Showing posts with label up. Show all posts
Showing posts with label up. Show all posts

Saturday, January 28, 2012

अगर यु पी के लोग महाराष्ट्र में मज़दूरी करने की वजह से आपको भिखरी नज़र आये तो इटली में मज़दूरी करते पंजाबी लोग आपको भिखारी क्यों नही लगे?

वाह क्या कहना है आपका राहुल जी!मान गये आपको!अगर यु पी का आदमी रोज़गार के लिये महाराष्ट्र जाता है तो आप कहते है कि यु पी के लोग महाराष्ट्र में भीख मांग रहे हैं और जब आप को पंजाब के लोग इटली के खेतों में मज़दूरी करते नज़र आते है तो आप कहते हैं कि पंजाब के लोग इटली को चला रहे हैं.अगर यु पी के लोग महाराष्ट्र में मज़दूरी करने की वजह से आपको भिखरी नज़र आये तो इटली में मज़दूरी करते पंजाबी लोग आपको भिखारी क्यों नही लगे?एक ही काम के लिये आपके दो दो नज़रिये क्यों?एक ही काम के लिये आपकी दो दो परिभाषा क्यों?कंही इसलिये तो नही कि आप भी दो नस्लो के प्रतिनिधी हैं?कंही इसलिये तो नही कि इटली आपका ननिहाल है?आखिर क्यों फर्क़ है आपके नज़रिये में?क्या सिर्फ चुनावी नज़रिया है?पंजाब के लोगों की तारीफ और युपी के लोगो के ज़ख्मों को कुरेद कर उसपर मरहम लगा कर सिर्फ और सिर्फ वोट बटोरना ही आपका उद्देश्य है?

Sunday, November 27, 2011

वादों की बरसात चुनाव तक़ फिर पांच अंधेरे साल!

मैं ये कर दुंगा,मैं वो कर दुंगा,मैंने जो आज तक़ किसी ने नही किया वो कर दिखाऊंगा,मैं उस्से भी ज्यादा करके दिखाऊंगा,सब करुंगा,किया क्यों नही इस बारे में किसी के पास कोई जवाब नही है.ना कोई जवाब देता है और न ही कोई पूछता है.सब अगले पांच साल तक़ सरकार में आने की भीख मांगते हुये दस सालों तक़ की योजना बता देते हैं.फिलहाल सिर्फ युपी को लेकर बयानों का घमासान मचा हुआ है.सभी उसकी तरक़्क़ी के रोज़ नये दावे कर रहे हैं.यानी सब ये तो कम से कम मान रहे हैं कि युपी का विकास नही हो पाया है.उस युपी का जिसने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दिये हैं,अखिर ऎसा क्यों?क्यों नही हो पाया विकास युपी का और सिर्फ युपी का ही नही बिहार,उडिसा और पूर्वोत्तर के भी राज्यों की तरक़्क़ी क्यों नही हुई?सिर्फ युपी को ही लेकर शोर क्यों?क्या विकास की सारी योजना,सारे दावे सिर्फ चुनाव तक के ही लिये है?क्या चुनाव के बाद नेताओं और राजनैतिक दलों के यही तेवर बने रहेंगे?या फिर वोट लेकर पांच साल तक़ के लिये जनता के साथ वादाखिलाफी की कोई नई स्कीम लांच हो जायेगी?अखिर कब तक़ चुनावों मे सपने बेचेंगे ये नेता लोग?आखिर कब तक़?

Friday, July 8, 2011

राहुल गांधी का कहना है कि यूपी को दलाल चला रहे हैं,मेरा सवाल ये है कि तो फ़िर दिल्ली की सरकार या देश को कौन चला रहा है?

एक छोटी सी पोस्ट बहुत बड़ा सा सवाल लिये हुये।राहुल गांधी को उत्तरप्रदेश के अपने जमीनी दौरे के अनुभव से ये अनुभव हुआ कि  उत्तरप्रदेश को द्लाल चला रहे हैं।उन्होने इस दिव्यज्ञान की बाक़ायदा प्रेस कांन्फ़्रेंस में घोषणा भी की।अन मेरा सवाल ये है कि अगर उत्तरप्रदेश को दलाल चला रहे है तो केन्द्र की युपीए सरकार को या देश को कौन चला रहा है।थोड़ा उस बारे में भी अपनी राय रखें तो मुझ जैसे भारत के असंख्य अल्पज्ञानियों का ज्ञानवर्द्धन होगा। वैसे राहुल गांधी शायद दिल्ली में ज्यादा रहते हैं इसलिये उनसे वंहा का हाल पूछ  रहा हुं।एक के बाद एक दलाल मंत्री पकड़ा रहे हैं,मगर राहुल गांधी को यूपी के दलाल ही नज़र आ रहे हैं,ऐसा क्यों?इस सवाल का मतलब यूपी के दलालों को बचाना नही बल्कि दिल्ली या केन्द्र सरकार का हाल जानना है।क्या कभी यूपी जैसा पैदल मार्च वे किसी कांग्रेस या उसकी मित्र पार्टियों के शासन वाले प्रदेश में करेंगे?क्या उन्हे ये दिव्य ज्ञान अपनी सरकार के बारे में भी मिलेगा या पड़ोसी के मकान में ही तांक-झांक करते रहेंगे।कल कपड़ा मंत्री ने इस्तीफ़ा नही दिया है,युपीए सरकार के कपड़े उतार दिये हैं।ज़रा बार नंगी हो रही युपीए सरकार और उसके कारणो पर भी प्रकाश डालें तो अच्छा लगेगा।अनिल अंबानी का नाम छोड़ कर उसके तीन अफ़सरों के नाम नामंज़ूर टू जी मामले में डालना दलाली नही है तोम क्या है?क्या उस दलाल का पता है राहुल गांघी जी आपको?मैं तो सिर्फ़ इतना ही जानता हूं आप ज्ञानी है मुझ मूरख को ज्ञान देने की कृपा करेंगे तो अच्छा रहेगा।