Showing posts with label upa. Show all posts
Showing posts with label upa. Show all posts
Wednesday, May 15, 2013
करोडो खा गये हम,और करोडो अभी खाना है
खबर है कि कांग्रेस भी एनडीये के शाईनिंग इंडिया की तर्ज़ पर विग्यापन कैम्पेन चलाने जा रही है 180 करोड रुपये का बजट है इस कैम्पेन के लिये.शाइनिंग इंडिया की दुर्गति किसी से छिपी नही है कंही कांग्रेस के केम्पेन का भी वही हाल ना हो जाये.वैसे भी उनके केम्पेन की थीम है "मीलो आ गये हैं,और मीलो आगे जाना है".कंही पब्लिक इस पर पैरोडी न बना दे करोडो खा गये हम,और करोडो अभी खाना है.हाहाहाहाहा.छवि सुधारने के लिये विग्यापन काम नही आता सरकार.अब नया विग्यापन टेलिकाम का जारी हुआ है,जिसमे बताया गया है कि दुनिया में सबसे सस्ती दरे भारत में है,सोचिये अगर टू जी,थ्री जी घोटाला नही हुआ होता तो जनता को और कितनी सस्ती दर मिलती.जनता इस बात को अच्छे से समझ रही है,पर वाह रे सरकार का थिंक टैंक बार बार उसी ज़ख्म को कुरेद कर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है.विग्यापन देकर और टू जी,थ्री जी के जिन्न को बोतल से निकाल रहे हैं.पता नही सरकार को उबार रहे है या डूबा रहे हैं.
Labels:
advertisement,
corrupation,
nda,
upa,
एनडीए.,
युपीये,
सरकार
Friday, July 8, 2011
राहुल गांधी का कहना है कि यूपी को दलाल चला रहे हैं,मेरा सवाल ये है कि तो फ़िर दिल्ली की सरकार या देश को कौन चला रहा है?
एक छोटी सी पोस्ट बहुत बड़ा सा सवाल लिये हुये।राहुल गांधी को उत्तरप्रदेश के अपने जमीनी दौरे के अनुभव से ये अनुभव हुआ कि उत्तरप्रदेश को द्लाल चला रहे हैं।उन्होने इस दिव्यज्ञान की बाक़ायदा प्रेस कांन्फ़्रेंस में घोषणा भी की।अन मेरा सवाल ये है कि अगर उत्तरप्रदेश को दलाल चला रहे है तो केन्द्र की युपीए सरकार को या देश को कौन चला रहा है।थोड़ा उस बारे में भी अपनी राय रखें तो मुझ जैसे भारत के असंख्य अल्पज्ञानियों का ज्ञानवर्द्धन होगा। वैसे राहुल गांधी शायद दिल्ली में ज्यादा रहते हैं इसलिये उनसे वंहा का हाल पूछ रहा हुं।एक के बाद एक दलाल मंत्री पकड़ा रहे हैं,मगर राहुल गांधी को यूपी के दलाल ही नज़र आ रहे हैं,ऐसा क्यों?इस सवाल का मतलब यूपी के दलालों को बचाना नही बल्कि दिल्ली या केन्द्र सरकार का हाल जानना है।क्या कभी यूपी जैसा पैदल मार्च वे किसी कांग्रेस या उसकी मित्र पार्टियों के शासन वाले प्रदेश में करेंगे?क्या उन्हे ये दिव्य ज्ञान अपनी सरकार के बारे में भी मिलेगा या पड़ोसी के मकान में ही तांक-झांक करते रहेंगे।कल कपड़ा मंत्री ने इस्तीफ़ा नही दिया है,युपीए सरकार के कपड़े उतार दिये हैं।ज़रा बार नंगी हो रही युपीए सरकार और उसके कारणो पर भी प्रकाश डालें तो अच्छा लगेगा।अनिल अंबानी का नाम छोड़ कर उसके तीन अफ़सरों के नाम नामंज़ूर टू जी मामले में डालना दलाली नही है तोम क्या है?क्या उस दलाल का पता है राहुल गांघी जी आपको?मैं तो सिर्फ़ इतना ही जानता हूं आप ज्ञानी है मुझ मूरख को ज्ञान देने की कृपा करेंगे तो अच्छा रहेगा।
Labels:
central govt,
delhi,
mediators,
rahul gandhi.,
up,
upa,
uttar pradesh,
उत्तरप्रदेश,
दलाल,
यूपी,
राहुल गांधी,
सरकार
Subscribe to:
Posts (Atom)