क्या आत्महत्या ही सारी समस्याओं का हल है?ये सवाल मेरे अकेले का नही है और ये अचानक़ ही मेरे दिल-दिमाग में उथल-पुथल नही मचा रहा है।पिछले कुछ दिनों से इस सवाल ने मुझे बैचैन कर दिया है।आखिर आत्महत्या से सारी समस्यायें खत्म कैसे हो सकती है?मेरे हिसाब से तो उसके बाद समस्यायें और बढ जाती है भले ये दिखने के लिये आत्मह्त्या करने वाला रहे या न रहे।
आत्मह्त्या,छोटा सा शब्द और छोटा सा ही मामला हम खबरचियों के लिये।कंही कोई फ़ालोअप नही कंही कोई पब्लिक इंट्रेस्ट नही।बस मरने वाले और उसके परिजनों,इष्टमित्रों तक़ सीमित रहता है ये मामला और बहुत ज्यादा तो हुआ तो दो-चार सेंटी टाईप के लोग च्च्च्च्च,च्च्च्च्च, करके अफ़सोस ज़ाहिर कर देते हैं बस।
इस आत्मह्त्या ने मुझे भी कुछ दिनों से विचलित कर रखा है।कल भी मैं इसी कारण अपनी सुनहरी यादों मे लौट नही पाया।कल फ़िर इंजीनियरिंग के एक छात्र ने आत्मह्त्या कर ली थी और एक बारहवीं की छात्रा ने भी।इसके पहले भी इंजीनियरिंग के दो छात्र जान दे चुके हैं और बारहवीं की एक छात्रा भी।लगातार आत्मह्त्या कंही न कंही ये सोचने को मज़बुर कर रही है कि इस पूरे मामले मे दोषी कौन है?आत्मह्त्या करने वाले या उसे ये कदम उठाने पर मज़बूर कर रहें हम लोग,यानी उनके परिजन?
आखिर ऐसी क्या वज़ह होती है जो उन्हे ये कदम उठाना पड़ता है।बारहवीं या इंजीनियरिंग के फ़र्स्ट ईयर का छात्र वयसंधी के मोड पर खड़ा हमारा उत्तराधिकारी होता है।वो दुधमुंहा बच्चा नही बल्कि समझदारी की दुनिया मे कदन रख चुका होता है।फ़िर उससे ऐसी बेवकूफ़ी की उम्मीद तो कोई नही कर सकता?तो फ़िर क्या वज़ह है कि वे ऐसा कठोर फ़ैसला ले लेते हैं जिसकी सज़ा वे अपनी जान देकर और पूरे परिवार को मरते दम तक़ सालते रहने वाला दुःख देकर भुगत लेते हैं।
देखने को तो ये बहुत मामली सी बात लगती है और खासकर तब जब मरने वाला कोई अपना ना हो।मगर जब कोई अपना होता है तो समझ मे आ सकता है,आत्महत्या का दर्द, मरने वाले से ज्यादा उसके जाने के बाद पीछे छूटे रिश्तेदार खासकर मां-बाप,भाई-बहन को होता है।
खैर इस बारे मे बहुत सी बातें पहले हुई होंगी और शायद होती ही रहेंगी तब-तक़,जब तक़ हम अपने बच्चों को उस स्थिती मे जाने के लिये ढकेलते रहेंगे।पता नही क्यों हम अपने बच्चों से ज़रूरत से ज्यादा अपेक्षा करने लगते हैं?क्यों हम उनसे हमेशा बेहतर और उससे भी बेहतर की उम्मीद करते हैं?मेरे भी घर मे दो बहुत ही छोटी क्लास के छात्र हैं।उनमे से एक क्लास थ्री की स्टूडेंट है मेरी भतीजी युति और दूसरा पी पी यानी के जी टू का स्टूडेंट है हर्षू।दोनो की ही मम्मी परीक्षा के समय बेहद तनाव मे रहती है और बच्चों को रिज़ल्ट खराब आया तो देखना,ये नही मिलेगा,वो नही मिलेगा कहकर धमकाते रहती है।मैने कई बार उन लोगों से कहा कि तुम लोग अपने मार्क्स बताओ फ़िर उनसे कुछ कहो।इस बात पर वे मेरे सामने तो कुछ नही कहती लेकिन बाद मे बच्चों को फ़िर से धमकी मिल जाती है बाबा को बताया ना तो देखना।
आखिर फ़र्स्ट आकर कर ही क्या लेगा बच्चा और अगर फ़ेल भी हो जाये तो क्या फ़र्क़ पड़ जायेगा।बहुत समय नही हुआ है जब यंही के एक कक्षा पांचवी की छात्रा को अप्रेल फ़ूल बनाने वालों ने फ़ेल बता दिया था और उस छोटी सी बच्ची ने आत्मह्त्या जैसा बड़ा कदम उठा डाला था।
पता नही मनोवैज्ञानिक इस मामले मे क्या कहतें हैं पर मुझे तो लगता है कि हमारी मह्त्वाकांक्षा,हमारी अपेक्षायें बच्चों को बेवज़ह तनाव मे रखती मे रखती है और जाने-अंजाने उनकी अपेक्षाओं पर खरी नही उतर पाने किस्थिति में उन्हे खुद को ही खत्म कर लेने जैसा कठोर कदम उठाने पर मज़बूर कर रही है।मैं समझता हूं अब भी बहुत कुछ नही बिगड़ा है हमे दूसरों के दुःख से सबक ले लेना चाहिये और अपने बच्चों को अपना स्टेटस सिंबल बनाने,अपने फ़्यूचर का जुगाड़ बनाने की बजाये उन्हे खुद अपना स्टेटस तय करने और अपना भविष्य बनाने के लिये स्वतंत्र कर देना चाहिये,वर्ना आत्मह्त्या विषाद का कारण बनती रहेंगी।
Showing posts with label college. Show all posts

Sunday, March 21, 2010
Thursday, March 18, 2010
सीज़न परीक्षा का,गैस पेपर और खूबसूरत यादें-2
दूसरे दिन तो दोपहर शायद कुछ और ज्यादा अलाली दिखा रही थी और शाम कुछ ज्यादा ही शर्मा रही थी।नही शर्मा रहे थे बस हम सभी भाई(दोस्त)जो समय से पहले अपने अड्डे पे हाज़िर हो गये थे।लग रहा था कि आज कुछ खास बात है।मैं,चून्नू और दिलीप दढियल थे और बाकी सब खुरदुरे लेकिन उस शाम तो सभी गज़ब के चिकने थे मेरे और चुन्नू को छोड़।दिलीप जिसकी दाढी सुबह काटो शाम को उग जाती थी ऐसे चिकना होकर आया था कि ॠषीकपूर फ़ेल था।कपड़े भी उस दिन सबके ठीक-ठाक यानी रंगबिरंगी,चितकबरी टीशर्ट और मैली-कुचली जीन्स की बजाय छक सफ़ेद कमीज़ और नीली साफ़-सुथरी जीन्स,काली पैण्ट और धारीदार कमीज हर किसी ने छैलछबिला बनने मे कोई कसर नही छोड़ी थी।मैं सबसे आखिरी मे पंहुचा तो खूश्बू के झोंको से बौरा सा गया।हर कोई बगीचे सा महक रहा था।
मैंने दिमाग पर खूब ज़ोर डाला कि कोई रिसेप्शन या शादी की दावत तो नही थी उस दिन्।जब नही याद आया तो मैने पूछ ही लिया किसके यंहा जाना है बे आज्।सब एक साथ बोले कंही नही जाना है और आप मेहरबानी करके आज ज़रा जल्दी निकल लेना।मैने पूछा क्यों तो सब एक साथ बोले अबे तेरी भाभी आने वाली है और तेरा यंहा कोई काम नही है समझा।मैं कहा,अच्छा बेटा जभी सबके सब शरीफ़ दिखने के कम्पीटिशन मे जाने वाले नज़र आ रहे हो।अबकी महमूद बोला देखो उस्ताद बहुत दिनो बाद ग्रुप मे अच्छी खबर की गुंजाईश दिख रही है,प्लीज़ डिस्टर्ब मत करो।मैं भड़का अच्छा साले अब हम डिस्टर्बिंग एलिमेंट हो गये?और साले तुम्हारा ताम-झाम सेट करने के चक्कर मे संगीत महाविद्यालय मे जब खलनायकी करते रहे तब?मेहमूद बोला देखो उस्ताद आज तो अपन लाईन में है ही नही।दोस्तो को सपोर्ट करना चाहिये यार स्पोर्ट्स्मैन होकर भी………मैने उसकी बात काट कर कहा अबे मुझे मत सीखा।
अब तक़ बाकी लोग बीच-बचाव करने लगे और हम दोनो को ही गालियां बकने लगे कुत्त्ते टाईप लड़ कर क्यों हम लोगों की ईमेज खराब कर रहे हो?दीलिप बोला भाई लाईफ़ का सवाल है,मेरी तो जात वाली भी हैऽब सब चौंके तुझे कैसे पता बे?वो बोला उसके जाने के बाद 2709 का फ़ोन आया था।2709 हमारे ग्रुप की कामन फ़्रेण्ड थी जिसे उसके घर के टेलीफ़ोन नम्बर से सब पुकारते थे।इतना सुनते ही मेहमूद बोला हो गया बेटा दीलिप का का अब तुम लोग जाओ घर जाकर कपड़े बदल कर आओ,तुम लोगों का कोई चांस नही है।सब बोले दीलिप ये गलत बात है बेटा कम्पीटिशन मे एप्रोच बेईमानी है।उसने कहा मैने किसी की एप्रोच नही लगाई बल्कि उसने 2709 की एप्रोच लगाई है।
ये गलत बात है,हम लोगों को बताना चाहिये था।मेहमुद जिसकी 2709 से बिल्कुल नही बनती थी वो बोला अबे ये 2709 घोर जातीवादी है।मैं तुम लोगों को पहले ही कहता था पर तुम लोग मानते नही थे।क्यों उस्ताद?कंही से अपनी बात पर सपोर्ट नही मिलता देख मेहमुद मेरी ओर देखने लगा।2709 से मैं भी चिढता था इसी बात को ध्यान मे रख कर उसने मेरी ओर सपोर्ट की उम्मीद से देखा था और मैने भी हमेशा की तरह उसकी हां मे हां मिला दी।लडकी के सिंधी होने और 2709 की परिचित होने के कारण चांस हाथ से जाता देख ग्रुप दो हिस्सों मे बंट गया और माहौल हमेशा की तरह गरमाने लगा।दीलिप का फ़ेवर करता देख बल्लू पर चुन्नू भडक गया और बोला साले अब आना सुबह-सुबह।
सुबह-सुबह!ये नया रह्स्योदघाटन किया था चुन्नू ने।सब चुन्नू पर पिल पड़े बोले बता साले ये सुबह का लफ़्ड़ा क्या है?वो बल्लू की तरफ़ देख कर बोला हमारी तरफ़ आ रहा है या बता दूं सबको?दीलिप बोला भगा बल्लू इन लोगों को अपन दो भाई है वो दो बहने,एडजेस्ट कर लेंगे।बल्लू पूरा सरदार था,तत्काल बोला ठीक है भाई आज से अपन साढू भाई।अबे पूछ तो ले सरदार बड़ी किसकी छोटी किसकी।इतना सुनते ही बल्लू के होश ठिकाने आ गये वो बोला अबे काका(सिंधी होने के कारण सब दिलीप को प्यार से काका कह्ते हैं आज भी)क्लीयर कर्।दिलीप बोला इनके चक्कर मे मत आ भाई ये लोग लड़वा रहे हैं।लेकिन बल्लू अड़ गया।तो दिलीप बोला तू बता ना बे सुबह-सुबह क्या करते हो।बल्लू बोला चुन्नू मत बताना।चुन्नू बोला पहले तू ये बता है किसकी तरफ़्।ये झगड़ा ज़ोर पकड़ ही रहा था कि सड़क के दूसरी ओर स्कूटर पर दोनो आती दिखी।
अब तक़ सब संभल गये और दिलीप ने सबसे कहा भाई इनके जाने के बाद आपस मे निपट लेंगे लेकिन प्लीज़ इनके सामने इज्जत का फ़ालुदा मत बना देना।सबने कहा ठीक है लेकिन ईमानदारी से काम होना चाहिये।वो बोला ठीक है लेकिन कोई भी बिचकायेगा नही।बिचकायेगा यानी डिस्टर्ब करना।दोनो जैसे ही करीब आई सबके चेहरों पर मुस्कुराहट पसर गई।लग ही नही रहा थोड़ी देर पहले सभी गली के कुत्तों की तरह लड़-झगड़ रहे थे।दोनो ने आते ही पूछा कंही जा रहे थे क्या आप लोग?नही तो!सबके सब एक साथ बोले क्यों?ऐसा क्यों लगा?नही हमने सोचा शायद आप लोग किसी पार्टी-वार्टी मे जाने की तैयारी मे हैं?नई-नई पार्टी-वार्टी मे ऐसे थोड़े ही जाते हैं,वंहा तो सज-धज के जाते हैं।इसिलिये तो कहा मैने आप लोग सज-धज के खड़े हैं?अरे नही ये तो हम लोगों का रुटीन है,हम लोग ऐसे ही रहते हैं?
मैने जैसे ही कहा अच्छा बेटा!दिलीप ने उनसे कहा आईये दुकान चलते हैं वंहा आप पेपर नोट कर लेना।और उन लोगों को लेकर वो दुकान चला गया।बाकी लोग गुस्से से भरकर मेरी तरफ़ बढे और बोले अबे जब खाना नही है तो क्या लुड्काना ज़रूरी है।मैने कहा सालों मुझे क्या बता रहे हो,उसको देखो काका को अकेला चला गया उनके साथ।और तू बे सरदार तू तो उसका साढू था ना।तेरे को क्यों नही ले गया बे।देखना अब साले वो खुद को श्रवण कुमार बतायेगा और हम सब प्रेम चोपड़ा,शक्ति कपूर गुलशन ग्रोवर बना देगा।बल्लू बोला ऐसा नही करेगा वो।आखिर उसको रहना तो अपने साथ ही है।क्यों बेटा मेरे मामले मे तुम लोग कैसे भांजी मार दिये थे,अचानक मेहमूद फ़ट पड़ा।मैंने उसका स्पोर्ट किया ये बात सही है।और उसके बाद फ़िर पांडव यानी हम लोग आपस मे बंट गये और महाभारत शुरू हो गया।
पता नही कब तक़ और लड़ते अगर तीनो वापस नही आ जाते तो।आते ही दोनो ने हम सभी की ओर देखा और कहा ठीक है हम लोग निकलते हैं आप लोगों का बहुत टाईम ले लिया।अरे नही कोई बात नही,दिलिप कोल्ड ड्रिंक वैगेरह…………नही ले चुके है सब।दिलीप भैया ने खूब खातिरदारी की है।अब सबने घूर के दिलीप को देखा।वो दोनो हंसी और बोली हम लोगों को जाने दिजीये फ़िर लड़ लेना।ये दिलीप ने बताया है क्या आपको,मैने गुस्से से पूछा?इस पर छोटी वाली ने कहा नही आपकी 2709 ने बताया है।क्या-क्या बताया है उसने?मैने दोबारा उससे सवाल किया तो वो बोली चिंता मत किजीये सब बता दिया है मगर आप की खूब तारीफ़ की है उन्होने?मुझे विश्वास ही नही हुआ और बाकी लोगों को भी।सब एक साथ बोले इसकी अकेली की क्यों तारीफ़ की उसने।इससे तो उसकी पटती भी नही है?हमारे बारे मे क्या बताया है?उसने मुस्कुरा कर कहा दिलीप भैया और बल्लू भैया से बचके रहना।मेहमूद भैया आप भी कंहा ट्राई कर रहे हो और टीटु भैया आप का चक्कर कंहा तक़ पंहुचा है,सब बता दिया है उन्होने।चून्नू जो अब तक़ चुप था अचानक़ बोला मेरे बारे मे तो उनको कुछ पता ही नही है।सब पता है मगर उन्होने कहा कि चुन्नू भैया और पवन भैया दिल के बहुत अच्छे हैं।और मेरे बारे में क्या तारीफ़ की उसने।वही जैसा दिख रहा है।क्या?यही बात-बात पे गुस्सा करता है?चिढता है तो गालियां बकता है और लड़ाई-झगड़ा भी करता है।ये तारीफ़ है?मैने कहा।उसने बड़ी मासूमियत से कंहा हां,इतना चिड़चिड़ा इंसान दिल का बहुत अच्छा हो सकता है ये तो हमको उन्होने ही बताया है।चलो दीदी देर हो रही है।मैने फ़िर पूछा कि और क्या बताया उसने?वो फ़िर हंसी और इस बार उसकी हंसी की खनक काफ़ी देर तक़ गूंजती रही।जितनी देर वो हंसी उतनी देर सभी के दिल और दिमाग कार्ल लुईस से भी तेज़ दौड़ते रहे।वो बोली अगला पेपर नही दोगे क्या दिलीप भैया?और फ़िर खिलखिलाकर हंसी।चलो ना दीदी देर हो रही है।जब तक़ उसकी दीदी स्कुटर स्टार्ट करती मैने उससे कहा आप हंसती बहुत हैं।हां और हंसना तो हर किसी को चाहिये आपको भी,क्यों बल्लू भैया।वो फ़िर हंसी और दोनो चली गई।रात भी बहुत हो चुकी है और कहानी भी लम्बी हो गई है।बाकी का किस्सा कल रात को।उसे और उसकी मासूम हंसी को भूलना आसान नही है,आज भी उसकी हंसी की खनक कानों मे मिश्री घोल देती है।

Sunday, December 13, 2009
लेटअस प्लान एन मीट सम डे।
समय के बदलते मिज़ाज़ पर एक और छोटी सी पोस्ट जिसमे बात बहुत बड़ी छुपी हुई है।कालेज मे साथ पढे और अब आईएफ़एस अफ़सर मित्र ने समय मे आये इस बदलाव को खुद तो महसूस किया ही,साथ ही उसने सभी दोस्तो को इस बात को बताने के लिये एसएमएस भी किया।
उसका एसएसएस था,
Remember the time when freinds used to say"lets meet n plan something".
Now a days freinds says"lets plan n meet somaday".
freinds r same but time has changed.
दोस्तो के मिलने-जुलने मे आई कमी और सबके अपनी-अपनी दुनिया मे मस्त रहने से कभी-कभी पुराने दोस्तों के साथ गुज़रे दिन याद बनकर टीस मारते हैं।एक ही शहर मे रहकर कई-कई महीने नही मिल पाने की तक़लीफ़ तो मै भी महसूस कर रहा हूं।आप को क्या लगता है बताईयेगा ज़रूर्।

Monday, February 9, 2009
अबे शकील तू घर मत आना,अम्मा जी ने लैटर पकड़ लिया है
कालेज के किस्से पढ-पढ कर कालेज के अपने दिनो को भी आपसे बांटने की इच्छा बहुत दिनो से ज़ोर मार रही थी,सो आज एक बढिया किस्सा बता रहा हूं।बात कालेज के हमारे अखिरी साल की है। चुनाव हमारे बीच से शकील ही लड़ा करता था और हम दोस्तों की अच्छी ईमेज की वजह से कभी जीत नही पाया था।सो उस साल केंडिडेट बदल दिया गया और शकील अब प्रचारक बन गया था।
चुनाव-प्रचार जोर-शोर से चल रहा था।सारे दोस्त कालेज के होस्टल नं तीन मे इकटठा होकर एक साथ निकलते थे।उस दिन भी सभी जमा हो गये थे बस चुन्नू नही पहूंचा था।देर भी हो रही थी।उसके घर मे फ़ोन लगाकर पूछने की हिम्मत भी किसी मे नही थी।सबने फ़ैसला किया थोड़ी देर बाद चाचाजी(चुन्नू के पिताजी,अब स्व) के दफ़्तर के लिये निकलने के बाद फ़ोन लगा कर पूछ लिया जाएगा,तब-तक़ सब प्रचार के लिये निकलते हैं।
तभी होस्टल के गेट पर यूनिवर्सिटी जाने वाली दीदीयों(जो उम्र मे बड़ी हो) भाभीयों(जो सीनियरो को पसंद हो)और नान दीदीयो को दूर से ही रोज़ की तरह विदा करने वाले कुछ साथियो ने वंहा से चिल्ला कर बताया चुन्नू आ रहा है। चिल्ला कर इसलिये बताया कि उसके दो फ़ायदे थे।पहला सड़क पर जा रही प्रोबेबिलिटी का ध्यान खिंचा जाता और दूसरा वहां से हट जाने पर किसी को अटैण्ड नही कर पाने से शार्ट अटेंडेन्स का खतरा भी नही था।
खैर जैसे चुन्नू अंदर पहूंचा सारे के सारे पिल पडे उस पर्। ढेरों गालिया खाने के बाद उसे देर से आने की सफ़ाई देने का मौका मिला तो उसने सबसे पहले शकील की ओर देखा और कहा भाई तू मेरे घर मत आना बस्।सब हैरान आखिर शकील ने ऐसा क्या कर दिया कि चुन्नू उसे घर आने से मना कर रहा है।उन दिनो रोज़ एक-दुसरे के घर आना जाना होता था।
सबसे पहले मै उस पर भड़का ये क्या बदतमीजी है क्या गलत किया है शकील ने।एक तो साले देर से आया है उपर से धमकी-चमकी?तब चुन्नू ने कहा कि मामला दूसरा है।दूसरा कौनसा मामला बे?अचानक बल्लू(बलबीर) उसपर भड़का। अब चुन्नू भी भड़क गया,बोला रुक जा बेटा इस बार तो शकील का नाम लिया हूं अगली बार तेरा ही नाम लूंगा। अब बारी थी शकील की,वो बोला मै क्या किया हूं बे जो मेरा नाम घसीट रहा है?बहस को रोक कर मैने उससे पूछा चुन्नू मेरे भाई आखिर हुआ क्या है?
तब चुन्नू बोला अरे कुछ नही गुरुदेव(चुन्नू आज भी मुझे गुरुदेव ही कहता है)।थोड़ा गड़बड़ हो गई इसलिये तो आने मे देर हो गई।मै बोला वो तो हम लोग समझ गये हैं,गड़बड़ क्या हुई है ये बता।सब सन्नाटे मे थे क्योंकी चुन्नू मुसीबत का दूसरा नाम था।वो बोला कल जो मैने उस वाली(नाम नही लिख पा रहा हूं)के लिये लैटर लिखवाया था ना,सब बोले हां आगे बोल।वो बोला,लैटर घर मे पकड़ा गया।अब तो सबको सांप सूंघ गया।बात अब सबके घर तक़ पहूंचनी थी और सबकी चुनाव के बहाने चल रही मस्त आज़ादी खतरेमे तो थी मार खाने का भी इंतज़ाम दिख रहा था।सब्के सब एक साथ उस पर चिल्लाए मरवा दिया साल्ल्ले।वो बोला मरवाया नही सब्को बचाया हूं।सबने पूछा कैसे?तो वो बोला मैंने अम्माजी को पटा कर बता दिया कि ये लैटर मेरा नही है शकील का है।मै बोला साले अम्माजी सब के घर मे बता देग़ी तो?वो बोला गुरुदेव अपन कच्ची गोली नही खेले है इसिलिए तो शकील का नाम ले दिया हूं।
अब शकील गरम हो गया।वो बोला मैने तेरा क्या बिगाड़ा था बे?वो बोला देख भाई मुझे अपना कालेज आना बंद तो नही करवाना था,किसी न किसी का तो मैं नाम लेता ही ना।शकील बोला मेरा ही नाम क्यो लिया कमीने?वो बोला तू क्या समझता है कि मेरी बात पर अम्मजी ने आसानी से विश्वास कर लिया था।मेरी ईंमेज भी अच्छी नही है।बड़ी मुश्किल से मानी,वो भी तब जब मैने उनसे कहा कि देख लो राईटिंग मेरी नही है।तो ?तो क्या अम्माजी ने कहा है ठीक है तू शकील के नोट्स लाकर दिखाना तभी मै मानूंगी।तो?तो क्या साले नोट्स लेने के बहाने बड़ी मुश्किल से छूट कर आ रहा हूं और तुम लोग मेरी ही ऐसी-तैसी कर रहे हो।शकील का बस रोना बाकी था।वो बोला साले चुन्नू तो जो बोलता है मै वो करता हूं।तू ही बोला लैटर लिख दे।मैने लिख कर दिया।सब्ने मना भी किया।मगर मै नही माना और लैटर लिखा और तूने मेरी ईमेज की वाट लगा दी।क्या सोच रही होगी अम्माजी मेरे बारे मे?चून्नू बोला अबे घर मेरा है,अम्मा मेरी है और बेटा तेरे को अपनी इमेज की पडी है।तेरी इमेज नही बिगाड़ता तो मेरा क्या होता पता है ना।अब सब भड़क गये साले अपनी इमेज बचाने के लिये तू किसी की भी ईमेज खराब कर देगा क्या?वो बोला एक-एक करके बोले अभी बहुत मौके आएंगे,जो ज्यादा ताव खाएगा साले का पहला नंबर लगाऊंगा।उसके बाद सब पिल पड़े थे चून्नू पर्।कैसा लगा मेरे कालेज के दिनो का किस्सा बताईगा ज़रूर,ताकी यादो के खज़ाने से निकाल कर कुछ किमती क्षण आप लोगो से बांट सकू।

Subscribe to:
Posts (Atom)