Showing posts with label central govt. Show all posts
Showing posts with label central govt. Show all posts
Thursday, July 4, 2013
सिर्फ वोटों के लिये देश को दांव पर मत लगाईये सरकार,देश को अलाली के भंवरजाल में मत झोंकिये
हैरान हूं मै सरकार का गरीबों की भूख मिटाने की भूख देख कर.सरकार अपने कार्यकाल के खत्म होने पर अचानक जागी है और गरीबों को भोजन की गारंटी देने पर तुल गई है.खैर आखिरी समय की बात करना गलत है,बेचारो को फुरसत ही नही मिली घोटाला करने और घोटालो का बिखरा मैला साफ करने से.तब सिर्फ और सिर्फ धनकुबेरों को खज़ाने की गारंटी देने पर तुली हुई थी सरकार.तब गरीबो का ख्याल नही आया.जब चलाचली की बेला आई तो गरीब याद आ गये.और कर भी क्या रही है सरकार गरीबों को रोजगार के जरिये अनाज नही दे रही है,उन्हे करीब करीब मुफ्त में अनाज देकर अलाली का धीमा जहर देकर अपने लिये वोट देने वाली मशीनों में बदलने की कोशिश कर रही है.वैसे ही मज़दूर मिलना मुश्किल हो रहा है,इस योजना के बाद तो बिल्कुल ही नही मिलेंगे.भोजन की गारंटी देना अच्छी बात है पर उन गरीबो की इतनी ही चिंता थी तो सरकार बनाते ही पहला काम यही करना था.एक ओर घाटा बढ रहा है कहकर किसानो की खाद,आम आदमी की रसोई गैस,पेट्रोल और डीज़ल पर से सबसीडी खत्म कर रहे हो.ठीक है मध्यम वर्ग आपका वोट बैंक नही रहा,इसलिये उन पर भार डाल रहे है पर गरीबो का वोट बैंक बनाने के चक्कर में किस पर भार डाल रहे हो.देश पर?ये गरीबों का भला है अपनी पार्टी का भला?सिर्फ वोटों के लिये देश को दांव पर मत लगाईये सरकार.और अगर इस योजना को लागू करना इतना ज्यादा जरुरी है तो पहले इस बात को मानिये की आज तक आपकी सारी योजनाऎ फेल रही है!आज तक आप गरीबो को भोजन तक मुहैया कराने में असफल रहे है?देश को अलाली के भंवरजाल में मत झोंकिये साब,अनाज दिजिये मगर कुछ् काम तो लिजीये उनसे.
Friday, July 8, 2011
राहुल गांधी का कहना है कि यूपी को दलाल चला रहे हैं,मेरा सवाल ये है कि तो फ़िर दिल्ली की सरकार या देश को कौन चला रहा है?
एक छोटी सी पोस्ट बहुत बड़ा सा सवाल लिये हुये।राहुल गांधी को उत्तरप्रदेश के अपने जमीनी दौरे के अनुभव से ये अनुभव हुआ कि उत्तरप्रदेश को द्लाल चला रहे हैं।उन्होने इस दिव्यज्ञान की बाक़ायदा प्रेस कांन्फ़्रेंस में घोषणा भी की।अन मेरा सवाल ये है कि अगर उत्तरप्रदेश को दलाल चला रहे है तो केन्द्र की युपीए सरकार को या देश को कौन चला रहा है।थोड़ा उस बारे में भी अपनी राय रखें तो मुझ जैसे भारत के असंख्य अल्पज्ञानियों का ज्ञानवर्द्धन होगा। वैसे राहुल गांधी शायद दिल्ली में ज्यादा रहते हैं इसलिये उनसे वंहा का हाल पूछ रहा हुं।एक के बाद एक दलाल मंत्री पकड़ा रहे हैं,मगर राहुल गांधी को यूपी के दलाल ही नज़र आ रहे हैं,ऐसा क्यों?इस सवाल का मतलब यूपी के दलालों को बचाना नही बल्कि दिल्ली या केन्द्र सरकार का हाल जानना है।क्या कभी यूपी जैसा पैदल मार्च वे किसी कांग्रेस या उसकी मित्र पार्टियों के शासन वाले प्रदेश में करेंगे?क्या उन्हे ये दिव्य ज्ञान अपनी सरकार के बारे में भी मिलेगा या पड़ोसी के मकान में ही तांक-झांक करते रहेंगे।कल कपड़ा मंत्री ने इस्तीफ़ा नही दिया है,युपीए सरकार के कपड़े उतार दिये हैं।ज़रा बार नंगी हो रही युपीए सरकार और उसके कारणो पर भी प्रकाश डालें तो अच्छा लगेगा।अनिल अंबानी का नाम छोड़ कर उसके तीन अफ़सरों के नाम नामंज़ूर टू जी मामले में डालना दलाली नही है तोम क्या है?क्या उस दलाल का पता है राहुल गांघी जी आपको?मैं तो सिर्फ़ इतना ही जानता हूं आप ज्ञानी है मुझ मूरख को ज्ञान देने की कृपा करेंगे तो अच्छा रहेगा।
Labels:
central govt,
delhi,
mediators,
rahul gandhi.,
up,
upa,
uttar pradesh,
उत्तरप्रदेश,
दलाल,
यूपी,
राहुल गांधी,
सरकार
Subscribe to:
Posts (Atom)