Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

Saturday, May 19, 2012

यंहा कांग्रेस को कांग्रेस के नेताछत्तीसगढ में कांग्रेस की हार का कारण राहुल गांधी की समझ में अब आ गया है.वे जान गये है कि ही हरा रहे हैं.

यंहा कांग्रेस को कांग्रेस के नेताछत्तीसगढ में कांग्रेस की हार का कारण राहुल गांधी की समझ में अब आ गया है.वे जान गये है कि  ही हरा रहे हैं.बहुत सही समझा राहुल जी.वैसे तो कांग्रेस की दुर्गति का कारण सारे देश में यही है फिर भी छत्तीसगढ में गुटबाजी कुछ ज्यादा ही है.यंहा नेता ज्यादा और कार्यकर्ता कम है.उनमे भी कार्यकरने वाले कर्ता और कम और कार में घूमने वाले कर्ता कुछ ज्यादा ही है.वर्ना कभी छत्तीसगढ कांग्रेस का मज़बूत गढ माना जाता था.छत्तीसगढ की बदौलत मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर सवार रहती थी.और बस्तर उससे ज्यादा मज़बूत गढ तो कांग्रेस का हो ही नही सकता और आज देख लीजिये छत्तीसगढ में दो चुनावों मे हार हो चुकी है और गुटबाजी जिस कदर हावी है उससे साफ नज़र आ रहा है आने वाले चुनाव भी राहत देने वाले नही होगे.बस्तर तो हाथ से ही निकल गया है.अब समय आ गया है कारण की सर्जरी का.कुछ कडे कदम बहुत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

Saturday, January 28, 2012

अगर यु पी के लोग महाराष्ट्र में मज़दूरी करने की वजह से आपको भिखरी नज़र आये तो इटली में मज़दूरी करते पंजाबी लोग आपको भिखारी क्यों नही लगे?

वाह क्या कहना है आपका राहुल जी!मान गये आपको!अगर यु पी का आदमी रोज़गार के लिये महाराष्ट्र जाता है तो आप कहते है कि यु पी के लोग महाराष्ट्र में भीख मांग रहे हैं और जब आप को पंजाब के लोग इटली के खेतों में मज़दूरी करते नज़र आते है तो आप कहते हैं कि पंजाब के लोग इटली को चला रहे हैं.अगर यु पी के लोग महाराष्ट्र में मज़दूरी करने की वजह से आपको भिखरी नज़र आये तो इटली में मज़दूरी करते पंजाबी लोग आपको भिखारी क्यों नही लगे?एक ही काम के लिये आपके दो दो नज़रिये क्यों?एक ही काम के लिये आपकी दो दो परिभाषा क्यों?कंही इसलिये तो नही कि आप भी दो नस्लो के प्रतिनिधी हैं?कंही इसलिये तो नही कि इटली आपका ननिहाल है?आखिर क्यों फर्क़ है आपके नज़रिये में?क्या सिर्फ चुनावी नज़रिया है?पंजाब के लोगों की तारीफ और युपी के लोगो के ज़ख्मों को कुरेद कर उसपर मरहम लगा कर सिर्फ और सिर्फ वोट बटोरना ही आपका उद्देश्य है?

Saturday, November 5, 2011

राहुल बाबा अब आपको गुस्सा नही आ रहा है क्या?पेट्रोल के दाम फिर से बढा दिये गये है.ममता धमकी दे रही है.ममता.....माया नही

राहुल बाबा अब आपको गुस्सा नही आ रहा है क्या?पेट्रोल के दाम फिर से बढा दिये गये है.ममता धमकी दे रही है.ममता.....माया नही ममता.सरकार भी कह रही दाम नही घटायेंगे.किसी एक प्रदेश में नही सारे देश में लोग गुस्से से प्रदर्शन कर रही है.आपकी सरकार की विरोधी नही सहयोगी ममता आपके प्रधानमंत्री समेत सरकार को आंख दिखा रही है.क्या आपको अब भी गुस्सा नही आ रहा है?क्या पेट्रोल से ज्यादा जरुरी है यु पी की सडक.वंहा की बिज़ली.क्या आपको सिर्फ यू पी पर ही गुस्सा आयेगा.क्या डीएमके की नाराज़गी का भी आप पर असर नही हुआ है?क्या आपको अपने पार्टनर डीएमके पर गुस्सा नही आ रहा है?अगर उस पर नही आ रहा है तो क्या डीएमके को नाराज़ करने वाली तेल कंपनियों पर भी गुस्सा नही आया?क्या आपको सिर्फ माया पर ही गुस्सा आयेगा?क्या आम आदमी के गुस्से से आपको कुछ लेना-देना नही है?देखो भैया आप पर लोगों को बहुत भरोसा है?युवा वर्ग को आप से बहुत उम्मीद है.वे आप पर बहुत भरोसा करते है?कांग्रेस के नेताओं की भी आप बडी उम्मीद हैं.कुछ आम लोगों का भी खयाल करो.कभी उनके गुस्से के साथ भी गुस्सा ज़ाहिर करो.सिर्फ यु पी पर ही गुस्सा ठीक नही है,वर्ना हम बोलेगा तो बोलोगे के बोलता है.

Wednesday, November 2, 2011

राहुल गांधीजी सिर्फ उत्तरप्रदेश या गैर कांग्रेसी सरकार वाले राज्यों में ही गुस्सा आता है क्या?

राहुल गांधी जी को गुस्सा आता है उत्तर प्रदेश जाने पर.पता है क्यों?क्योंकी वंहा बिज़ली नही है,पानी नही है,सडक नही है.सही है गुस्सा आना भी चाहिये,लेकिन सवाल ये उठता है कि उन्हे गुस्सा सिर्फ उत्तरप्रदेश या गैर कांग्रेसी सरकारों वाले राज्यों मे ही क्यों आता है?उन्हे महाराष्ट्र पर गुस्सा क्यों नही आ रहा है?वे तो अभी हाल ही में गये थे वंहा अन्ना के आंदोलन के समय.वंहा भी तो बिजली का संकट पिछले सालों से जस का तस है.वंहा कांग्रेस की ये तीसरी बार सरकार है.वंहा गांवों मे आज भी बिजली कब जाती है नही कब आती है पूछा जाता है.वंहा तो किसान भी मर रहे हैं.वो कलावती भी मर गई,जिससे मिलकर आप बहुत दुःखी हुये थे.वंहा क्यों गुस्सा नही आता.सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही क्यों गुस्सा आता है.जनता को सब पता है,वो सब जानती है.ये चुनावी दांव-पेच अब पुराने पड गये है.कोई नया इटैलियन आईडिया लाओ कांग्रेसियों के युवराज जी.आपकी तरह वे भी आपकी ताजपोशी के लिये बेकरार हैं.

Sunday, February 14, 2010

सर कुछ मरे हैं और थोड़े से घायल हुये हैं!कोई खास बात नही है सर!वैसे हमने खान का एक पोस्टर तक़ नही फ़ाड़ने दिया है!मैं अपनी कुर्सी पक्की समझू न सर!थैं

पुणे बम धमाके के बाद जैसे ही मीडिया ने सुर बदला तो नेताजी सकते मे आ गये।उन्हे लगा कि कंही फ़िर ये धमाका कुर्सी न हिला दे।फ़ोन करने की हिम्मत नही हुई सो उन्होने एक चिट्ठी लिख मारी देश के सबसे बड़े नेता जी और उन्हे नचाने वाली मैम को भी उसी मे सफ़ाई दे दी।ये चिटठी उनके विरोधियों ने देश के सारे चैनलों को लीक की मगर उन्होने इसेन इम्पोर्टेंस नही दिया सो मैं उसे ब्रेक कर रहा हूं एक्स्क्लूसिवली आप लोगों के लिये।

सर जी,आप को पता ही होगा कि थोड़ा गड़बड़ हो गई है।अब इसमे सर पूरा दोष स्टेट का तो नही हैं ना।मरने वालों का फ़िगर डबल मे भी नही है सर और घायलों मे भी कोई बहुत ज्यादा सीरियस नही है।सर ये मीडिया वाले तो पता है ना कैसे तिल का ताड़ बनाते हैं।सर वे इसमे आपको और मैम को भी खींच रहे थे लेकिन मैंने आप लोगों को इससे अलग ही रखने के लिये सब मैनेज कर लिया।

सर जी ये मीड़िया वालों का कुछ करना होगा!पहले तो खान के बहाने मुझे टारगेट कर रहे थे और इस मामले को उन्होने मुम्बई से दिल्ली तक़ फ़ैला दिया था और आप लोगों को लपेट लिया था।सर आप विश्वास किजिये मैम की नाराजगी से बचने के लिये मैंने क्या-क्या नही किया।आप जैसे ठण्डे नेता को गरम बताने के लिये पूरे प्रदेश मे धरपकड़ अभियान चला दिया था।इतना बड़ा अभियान तो सर मैने कुर्सी देने वाले 26/11 धमाके के बाद भी नही चलाया था।

अब देखिये न सर जी।मीड़िया वाले उन्ही से पहले बात कर रहे थे जिन्हे मुम्बई बम धमाकों के बाद वे लोग गैरज़िम्मेदार ठहरा रहे थे।जिनको बम धमाके ने हिला कर मुम्बई से दिल्ली पहुंचा दिया उनसे वे रियेक्शन ले रहे थे।मुझे थोड़ा डाऊट हो रहा है सर जी!उधर कोई गड़बड़ तो नही है ना!मैने तो सर अपने बेटे और फ़िल्मवालों को अभी तक़ दूर ही रखा है।ऊपर से आप लोगों की इच्छा के अनुसार फ़िल्मी खान की सेवा करके पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को सेट कर लिया है!सर वो पिछ्ले वाले को अपने से पहले टीवी पर देख कर दिल थोड़ा तेजी से धड़क रहा है।

सर जी पिछली बार ऐसे ही एक बम धमाके ने मेरी तक़दीर का छींका फ़ोड़ा था और मैं कंहा से कंहा और वो मुम्बई से दिल्ली पहुंच गया था।अब कंही वो वापस आया तो मैं तो मुम्बई जाने लायक लायल भी नही हूं।सर जी मेरा खयाल रखियेगा मैने तो मैम तो मैम राहुल बाबा की भी सेवा मे कोई कसर नही छोड़ी थी सर!पूरी मुम्बई को छवनी बना दिया था।और तो और सर जी मेरे एक मंत्री ने तो उनकी चप्पले तक़ सीने से चिपका रखी थी!मुझे डाऊट था सर वो भोगी-विलासी कंही राहुल बाबा की चप्पले गायब करके मुझे लापरवाह न साबित कर दे।सर देखिये ना राहुल बाबा सिक्यूरिटी छोड़ कर लोकल मे सफ़र करते रहे उन्हे कुछ हुआ क्या?वे अपनी चप्पले तक़ छोड़ गये मैने उनकी तक़ सुरक्षा मे कोई कसर नही छोड़ी।अब अगर कोई बदमाश धमाका कर दे तो मैं क्या कर सकता हूं सर!सर देखिये ना मैने राहुल बाबा की चप्पलों तक़ की सुरक्षा की कठीन परीक्षा सफ़लता पूर्वक पास की है अब ऐसे मे थोड़ी बहुत तो गड़बड़ हो ही जाती है!

और मुझे तो लगता है सर इसमे आपको बदनाम करने के लिये महंगाई बढाने वालों का भी हाथ हो सकता है।सर जी आप को तो छोटी-छोटी बात याद नही रहती लेकिन मैं आपको याद दिलाता हूं अभी भी गृह मंत्रालय पर उन्ही के लोगों का कब्ज़ा है और वही बुटका कमान संभाल रहा है जिसने पिछ्ली बार आप सब को गलत बयानी करके फ़ंसाने की कोशिश की थी।उसी ने कहा था कि बड़े-बड़े शहरों मे छोटे-छोटे हादसे होते रहते हैं।सर चाहो तो उसे एक बार फ़िर से हटा सकते हैं।अपनी इमेज भी बच जायेगी और वो हकला-टकला भी निपट जायेगा।सर इसी मे उस की जान है।

सर मैंने तो कंही से कोई कमी नही की सर आप लोगों को खुश रखने के लिये।इसी चक्कर मे मैं अपने मराठी मानुसों से भी भीड़ गया।राजनिती का कोई भरोसा नही सर अगर मैं किसी मामले मे निपटा तो ये लोग बहुत खतरनाक है सर,सच मे मुझे वाचमैन के कपड़े पहना कर खानसाब के घर के बाहर खड़ा करके शलाम साब कहने पर मज़बूर कर देंगे।सर जी मैने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था सर जी लेकिन खान लोगों को इतनी जल्दी तो ये सब नही करना था।सर पूछियेगा सर उस साले खान से जिसकी पिच्चर दिखाने के चक्कर मे मैने मुम्बई समेत पूरे महाराष्ट्र को छावनी बना दिया था।उसके पोस्टर तक़ नही फ़टने दिये थे।और उसके बदले मुझे क्या मिला बम धमाका।सर आप लोगो का क्या है बड़े लोग हैं।जब मूड़ हुआ मेरी बलि चढा दोगे।

सर ये खान बहुत एहसान फ़रामोश निकला सर्।मैंने आऊट आफ़ वे सिर्फ़ आप लोगों के चक्कर मे उसकी मदद की और उसने?सर वो तो पाकिस्तान टीम तक़ के लिये रोता है!मैने सुना है कि वो यंहा से ज्यादा बाहर के देशों मे ज्यादा पाप्यूलर है।सर वो उन लोगो से बात करके टाईमिंग तो बदल सकता था।सर चार-पांच महिने बाद होता तो लोग ये फ़िल्म-विल्म का लफ़्ड़ा भूल जाते।ये अपने देश के लोगों की भूलने की आदत ही तो अपुन लोगों को सरकार मे बनाये रखे हैं।अब ये मीड़िया वालों को देखों दिन रात भौंक-भौंक सारी चीख-चीख कर जिस भोगी और विलासी की कुर्सी खिसका कर मुझे बिठाया था,उसी से बात कर रहे हैं,वो भी मुझसे पहले।सर मज़बूरी मे मुझे प्रेस कान्फ़्रेंस लेना पड़ा।ये सब सर उस खान की वजह से है।क्या वो अपने पाकिस्तान के सोर्स से बात करके धमाके का टाईमिंग आगे नही बढा सकता था?ना सही !टाईमिंग आगे ना बढाता तो कम से कम सेंटर ही बदल देता।सर गुजरात मे होता तो अपने को उस दढियल के खिलाफ़ हल्ला मचाने का मौका भी मिल जाता।सर याद है ना दिल्ली मे कैसा हल्ला कर रहा था महंगाई के मामले में।जैसे गरीबों कि चिंता सिर्फ़ उसे है आपको नही।सर देखियेगा सर जी।खयाल रखियेगा!मैं आपकी सेवा करता आया हूं और करता रहूंगा।

आपका चरण सेवक

फ़िल्हाल तो किसी प्रकार के शोक मे नही हूं,
लेकिन आपने हटाया तो शोक ही शोक ही बचेगा।