ये उठता है कि किसी भी देश की न्याय व्यवस्था में इस तरह ओब्ज़र्वर बन कर युरोपिय यूनियन के सदस्य कितनी बार गयें हैं?और किन-किन देशों मे गयें हैं?फ़िर ये भी सवाल महत्वपूर्ण है कि आखिर डा विनायक सेन के मामले मे उन्हे इतनी दिलचस्पी क्यों है?जबकि उनपर राजद्रोह का आरोप है तो क्या किसी देश के राजद्रोह के आरोपी के मामले मे दिलचस्पी लेना उस देश कि मुखालफ़त नही है?युरोपीय यूनियन डा सेन के अलावा नक्सलियों के हाथों मारे गये पुलिस जवानो के मामलों को जब इस देश की समस्या मान सकती है तो फ़िर डा विनायक सेन के मामलें मे इतनी दिलचस्पी क्यों?

समझ मे नही आता कि उन्हे यंहा तक़ आने ही क्यों दिया गया?क्या केन्द्र सरकार के लोग भी चाहते हैं कि वे छत्तीसगढ की न्याय प्रणाली को विदेशी देखें?सारे देश में छत्तीसगढ संभवतः पहला राज्य है जंहा भारी राजनैतिक,सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद नक्सल मामलों मे शामिल डा सेन और अन्य लोगों के खिलाफ़ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की पहल की है।इस फ़ैसले का नक्सली जम कर विरोध कर रहे हैं जो इस बात की ओर इशारा करता है कि डा सेन से उन्हे हमदर्दी है।और अब युरोपिय यूनियन के सद्स्यो का इस मामले में दिलचस्पी लेना भी यही बताता है कि दाल में काला तो है ज़रूर्।

Sunday, October 10, 2010

बच्चों को तक मार रहें हैं,महिलाओं को जीन्स पहनने से मना कर रहे हैं,क्या इसे ही कहते हैं अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष?

बच्चों तक को मार रहें हैं,महिलाओं को जीन्स पहनने से मना कर रहे हैं,क्या इसे ही कहते हैं अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष?जीं हां इस इलाके मे नक्सली यही सब कर रहे हैं और इसे वे अन्याय और व्यव्स्था के खिलाफ़ विचारधारा या सशस्त्र संघर्ष कहते हैं।अफ़सोस की बात तो ये है कि उनके इस सुर मे एक नही अनेकों बेसुरे बिना जाने-बूझे सुर मिला रहे हैं।छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित इलाकों से लगे महाराष्ट्र के गढचिरोली मे नक्सलियों ने चार स्कूली छात्रों को मार डाला और पडोसी राज्य उड़ीसा के मल्कानगिरी इलाके मे पोस्टर लगाकर महिलाओं को जीन्स और अन्य कथित उत्तेजक पोशाक पहने पर प्रतिबंध की घोषणा थोप दी।
अब सवाल ये उठता है कि उनके सुर मे सुर मिलाने वालों में सबसे आगे रहने वाली अरुंधती राय को महिलाओं को जीन्स पहनने से रोकने वाला ये नक्सली फ़रमान क्या महिलाओं की स्वतंत्रता का हनन नज़र नही आता?ऐसा करके नक्सली किस अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष कर रहे हैं?ज़रा सी बात पर महिलाओं के अधिकारों का रोना रोने वाली महिला अधिकारवादी भी पता नही क्यों खामोश हैं?क्या अब नक्सलियों को कोई पिंक चड्डी पहनाने की हिम्मत दिखयेंगी?
खैर जाने दिजीये,अरूंधति को तो जीन्स पहनने से नही रोका है ना नक्सलियों ने?उन्हे तो लगता है बस खुद से मतलब है इसलिये नक्सली अब चाहे तो मल्कानगिरी की महिलाओं को जीन्स पहनने से रोके या फ़िर लोकतंत्र की शिक्षा देने वाली पढाई से रोके उन्हे कोई फ़र्क़ नही पड़ने वाला।फ़िर जो नक्सली लोकतंत्र के महाकुम्भ चुनाओं का बहिष्कार करने की बात करते हैं,उससे तक़ अरुंधति को परहेज़ नही है तो बाकी सब किस खेत की मूली है।
हैरानी की बात तो ये है ज़रा-ज़रा सी बात पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कहकर बवाल मचाने वाले भी खामोश हैं।एक नही चार-चार स्कूली बच्चे मारे गये और वे खामोश ही हैं।पहले तो ज़रा-ज़रा सी बात पर दिल्ली में बैठे कथित अधिकारवादी लोग दौड़े चले आते थे और कमाल की बात देखिये चंद घंटों मे ही वे प्रदेश मे सरकार के नही होने की घोषणा कर देते थे।चंद घंटे इसलिये कह रहा हूं कि हवाई जहाज से उतरने और फ़्रेश-वेश होकर  सड़क मार्ग से बस्तर जाकर वापस रायपुर लौटकर हवाई जहाज मे चढने के बीच बड़ी मुश्किल से कुछ घण्टे ही मिल पाते हैं।और इतने कम समय पहले से ही सब कुछ रट-रूटाकर आये मिट्ठू वो सब देख डालते हैं जिसे देखने के लिये एक नही कई दिन भी काफ़ी नही है।
अब नही आ रहे हैं वो पेड़ मिट्ठूओं के झुंड्।मिट्ठू की जगह कुछ समय तक मैनाओं को भी भेजा गया मगर वे भी अब खामोश है।पता नही क्यों ?हो सकता है कुछ लोग इसे सद्बुद्धी आना समझे या लौट के बु…… ना ना ना।गलतफ़हमी मे मत रहिये।हो सकता है रूदलियां पेमेंट बढाने के नाम पर खामोश हो।या फ़िर पहचान लिये जाने के कारण चेहरा बदले में लगी हों?चाहे जो भी हो,मेरा तो उनसे बस यही सवाल है कि क्या स्कूली बच्चों को ढाल बनाना?क्या स्कूली बच्चों की मौत? क्या महिलाओं को जीन्स पहनने से रोकना?मानवाधिकारों का हनन नही है?या ऐसा करना किस अन्याय और शोषण के खिलाफ़ संघर्ष है?मेरे हिसाब से तो अब ऐसे संघर्ष को विचारधारा कहना भी गलत होगा,ऐसा मैं मानता हूं।आपको क्या लगता है,बताईयेगा ज़रूर्।

Monday, May 17, 2010

चिदंबरम जी नक्सली यात्री बस उडाने लगे हैं,तीस लोग मरे हैं,क्या अब भी आप कहेंगे कि सेना नही भेजेंगे!

बस्तर के लिये आज काला दिन है!बस्तर क्या सारे छत्तीसगढ के लिये काला दिन है.नक्सलियों ने पहली बार यात्री बस यात्री बस को बारुदी सुरंग से उडा दिया.बस मे यात्रियों के साथ कुछ जवान भी सवार थे.अभी कल ही नक्सलियों ने आधा दर्जन नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था.तब भी मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा था कि ये कायराना हरकत है और आज भी संभवतः यही कहेंगे!इसके अलावा और कर भी क्या सकते हैं.आपने तो पहले ही अपनी और अपनी नेता और उनकी सरकार की अंतर्राष्ट्रीय इमेज बनाये रखने के लिये दिल्ली मे चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि हम नक्सलियों से निपटने के लिये सेना का इस्तेमाल नही करेंगे.आप की उस बयानबाज़ी से क्या असर पडा देख लिजिये.कल आधा दर्जन निरीह और निर्दोष नागरिक और आज तो पता नही कितने?पहली सूचना के अनुसार तीस और भी बढ सकते हैं.क्या आपको अब भी लगता है कि नक्सलियों से बात होनी चाहिये?क्या उनके खिलाफ़ सेना का इस्तेमाल आपको अब भी गलत लगता है?

तो फ़िर बताईये चिदंबरम जी कि और कितना खून बहान पडेगा बस्तर में.और कितने बच्चों को असमय अनाथ होना पडेगा?और कितनी बहनों का सुहाग उजडवागे?और कितने बुढों की लाठियां तोडोगे?कुछ तो शर्म आनी चाहिये केन्द्र सरकार को और उसके चमचों को.आखिर कब तक चलेगा बस्तर ,छत्तीसगढ और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों मे खूनी खेल.सब रुकना चाहिये और तत्काल रुकना चाहिये,कैसे रुकेगा ये आप जानिये?

Wednesday, April 21, 2010

जंहा दिल खुशी से मिला मेरा वंही सर भी मैने झुका दिया!

जंहा दिल खुशी से मिला मेरा वंही सर भी मैने झुका दिया!ये बात सौ प्रतिशत सही उतरती है बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों पर।जिस पर विश्वास किया उस पर सब कुछ निछावर करते आ रहे हैं और मान्य्ताओं का तो फ़िर क्या कहना।उनकी एक अनोखी मान्यता की खबर मुझे भी मिली जो आप लोगों को बता रहा हूं।बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर से कांगेर घाटी की ओर जाने पर लगभग पचास किमी पर मुख्य मार्ग से कुछ अंदर जंगल मे एक मंदिर है जंहा बीमार लोग अपनी बीमारी ठीक करने के लिये चश्मा चढाते हैं।बोलचाल की भाषा मे चश्मे वाली मैया का मंदिर कहा जाता है।भोले-भाले आदिवासी आज भी अपनी बीमारियों के इलाज के लिये डाक्टरों के पास जाने की बजाय अपने बेगा-गुनिया से झाड़-फ़ूंक कराते है या फ़िर चश्मे वाली मैया जैसे और भी देवी-देवता हैं उनके पास्।
आज़ादी के इतने सालों बाद भी इलाज का ये तरीका बताता है कि विकास सारी दुनिया मे जिस रफ़्तार से भी दौड़ा होगा यंहा बस्तर मे वो रेंग भी नही पाया है।यंहा आज भी बुखार का इलाज मरीज को चिंटियों से भरी बोरी मे डाल कर किया जाता है।ताड़ी और सल्फ़ी की मादकता मे मस्त आदिवासियों को पता ही नही चला कि विकास की दौड़ मे वे कितने पीछे हैं और उन्हे इस बात से शिकायत भी नही है।वे तो आज भी अपनी ही दुनिया मे मस्त हैं जंहा प्यार और विश्वास के सिवाय और कुछ नही मिलता।



अब चाहे राज्य सरकार चिकित्सा सुविधा के लिये डेड़ सौ करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा करे या तीन सौ करोड़ की,आदिवासियों को क्या फ़र्क़ पड़ता है।बीमार हुआ तो चले जायेंगे चश्मे वाली मैया की शरण में।बताया जाता है जंगल आदिवासियों को उनकी जरुरत की सारी चींज़े दे देता है सिवाय नमक के।और उसी नमक को लेने के लिये आदिवासी जंगल से बाहर आता था और व्यापारियों को चिरौंजी देकर नमक लेता था।इस बात का उल्लेख एक बार अखण्ड मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल ने बस्तर प्रवास पर कर दिया था तो बड़ा बखेड़ा हुआ था।आखिर पूरा न सही थोड़ा बहुत तो सच होगा ही।आज भी बस्तर का आदिवासी मौसम मे महुआ सस्ते मे बेच देता है और आफ़ सीज़न में कोल्ड स्टोरेज मे रखा वही महुआ उसे कई गुना महंगा खरीदना पड़ता है।पता नही ये विकास नाम का धावक कब इस तरफ़ आयेगा।शायद उसे किसी ने यंहा के बीहड जंगलो और खून बरसाते नक्सलियों के बारे मे बता दिया है।शायद उसे सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा नही है या फ़िर उसे रोज़ हो रही सुरक्षा कर्मियों की मौत की खबर डरा रही है।कारण चाहे जो भी हो ये तो तय है विकास बाबू ने यंहा आने मे देर तो की है और अब भी अगर वे समय पर नही पंहुचे तो फ़िर उनके पास सिवाय इस बात के और क्या चारा होगा कि एक चश्मा लें और मैया को चढा दें।मुझे लगता है कि उनके पास और कोई उपाय है भी नही।

Monday, April 5, 2010

क्या ये रेड कारीडोर बन जाने का ठोस सबूत नही है!

रेड कारीडोर पर बहुत समय से बात चल रही है।इसके अस्तीत्व पर सवाल उठते रहें है और रेड कारीदोर के इस्तेमाल पर अभी तक़ शंकाओ की धुंध छाई हुई थी।लेकिन यंहा जो छत्तीसगढ मे हुआ उससे तो लगता है कि रेड कारीडोर का बाकायदा इस्तेमाल शुरू हो गया है और इसे ट्रेफ़िक के लिये खोल दिया गया है।आंध्र से छत्तीसगढ-बिहार के रास्ते नेपाल भेजी जा रही रक्त चंदन की लकड़ियों का ज़ब्त होना इस बात का ठोस सबूत है कि माओवादियों ने रेड कारीडोर न केवल बना लिया बल्कि उसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।
लकड़ी आंध्रप्रदेश की,ढोने वाला ट्रक हरियाणे का और रास्ता व्हाया छत्तीसगढ-बिहार नेपाल का।पता नही कब से ये सिलसिला चल रहा है।इस बार भी पता नही चलता अगर पुलिस सिर्फ़ वन विभाग के भरोसे रहती तो।वो तो भला हो आमानाका के तेज़तर्रार थानेदार शमशीर खान का जिसने शक़ के आधार पर दो ट्रको को रोका और उसमे छुपाकर नेपाल ले जा रही रक्त चंदन की चौदह टन लकड़ियां पकड़ने मे सफ़लता हासिल की।

रक्त चंदन की लकड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर भारत मे नही किया जाता।यंहा सफ़ेद चंदन का ही इस्तेमाल ज्यादा होता है।रक्त चंदन की लकड़ियां विस्फ़ोटक सुरक्षित रखने के लिये बनाये जाने वाले केबिन मे इस्तेमाल की जाती है लिहाजा रक्त चंदन की लकड़ियों की आंध्र से नेपाल तस्करी किसी और मामले की ओर भी इशारा करती है।वैसे ये बौद्ध धर्मावलंबियों द्वारा वाद्ययंत्र बनाने मे भी प्रयुक्त होती है लेकिन दो ट्रक यानी चौदह टन लकडियों की तस्करी सीधे-सीधे विस्फ़ोटको से जुड़ी दिखाई दे रही है।

इस मामले मे पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पकड़ा हैं जो ट्रक के चालक-परिचालक और खलासी हैं।ट्रांसपोर्टर राजू फ़रार होने मे सफ़ल हो गया है।उसके निवास से दूसरे प्रदेशों के परिवहन विभाग के सील-ठप्पे मिलना इस बात का संकेत है की मामला कई दिनों से चल रहा है और सब कुछ सुनियोजित है।राजू मूलतः हरियाणा का रहने वाला है और उसके बारे मे जिस तरह पुलिस से खोज़-खबर ली गई उससे लगता है कि उसकी पहुंच बहुत ऊंची है।
खैर ये चिंताजनक बात है कि आंध्र से जिस रास्ते से रायपुर तक़ लकड़ी लाई गई उस रास्ते मे वन विभाग के बहुत से बैरियर और चेक पोस्ट हैं।उसके बावज़ूद ट्रकों का यंहा तक़ आ जाना ये भी बताता है कि सबको सब कुछ मालूम है खासकर जंगल विभाग वालों को जो जंगल मे रहकर नक्सलियों से बैर नही ले सकते।वरना क्या मज़ाल है कि वन विभाग को पूर्व सूचना देने के बावज़ूद ट्रक जंगल के रास्ते राजधानी तक़ आ गया।
इस प्रकरण को अगर महज़ लकड़ियों की तस्करी का प्रकरण माना जाता है तो फ़िर ये जानबूझकर आंख मूंदने वाली बात होगी।वरना भागलपुर के ज़रिये नेपाल उन लकड़ियों की तस्करी जो विस्फ़ोटक सुरक्षित रखने के काम आती है,खतरे का संकेत दे रही है।रेड कारीडोर रेड सिग्नल दे रहा है,ज़रूरत है समय रहते संभल जाने की,वरना उसी रास्ते से आ रहे हथियार हमारे जवानों को असमय मौत के मुंह मे धकेलते रहेंगे,जैसा कि कल मलकानगिरी उडिसा मे दस जवानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

Thursday, February 18, 2010

क्या पुलिस वाले इंसान नही कीड़े-मकौड़े है? क्या उनका कोई मानवाधिकार नही?

सुबह-सुबह मोबाईल की स्क्रीन पर एक अंजान नम्बर चमका।थोड़ा कन्फ़्यूसियाने के बाद सोचा कौन हो सकता है?जिज्ञासा के कीड़े को शांत करने की गरज़ से रिस्क लेकर काल रिसीव कर ली।उधर से आवाज़ पहचानी-पहचानी सी थी लेकिन एकदम से पहचान नही पाया और पूछ बैठा कौन?उधर से आवाज़ आई अच्छा बेटा हम कौन?कोई नेता होता तो?जी!जी भैया!जी सर जी!और हम कौन?ठीक है बेटा?मैं अब तक़ समझ गया था कि कोई अपना ही होगा?मैं पहचानने की कोशिश कर ही रहा था कि वो बोला अबे कभी पुराने दोस्तों से भी बात-वात कर लिया करो!मैने कहा ऐसी बात नही है यार!यार?चल नाम तो बता बे?मैं खामोश ही रहा!वो बोला अबे नाम तक़ जानता नही,मैं कंहा से तेरा यार हो गया !मैं अब तक़ उसे पहचान चुका था!मैने कहा आगे बोल कैसे याद किया!वो भी समझ गया कि मैं उसे पहचान चुका हूं।वो बोला अबे कभी ये जानने के लिये भी फ़ोन कर लिया कर कि ज़िंदा भी हूं या मर-खप गया हूं!मैने कहा सुबह-सुबह तो शुभ-शुभ बोल!वो हंसा और बोला कि क्या शुभ और क्या अशुभ!खैर मैं भी गलत बोल गया,मरने की खबर तो तुम लोगों को पहले ही मिल जाती है,खासकर हम पुलिस वालों की,क्यों सही है ना?मैने कहा अब बकवास बंद कर और आगे बोल,फ़ोन क्यों लगाया?क्यों फ़ोन नही लगा सकता क्या? इतना भी हक़ नही है क्या?बोलेगा तो नही लगाऊंगा आगे से?मैं उसकी नाराज़गी को समझ गया और उसे दूर करने की गरज़ से बोला छोड़ ना बे,ये बता तू है कंहा आजकल!वो बोला कब्रिस्तान के बाहर!मैं बोला क्या बक़ रहा है बे!सच कह रहा हूं।मैने अपना ही सवाल बदला और फ़िर से पूछा तेरी पोस्टिंग कंहा है?



वो खिलखिलाकर कर हंसा और बोला सवाल बदलने से क्या जवाब बदल जायेगा!सच ही कह रहा हूं,कब्रिस्तान के बाहर ही पोस्टिंग समझ ले।मैंने कुछ नही कहा तो,वो बोला तक़दीर का फ़ेर है प्यारे जब तक़ ज़िंदा है तब तक़ घर में,और जिस दिन अपने नाम की गोली चली तो डायरेक्ट ट्रांसफ़र कब्रिस्तान में।तू आयेगा ना बे!के बिज़ी रहेगा किसी प्रेस काम्फ़्रेंस में,या किसी नेता के यंहा तेल लगाता बैठा रहेगा!वैसे तेरा इस मामले रिकार्ड ठीक ही है,शादी-बारात में जाये न जाये तू अंतिम यात्रा मे शामिल ज़रूर होता है।आयेगा ना बे!चक्र लेकर आयेगा या माला लेकर?मैने कहा सुबह-सुबह पी लिया है क्या?अबे पी भी लूंगा तो क्या फ़र्क़ पड़ेगा?कौन चेक करेगा और करेगा भी तो क्या कर लेगा?जंहा भी ट्रांसफ़र करेगा इससे तो अच्छी ही जगह होगी?और फ़िर कौन सा पुलिस वाला ट्रांसफ़र से बचा है?किसी भी रात को बीबी-बच्चों से गले लगकर सर्च पर निकलो और पता चला दूसरे दिन खुद सर्च किये जा रहे हों?

मैने कहा छोड़ फ़लतू बातों को ये बता तेरा इधर आना नही होता क्या?होता है, लेकिन पूरा टाईम इस साहब से लेकर उस साब और इस नेता से लेकर उस नेता को तेल लगाने से ही फ़ुरसत नही मिलती।मैं खामोश ही रहा!उसका बोलना शुरू ही रहा!कालेज के दिनो से ही वो खूब बोलता था और हमेशा हंसता रहता था।हर बात को पूरी दमदारी से कहता था और गलत बात पर बहस करने से कभी पीछे नही हटता था।लेकिन आज उसकी आवाज़ मे वो दम नज़र नही आ रहा था।खोखली लग रही थी उसकी हंसी भी और आवाज़ भी।उसका बिंदास स्टाईल बिलकुल भी नही बदला था लेकिन लग रहा था कि शायद ज्यादा दिनों तक़ चलने वाला नही है।इस बीच पता नही वो क्या बड़बड़ाता रहा।मैं इस दौरान उसके साथ कालेज मे गुज़ारे दिनों मे लौट गया था।

अचानक़ मेरा ध्यान उसकी गालियों से टूटा।वो बोला अबे मैं जो बोल रहा वो सुन रहा है या मैं जबरन ही भौंक रहा हूं।मैने हड़बड़ा कर कहा नही भाई सुन रहा हूं।वो फ़िर बोला तो डर क्यों रहा है बे।तेरी आवाज़ टें क्यों बोल रही है।फ़ट रही है क्या साले सच सुनने में।कभी चलना दिखाऊंगा तुझे मौत का खौफ़ क्या होता है?वंहा शहर मे बैठ कर सुरक्षा मे चूक निकालते हो।सूचना तंत्र की असफ़लता बताते हो?सरकार का विश्वास खोना कहते हो?पुलिस से ज्यादा जनता का नक्सलियों पर विश्वास बताते हो?अबे कभी आओ और सबसे बड़ा सच देखो,मौत के खौफ़ का सच!

अब तक़ मेरा अंदर धधक रहा गुस्से का ज्वालामुखी धुंआ उगलने लगा था।मैने कहा मार क्यों नही डालते सालों को?खत्म कर दो समस्या को जड़ से!वो ज़ोर से हंसा!इस बार उसकी हंसी खोखली नही थी।वो बोला क्या समझता है कोई इस समस्या को बचाके रखना चाहता है?क्या कोई अपनी मौत का सामान खुला छोड़ देना चाहता है?सब यही चाहते हैं लेकिन्………वो एकाएक खामोश हो गया।मैने उस जानलेवा खामोशी को तोड़ा और पूछा लेकिन क्या?वो बोला लेकिन कोई चाह कर भी ऐसा नही कर सकता।पता हैं क्यों?मुझे लगा कि मैं उसके सम्मोहन मे बंध चुका था,जैसा वो कह रहा था मैं वैसा ही कर रहा था।उसके क्यों की तर्ज़ पर मैने पूछा क्यों?वो हंसा और बोला क्योंकि इस देश मे अपराधियों को ज़िंदा रहने का अधिकार है?क्योंकि लोगों के खून से होली खेलने वालों के मानवाधिकार हैं?क्योंकि उन्हे मारने पर चिल्लाने वाले तुम जैसे लोग इस समाज के ठेकदार हैं?क्योंकि उनको मामूली खरोंच भी लगने पर हाई-कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक़ याचिकाओं की बाढ ला देने वाले एनजीओ और दुसरे समाजसेवी संगठन है?

मेरी प्रतिरोध करने की ताक़त खत्म हो गई थी।उसका बोलना शुरू था।उसने सवाल किया हम लोग कौन हैं बे?क्या हम लोग इंसान नहीं हैं?क्या हमारे मानवाधिकार नही है?क्या हमे ज़िंदा रहने का हक़ नही है?क्या हमे मौत बरसाने वालों को मौत के घाट उतारने का अधिकार नही है?क्या हमारे मरने पर मानवाधिकारों का हनन नही होता?क्या हमारे मरने पर कभी किसी संगठन को किसी कोर्ट मे याचिका लगाते देखा है?पुलिस की जांच रोकने,उसकी कथित ज्यादती रोकने के लिये कानून के दरवाजे खड़खड़ाये जाते हैं?क्या कानून के रखवालों की सुरक्षा के लिये कभी ऐसा किया जाता है?गिरफ़्तारी पर रोक की मांग होती है क्या कभी नक्स्लियों के गोलियां चलाने,बारूदी सुरंग बिछाने के खिलाफ़ आवाज़ उठती है?क्या मानवाधिकार सिर्फ़ कसाब जैसे विदेशी आतंकवादी का ही होता है?क्या सालस्कर,करकरे और दूसरे पुलिस वालों का ये अधिकार नही था?क्या इस देश में पुलिस के अलावा सब मानव है?और पुलिस वालें क्या कीड़े-मकौड़े हैं?

जवाब दे ना बे!चुप क्यों है!मैंने चुप रहने मे ही भलाई समझी!वो फ़िर शुरू हो गया!अबे कीड़े-मकौड़ों तक़ को अपनी ज़िंदगी बचाने के लिये हमलावर को मार डालने का हक़ कुदरत ने दिया है,लेकिन हम लोग,हम लोगों को कानून से बांधकर हाथ में हथियार दिये गये हैं।किसी खतरनाक नक्सली को गोलियां चलाते हुये मार डालों तो सवाल ही सवाल खड़े रहते हैं।साला इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है कि जिनके जान-माल की सुरक्षा के लिये हम गोलियां चलाते हैं वही ये सवाल करते हैं कि क्या बिना गोली चलाये काम नही चल सकता?वे ही सवाल खड़ा कर देते हैं कि क्या मरने वाला सच मे नक्सली था?वे ही ये सवाल खड़ा कर देते हैं कि पुलिस ने दबाव हटाने के लिये और झूठी तारीफ़ पाने के लिये एक बेकसूर को मार डाला?जो हम पर गोलियां चलाये वो बेकसूर और जवाब मे हम गोलियां चलाये तो गुनहगार्।वाह रे सिस्टम!अबे देखता है ना पुलिस की शहादत पर सवाल उठते?बड़े-बड़े नेता भौंक उठे थे बाटला हाऊस एनकाऊंटर के बाद मोहनचंद शर्मा की शहादत पर सवाल लगाते हुये?क्या हुआ उन लोगों को दिखा नही क्या दो दर्ज़न पुलिस वालों को शिल्दा मे नक्सलियों ने मार डाला?चलो पुलिस वाले गंदे होते हैं,भ्रष्ट होतें और मानव नही कीड़े-मकौड़े होते हैं,लेकिन अभी एक दर्ज़न ग्रामीणो को भी तो मार डाला है नक्सलियों ने,क्यों खामोश है दिग्विजय सिंह?और तुम लोग उसे दिग्गी राजा कहते हो,लिखते हो,वो राजा है बे?अब क्यों खामोश है वो?क्या मुसलमान ग्रामीण मरेंगे और वो भी उत्तरप्रदेश मे मरेंगे तभी चिल्लायेगा क्या तुम लोगों का दिग्गी राजा?

फ़िर तुम्हारे वो फ़्रंट पेज पर छपने वाले मानवाधिकारवादी कंहा है?पढा है ना आज का अख़बार?मैं चुप ही रहा।वो उधर से लगभग चिल्लाया अबे पढा है या नहीं?मैं फ़िर खामोश रहा,वो गुस्से से चिल्लाया मर गया क्या बे?मैने कहा पढा है?क्या पढा है?तुम लोगों को तो वो खबर दिखी ही नही होगी।सुप्रीम कोर्ट मे छत्तीसगढ सरकार को चार सप्ताह मे जवाब देना है उस पर आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप हैं,उस पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप हैं।क्या सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है?क्या आदिवासियों के राहत कैम्पों मे हुये नरसंहारों,नरसंहार कह सकता हूं ना,उसने लम्बी सांस लेकर पूछा?मैने कहा हां वो नरसंहार ही था।तो क्या उस पर किसी मानवाधिकार के ठेकेदारों ने उंगली उठाई थी?क्या मेधा,क्या अरूंधती और दूसरी और सो काल्ड सेलेब्रेटिज़ वंहा पर बेमौत मारे गये लोगों पर रोई थी?क्या ये लोग सिर्फ़ विदेशी हमलों और बड़े शहरों के बम्ब धमाकों और सिर्फ़ और सिर्फ़ साम्प्रदायिक फ़्लेवर के मामलो पर ही रोते हैं और मोमबत्ती जलाते हैं?

क्या हो गया बे?चुप क्यों हैं?बहुत बक-बक करा करता था पहले तो?मैने सुना है तू भी सेलेब्रेटी टाईप का कुछ हो गया है?मैने कहा ऐसी बात नही है?ऐसी बात नही तो जवाब दे ना बे क्या पुलिस वाले मानव नही हैं?क्या उनका मानवाधिकार नही है?क्या वे कीड़े-मकौड़े हैं?मेरे पास जवाब होता तो देता।मैने उससे कहा सुन भाई एक इम्पार्टेंट काल आ रही है दूसरे फ़ोन पर उसे अटैण्ड कर लूं क्या?उसने कहा अच्छा बेटा अब हमसे भी इम्पोर्टेंट होने लग गये लोग?उसने कहा जवाब मिले तो फ़ोन लगाना और बात करना वरना कोई ज़रूरत भी नही है तुम लोगों से बात करने की।और उसने गुस्से से फ़ोन काट दिया।मैं काफ़ी देर तक़ फ़ोन को देखता रहा कि शायद आदत के अनुसार फ़ोन काटने के बाद वो दोबारा काल करेगा,पर उसका नम्बर अब तक़ स्क्रीन पर नही चमका।मेरे पास भी जवाब नही है इसलिये मेरी भी हिम्मत नही हुई उसे काल करने की।अगर आपके पास जवाब हो तो मुझे भी बताईयेगा,मेहरबानी होगी।