Showing posts with label cricket. Show all posts
Showing posts with label cricket. Show all posts
Friday, May 17, 2013
झमपक झमपक झपाक कर नाचने वाले क्या खा कर मुंह खोलेंगे?
भारतवर्ष की फिलहाल सबसे बडी समस्या क्या है?हैरान होने की बात नही है,इस देश में कोई भी समस्या परमानेंट नही है.रोटेशन सिस्टम यंहा लागू है और टीवी की रेटिंग्स की तरह समस्यायें भी समय काल और परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती है.तो सवाल ये था कि इस देश कि फिलहाल सबसे बडी समस्या क्रिकेट में स्पाट फिक्सिंग है.उससे कई लोगों को लग रहा है कि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की छवि को धक्का लगा है.सो सबसे पहले क्रिकेट में फिक्सिंग रोकने के लिये कडे कानून बनाये जाने की मांग भी कुछ अतिविद्वानो ने की है.फिलहाल क्रिकेट को पाक साफ करना ही सबसे बडा उद्देश्य है.भले ही इस देश में मामू के नाम पर भांजे ऎश करते रहे.कानून मंत्री अदालत की परवाह किये बिना रिपोर्ट सुधारते रहे.भले ही गरीबो के इस देश में लाखो करोडो के घोटाले होते रहे.हमारे देश के जवानो का पडोसी सर काट कर रख ले.दूसरा पडोसी हमारी हद में घुस आये.उससे हमारी अंतरराष्ट्रीय छवि को कोई फर्क़ नही पडता.नाबालिगो और महिलाओ से बलात्कार होते रहे,इसके लिये कडे कानून बनाना पेंडिंग हो जाये.कोई खास फर्क़ नही पडता.हां लेकिन अगर क्रिकेट में सट्टेबाज़ी खत्म हो जाये तो शायद हमारी छवि सुधर जाये,बेरोज़गारी खत्म हो जाये,महंगाई कम हो जाये,आतंकवाद समाप्त हो जाये और पता नही क्या क्या हो जाये.कभी किसी ज़माने में बीसीसीआई और क्रिकेट के ठेकेदारो के खिलाफ खुलकर हमला करने वाले महान क्रिकेटर(भले ही वो भी मामला ब्राडकास्टिंग राईट्स के विवाद का था)तो आजकल आईपीएल में झमपक झमपक झपाक करते हुये,नाचते नज़र आते है.वे क्या खा कर मुंह खोलेंगे?सब कुछ फिक्स है जैसे राजनिती वैसा क्रिकेट.जैसी जनता,वैसी समस्या.ऎसा मैं इसलिये कह रहा हूं कि जिनके वोट से सरकार बनती है वे तो रोज कमाने खाने वाले हैं,उनकी प्राथमिकताऎं रोज़ बदलती है.इस लिये हमारे देश की सबसे बडी समस्या फिलहाल कहलाती है.होने दिजीये दिल्ली में कोई घृणित बलात्कार,खुलने दिजीये कोई बडा घोटाला?बस क्रिकेट की फिक्सिंग फिक्स हो कर रह जायेगी.
Friday, May 25, 2012
तो क्या अब आईपीएल, इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा?तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा तो क्या वो सारी ग्यान की बाते बकवास थी?
तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा. तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा तो क्या वो सारी ग्यान की बाते बकवास थी?तो क्या हमारा समय बर्बाद किया गया?आखिर क्यों और कैसे बरी हो गया,या शिकायत क्यों और कैसे वापस हुई इस बारे में नही तहकीकात करेंगे चैनल वाले?क्या कोई गुप्त फूटेज सामने नही आ पायेगा?क्या सब कुछ खत्म?महिला आयोग़,महिला से छेडछाड,वो भी विदेशी महिला से,सब रिपेयर हो गया?इज़्ज़त पर हमला भी अब कोई बडा सवाल नही रहा?तो क्या अब रात को शराब पीना,महिलाओं से छेडछाड अब कोई इश्यू नही रहा?यानी पाप अब पुण्य में बदल गया?आखिर कैसे?अगर प्रार्थी ने रिपोर्ट वापस ली तो उसकी तह में नही जायेंगे हमारे समाचार जगत के शर्लाक होम्ज़ और जेम्स बाण्ड लोग?या सब कुछ सेट!जैसे प्रार्थी वापस,वैसे ही चैनल वाले भी?आखिर जिसको जो मिलना था मिल ही गया.शायद इसी को कहते हैं दूध का दूध और मलाई की मलाई.
Labels:
cricket,
indian pap league,
indian punya league,
ipl,
आईपीएल,
क्रिकेट
Saturday, September 3, 2011
सम्भलकर खेलना और किसी भी तरह मैच जीत ही लेना वर्ना एक बात याद रखना इस बार ना तो अन्ना है और नाही अन्ना का अनशन
इंग्लैण्ड में आज पहला वन-डे खेलने जा रही टीम इंडिया को दुनिया के किसी भी जाने-माने कोच की बेहद महत्वपूर्ण टीप से भी ज्यादा ज़रूरी सलाह।सम्भलकर खेलना और किसी भी तरह मैच जीत ही लेना वर्ना एक बात याद रखना इस बार ना तो अन्ना है और नाही अन्ना का अनशन।सरकार से भी ज्यादा खिंचाई हो जायेगी और फ़िर आप लोग तो किसी को नोटिस-फ़ोटिस भी नही दे सकते हो।इसलिये जी-जान लगाकर खेलो और मैच बचाओ वर्ना इज़्ज़त की वाट लगना तय है।मेरा काम था सावधान करना बाकी आपकी मर्ज़ी।
Labels:
cricket,
har match,
one-day,
team india,
क्रिकेट टीम,
टीम इंडिया
Tuesday, August 30, 2011
क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार
क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार.अब फिर से उस बिल को तैयार करेगी और फिर खेलेगी,बीसीसीआई से मैच.चलो एक बार और प्रेक्टिस कर लो बिल बिल खेल्ने की.हद हो गई है.
Labels:
bill,
cricket,
government,
क्रिकेट,
खेल,
गिरीश बिलौरे।
Saturday, July 16, 2011
अब क्रिकेट की भी खैर नही!सरकारी खज़ाना लूटने के बाद अब नज़र क्रिकेट के खज़ाने पर!
जिस तरीके से क्रिकेट के मक्का लार्ड्स में एक नही तीन-तीन शतक जमाने वाले भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को राजनीति में अंदर बाहर होते रहने वाले विलासराव देशमुख ने क्लीन बोल्ड किया है वो हैरान करने वाला नही है बल्कि संकेत है देश के लिये खेल चुके क्रिकेटरों के लिये कि अब बोरिया-बिस्तर बांध लो।राजनीति के रिजेक्टेड,सेलेक्टेड सभी टाईप के लोगों की क्रिकेट मे दिलचस्पी जाग गई है।अकेले विलास राव ही नही,लालू प्रसाद,हमारे छत्तीसगढ में इंजीनियर अजीत जोगी से लेकर डाक्टर रमन सिंह तक क्रिकेट संघ की राजनीति में घुस गये हैं।शरद पवार तो खैर अब आदर्श ही हो गये हैं।सब क्रिकेटरों को अब इस बारे में ध्यान से सोचना होगा। हो सकता है आने वाले समय में देश की क्रिकेट टीम में सिर्फ़ केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों को ही जगह मिले।क्रिकेट को आब आधुनिक कारू का खज़ाना समझा जा रहा है।आफ़ीशियल एमाऊण्ट अलग और अनाफ़ीशियल अलग और उस पर से सट्टा तो पूछो ही मत।हो सकता है आने वाले दिनों मे जब सारे क्रिकेट संघों पर नेता काबिज़ हो जायें तो क्रिकेट पे सट्टे को लिगल कर दिया जाये।और फ़िर अभी ये लोकपाल-जोकपाल की नज़रों मे भी नही है।कंट्रोल्ड बाई आईसीसी।हाहाहाअहाहा उसका भी हेडक्वार्टर अब ब्रिटेन से हटाकर दुबई कर दिया गया है याने सट्टे के लिये कोई प्राब्लम ही नही।लगता है इस के फ़्यूचर और अंधाधुंध कमाई के स्कोप को देखते हुये अब केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक़,इसमे इंट्रेस्ट लेने लगे हैं।बताईये भला दिलीप वेंगसरकर जिसने लार्डस पर जंहा अभी सचिन भी शतक़ नही लगा सका है,जंहा शतक लगाना हर बड़े बल्लेबाज़ का सपना होता है,वंहा उसने लाईन से तीन शतक ठोके थे और लार्ड्स का बाद्शाह कहलाये थे।उन्हे क्या पता था कि फ़िल्मों के कामेडियन टाईप हीरो के बाप राजनीति में हीरो से लेकर खलनायक तक़ का रोल निभा चुके विलास राव से इस तरीके से हार जायेंगे।अभी-अभी निपटे हैं केंद्रीय मंत्रीमंडल से।कहते हैं के बिना पद का नेता भरी जवानी में विधवा हुई लडकी जैसा होता है,इसिलिये विलास राव ने मराठा-मराठा भाई-भाई का नारा लगाते हुये,अपना पद खुद ही ढूंध लिया।अब हटाकर दिखाये कोई,कंही भी जा सकते हैं,ब्लास्ट के बाद ताज़ भी,हाहाहाहाहा।अब दम है तो हटाये कोई।
Labels:
association,
cricket,
cricketers,
leadors,
ministers,
politicians,
एसोसियेशन,
क्रिकेट,
नेताओं,
विलास राव देशमुख
Tuesday, March 15, 2011
धोनी क्या लेने आया है?तुझे कैसे पता मैं धोनी हूं?अबे मैं नेहरा हूं,नेहरा!
साऊथ अफ़्रीका से रोमांचक मैच मे हार के बाद पता नही क्या-क्या हुआ?देश भर के क्रिकेट के कथित ठेकेदार जिन्होने कभी गली-मुहल्ले लेवल का क्रिकेट भी नही खेला होगा उस हार की समीक्षा करते नज़र आये।ऐसे में उस हार पे एसएमएस ना चले ऐसा इस देश मे हो ही नही सकता।उस हार पर एक एसएमएस मुझे भी मिला डा सक्सेना से।उसे जस क तस पेश कर रहा हूं आपके लिये। हार के बाद धोनी के माताजी ने उसे फ़ोन कर कहा कि आते समय सब्ज़ी लेकर आना।धोनी ने कहा की अम्मा लोग हार से बहुत नाराज़ है।अगर मैं बाज़ार गया और किसी ने मुझे पेहचान लिया तो शामत आ जायेगी।इस पर उसकी माताजी ने कहा कि बेटा मेरी साड़ी पहन कर जा, तुझे कोई नही पेहचान पायेगा! धोनी अपनी मम्मी की साड़ी पहन कर बाज़ार गया और सब्ज़ी खरीदने लगा।तभी एक महिला ने उससे पूछा कि धोनी क्या लेने आया है?इस सवाल पर धोनी बहुत हैरान हुआ और उसने उल्टे सवाल किया कि तुम्हे कैसे पता चला लि मैं धोनि हूं?इस पर उस लड़की ने जवाब दिया अबे मैं नेहरा हूं,नेहरा,आशिष नेहरा।अब बताईये ऐसे ऐसे एसएमएस चलने लगे हैं,भारत की हार के बाद्।गनिमत है कि वो मैच नाक-आऊट राऊण्ड का नही था,वरना धोनी-नेहरा की तो खैर नही थी।आप को क्या लगता है कि क्रिकेट के जुनून मे ये सब जायज है।मुझे भी बताना क्या सही है,क्या गलत है?
Friday, March 11, 2011
वर्ल्ड कप के लिये पेश है एक नया गीत!
अपने देश मे क्रिकेट का बुखार फ़ैला हुआ है।जो देखो क्रिकेट की बात करता है,चाहे क्रिकेट खेला हो या नही खेला हो।फ़िर टीवी वालों के पास भी निट्ठलों की फ़ौज़ है,जो मैच खतम होने के पहले कुछ और बद मे कोई और राग आलापती है।अलग-अलग टीवी वालों के प्रचारकों मे आपस में मतैक्य ना हो तो समझ में आता है एक ही टीवी वालो की फ़ौज़ भी आपस मे कभी एक नज़र नही आता।यानी हर किसी की अपनी ढपली है और हर किसी का अपना राग है।ऐसे में मुझे भी एक पुराने क्रिकेट प्रेमी मित्र विश्वजीत का वर्ल्ड कप पर भेजा हुआ एक गीत आपसे शेयर करने का मन हुआ है,सो पेश कर रहा हूं। थोड़ा संशोधित है।
एक लड़की थी दीवानी सी,
सचिन पे वो मरती थी,
चोरी-चोरी,चुपके-चुपके,
भज्जी को खत लिखा करती थी,
आंख चुराके,थोड़ा शरमा के,
गंभीर से बाते करती थी,
ज़ुल्फ़ बिखरा के,थोड़ा मुस्कुरा के,
वीरू के गलियों से गुज़रती थी,
कहना था कुछ रैना से उसको,
पर धोनी से वो डरती थी,
जब मिलती थी युवी से ,
बस एक ही बात पूछा करती थी,
गधों कब लाओगे तुम लोग वर्ल्ड कप॥
एक लड़की थी दीवानी सी,
सचिन पे वो मरती थी,
चोरी-चोरी,चुपके-चुपके,
भज्जी को खत लिखा करती थी,
आंख चुराके,थोड़ा शरमा के,
गंभीर से बाते करती थी,
ज़ुल्फ़ बिखरा के,थोड़ा मुस्कुरा के,
वीरू के गलियों से गुज़रती थी,
कहना था कुछ रैना से उसको,
पर धोनी से वो डरती थी,
जब मिलती थी युवी से ,
बस एक ही बात पूछा करती थी,
गधों कब लाओगे तुम लोग वर्ल्ड कप॥
Subscribe to:
Posts (Atom)