Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

Sunday, May 19, 2013

छोटी मछली पकड कर पुलिस ने ईमानदारी से बडे मगरमच्छो को सावधान कर दिया

आईपीएल ही आईपीएल छाया हुआ है अभी.छोटी मोटी मछली पकड कर पुलिस ने पूरी ईमानदारी से इस धंधे के बडे बडे मगरमच्छो को सावधान कर दिया.श्रीसंथ का एमएमएस बनाया जाने वाला था,बनाने के बाद पकडते तो क्या बिगड जाता.एक और बडा अपराध सामने आता.पर हल्ला मचाकर सभी को होशियार कर दिया ठीक उसी तरह जिस तरह रात को गश्त लगाते समय सीटी या सायरन बज़ाकर काम मे लगे चोरो को काम खत्म कर निकल लेने का संकेत दिया जाता है.कुछ सटोरिये भी पकडाये है,मगर बडे सट्टेबाज़ अभी भी इनकी पकड से दूर ही है,या यूं कहिये छोटे बुकी को पकड कर बडे लोगो को दूर तक़ निकल जाने का मौका दे दिया.और सबसे बडा कमाल तो देखिये एक एक सटोरिये के पास से दरज़नो मोबाईल मिल रहे है.दर्ज़नो सिम कार्ड मिल रहे है.साधारण आदमी को सिम लेने में पसीना निकल जाता है.यंहा तो सटोरिया क्या आतंकवादियो तक के पास से सिम मिल रहे है.की है आज तक किसी भी टेलिकाम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई?करेंगे भी कंहा से,टेलिकाम कंपनी वाले तो सरकार के दामाद है,लाखो करोडो की घूस देते है.उन्हे कैसे पकडेंगे?बस पकडते रहे हो छोटी मछलियां.और हमारे खोजी भाई दुनिया भर के सवाल उठा रहे है सिवाय सटोरियों के पास मोबाईल और सिम कार्ड मिलने पर उन कम्पनियो को कटघरे में खडा करने के?सवाल मोटे मोटे विग्यापनो कोम भी तो है.

Friday, May 17, 2013

झमपक झमपक झपाक कर नाचने वाले क्या खा कर मुंह खोलेंगे?

भारतवर्ष की फिलहाल सबसे बडी समस्या क्या है?हैरान होने की बात नही है,इस देश में कोई भी समस्या परमानेंट नही है.रोटेशन सिस्टम यंहा लागू है और टीवी की रेटिंग्स की तरह समस्यायें भी समय काल और परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती है.तो सवाल ये था कि इस देश कि फिलहाल सबसे बडी समस्या क्रिकेट में स्पाट फिक्सिंग है.उससे कई लोगों को लग रहा है कि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की छवि को धक्का लगा है.सो सबसे पहले क्रिकेट में फिक्सिंग रोकने के लिये कडे कानून बनाये जाने की मांग भी कुछ अतिविद्वानो ने की है.फिलहाल क्रिकेट को पाक साफ करना ही सबसे बडा उद्देश्य है.भले ही इस देश में मामू के नाम पर भांजे ऎश करते रहे.कानून मंत्री अदालत की परवाह किये बिना रिपोर्ट सुधारते रहे.भले ही गरीबो के इस देश में लाखो करोडो के घोटाले होते रहे.हमारे देश के जवानो का पडोसी सर काट कर रख ले.दूसरा पडोसी हमारी हद में घुस आये.उससे हमारी अंतरराष्ट्रीय छवि को कोई फर्क़ नही पडता.नाबालिगो और महिलाओ से बलात्कार होते रहे,इसके लिये कडे कानून बनाना पेंडिंग हो जाये.कोई खास फर्क़ नही पडता.हां लेकिन अगर क्रिकेट में सट्टेबाज़ी खत्म हो जाये तो शायद हमारी छवि सुधर जाये,बेरोज़गारी खत्म हो जाये,महंगाई कम हो जाये,आतंकवाद समाप्त हो जाये और पता नही क्या क्या हो जाये.कभी किसी ज़माने में बीसीसीआई और क्रिकेट के ठेकेदारो के खिलाफ खुलकर हमला करने वाले महान क्रिकेटर(भले ही वो भी मामला ब्राडकास्टिंग राईट्स के विवाद का था)तो आजकल आईपीएल में झमपक झमपक झपाक करते हुये,नाचते नज़र आते है.वे क्या खा कर मुंह खोलेंगे?सब कुछ फिक्स है जैसे राजनिती वैसा क्रिकेट.जैसी जनता,वैसी समस्या.ऎसा मैं इसलिये कह रहा हूं कि जिनके वोट से सरकार बनती है वे तो रोज कमाने खाने वाले हैं,उनकी प्राथमिकताऎं रोज़ बदलती है.इस लिये हमारे देश की सबसे बडी समस्या फिलहाल कहलाती है.होने दिजीये दिल्ली में कोई घृणित बलात्कार,खुलने दिजीये कोई बडा घोटाला?बस क्रिकेट की फिक्सिंग फिक्स हो कर रह जायेगी.

Thursday, May 16, 2013

घपलो घोटालो से ध्यान भटकाने कि फिक्सिंग है ये स्पाट फिक्सिंग.

आईपीएल में स्पाट फिक्सिंग पकडाई.श्रीसंथ समेत तीन खिलाडी भी धरे गये.अब सवाल ये उठता है कि क्या?आईपीएल में स्पाट फिक्सिंग पहली बार हुई है?अगर ये शुरु से हो रही थी तो इस मामले में कार्रवाई में इतनी देरी क्यों?स्पाट फिक्सिंग में हुई कार्र्वाई सच में पूरी इमानदारी से हुई है या फिर हाल मे हो रहे घपले घोटाले घूसकांड और दुनिया भर के लफडो से जनता का ध्यान बांटने की सरकारी कोशिश है ये?वैसे क्रिकेट का बुखार सारे देश पर छाया हुआ है और इस समय स्पाट फिक्सिंग का मामला सामने लाना सारे देश के बहसबाज़ो को उस ओर मोडने में सफल भी हो गया है.टीवी पर बहस शुरु हो गई है और वो अब गली मुहल्ले नुक्कडो तक पहुंच जायेगी.इसी के साथ ही गुम हो जायेंगे दुनिया भर के घपले घोटाले.ऎसा नही है कि क्रिकेट में सट्टेबाज़ी के खिलाफ कार्र्वाई नही होनी चाहिये?बिल्कुल होनी चाहिये और ये कार्रवाई देर से हो रही है.इसके टाईमिंग के कारण डाऊट हो रहा है कि ये भी ये एक प्रकार मुद्दो से भटकाने की फिक्सिंग है.

Friday, May 25, 2012

तो क्या अब आईपीएल, इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा?तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा तो क्या वो सारी ग्यान की बाते बकवास थी?

तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा. तो क्या अब आईपीएल यानी इण्डियन पाप लीग से इण्डियन पुण्य लीग हो जायेगा तो क्या वो सारी ग्यान की बाते बकवास थी?तो क्या हमारा समय बर्बाद किया गया?आखिर क्यों और कैसे बरी हो गया,या शिकायत क्यों और कैसे वापस हुई इस बारे में नही तहकीकात करेंगे चैनल वाले?क्या कोई गुप्त फूटेज सामने नही आ पायेगा?क्या सब कुछ खत्म?महिला आयोग़,महिला से छेडछाड,वो भी विदेशी महिला से,सब रिपेयर हो गया?इज़्ज़त पर हमला भी अब कोई बडा सवाल नही रहा?तो क्या अब रात को शराब पीना,महिलाओं से छेडछाड अब कोई इश्यू नही रहा?यानी पाप अब पुण्य में बदल गया?आखिर कैसे?अगर प्रार्थी ने रिपोर्ट वापस ली तो उसकी तह में नही जायेंगे हमारे समाचार जगत के शर्लाक होम्ज़ और जेम्स बाण्ड लोग?या सब कुछ सेट!जैसे प्रार्थी वापस,वैसे ही चैनल वाले भी?आखिर जिसको जो मिलना था मिल ही गया.शायद इसी को कहते हैं दूध का दूध और मलाई की मलाई.

Tuesday, August 30, 2011

क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार

क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार.अब फिर से उस बिल को तैयार करेगी और फिर खेलेगी,बीसीसीआई से मैच.चलो एक बार और प्रेक्टिस कर लो बिल बिल खेल्ने की.हद हो गई है.

Saturday, July 16, 2011

अब क्रिकेट की भी खैर नही!सरकारी खज़ाना लूटने के बाद अब नज़र क्रिकेट के खज़ाने पर!

जिस तरीके से क्रिकेट के मक्का लार्ड्स में एक नही तीन-तीन शतक जमाने वाले भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को राजनीति में अंदर बाहर होते रहने वाले  विलासराव देशमुख ने क्लीन बोल्ड किया है वो हैरान करने वाला नही है बल्कि संकेत है देश के लिये खेल चुके क्रिकेटरों के लिये कि अब बोरिया-बिस्तर बांध लो।राजनीति के रिजेक्टेड,सेलेक्टेड सभी टाईप के लोगों की क्रिकेट मे दिलचस्पी जाग गई है।अकेले विलास राव ही नही,लालू प्रसाद,हमारे छत्तीसगढ में इंजीनियर अजीत जोगी से लेकर डाक्टर रमन सिंह तक क्रिकेट संघ की राजनीति में घुस गये हैं।शरद पवार तो खैर अब आदर्श ही हो गये हैं।सब क्रिकेटरों को अब इस बारे में ध्यान से सोचना होगा। हो सकता है आने वाले समय में देश की क्रिकेट टीम में सिर्फ़ केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों को ही जगह मिले।क्रिकेट को आब आधुनिक कारू का खज़ाना समझा जा रहा है।आफ़ीशियल एमाऊण्ट अलग और अनाफ़ीशियल अलग और उस पर से सट्टा तो पूछो ही मत।हो सकता है आने वाले दिनों मे जब सारे क्रिकेट संघों पर नेता काबिज़ हो जायें तो क्रिकेट पे सट्टे को लिगल कर दिया जाये।और फ़िर अभी ये लोकपाल-जोकपाल की नज़रों मे भी नही है।कंट्रोल्ड बाई आईसीसी।हाहाहाअहाहा उसका भी हेडक्वार्टर अब ब्रिटेन से हटाकर दुबई कर दिया गया है याने सट्टे के लिये कोई प्राब्लम ही नही।लगता है इस के फ़्यूचर और अंधाधुंध कमाई के स्कोप को देखते हुये अब केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक़,इसमे इंट्रेस्ट लेने लगे हैं।बताईये भला दिलीप वेंगसरकर जिसने लार्डस पर जंहा अभी सचिन भी शतक़ नही लगा सका है,जंहा शतक लगाना हर बड़े बल्लेबाज़ का सपना होता है,वंहा उसने लाईन से तीन शतक ठोके थे और लार्ड्स का बाद्शाह कहलाये थे।उन्हे क्या पता था कि फ़िल्मों के कामेडियन टाईप हीरो के बाप राजनीति में हीरो से लेकर खलनायक तक़ का रोल निभा चुके विलास राव से इस तरीके से हार जायेंगे।अभी-अभी निपटे हैं केंद्रीय मंत्रीमंडल से।कहते हैं के बिना पद का नेता भरी जवानी में विधवा हुई लडकी जैसा होता है,इसिलिये विलास राव  ने मराठा-मराठा भाई-भाई का नारा लगाते हुये,अपना पद खुद ही ढूंध लिया।अब हटाकर दिखाये कोई,कंही भी जा सकते हैं,ब्लास्ट के बाद ताज़ भी,हाहाहाहाहा।अब दम है तो हटाये कोई।

Tuesday, March 15, 2011

धोनी क्या लेने आया है?तुझे कैसे पता मैं धोनी हूं?अबे मैं नेहरा हूं,नेहरा!

साऊथ अफ़्रीका से रोमांचक मैच मे हार के बाद पता नही क्या-क्या हुआ?देश भर के क्रिकेट के कथित ठेकेदार जिन्होने कभी गली-मुहल्ले लेवल का क्रिकेट भी नही खेला होगा उस हार की समीक्षा करते नज़र आये।ऐसे में उस हार पे एसएमएस ना चले ऐसा इस देश मे हो ही नही सकता।उस हार पर एक एसएमएस मुझे भी मिला डा सक्सेना से।उसे जस क तस पेश कर रहा हूं आपके लिये।                                                                                                         हार के बाद धोनी के माताजी ने उसे फ़ोन कर कहा कि आते समय सब्ज़ी लेकर आना।धोनी ने कहा की अम्मा लोग हार से बहुत नाराज़ है।अगर मैं बाज़ार गया और किसी ने मुझे पेहचान लिया तो शामत आ जायेगी।इस पर उसकी माताजी ने कहा कि बेटा मेरी साड़ी पहन कर जा, तुझे कोई नही पेहचान पायेगा!                                             धोनी अपनी मम्मी की साड़ी पहन कर बाज़ार गया और सब्ज़ी खरीदने लगा।तभी एक महिला ने उससे पूछा कि धोनी क्या लेने आया है?इस सवाल पर धोनी बहुत हैरान हुआ और उसने उल्टे सवाल किया कि तुम्हे कैसे पता चला लि मैं धोनि हूं?इस पर उस लड़की ने जवाब दिया अबे मैं नेहरा हूं,नेहरा,आशिष नेहरा।अब बताईये ऐसे ऐसे एसएमएस चलने लगे हैं,भारत की हार के बाद्।गनिमत है कि वो मैच नाक-आऊट राऊण्ड का नही था,वरना धोनी-नेहरा की तो खैर  नही थी।आप को क्या लगता है कि क्रिकेट के जुनून मे ये सब जायज है।मुझे भी बताना क्या सही है,क्या गलत है?

Thursday, March 25, 2010

यार आईपीएल मे छत्तीसगढ की टीम कब खेलेगी?अबे सब क्रिकेट खेलने लग जायेंगे तो ………………

एक बहुत बड़ी बात कहने के लिये एक बहुत ही छोटी सी पोस्ट।आईपीएल का बुखार सारे देश मे सिर चढ कर बोल रहा है।पुणे और कोच्ची की टीमें भी बिक गई और वे भी खेलती नज़र आयेंगी आईपीएल में।अभी तक़ छत्तीसगढ की क्रिकेट टीम इसमे नज़र नही आई है और निकट भविष्य मे इसके नज़र आने की संभावना भी नही है।इसी बात से नाराज़ कुछ साथियों ने मुझसे पूछा यार आईपीएल मे छत्तीसगढ की टीम कब खेलेगी?अबे सब क्रिकेट खेलने लग जायेंगे तो सट्टा कौन खेलेगा।मेरी बजाय जवाब दिया मेरे एक दोस्त ने।बात हंसी मज़ाक मे निकली थी मगर ये है सच्।सारे देश मे क्रिकेट के बुखार के साथ ही सट्टे की महामारी भी फ़ैली हुई है।खासकर युवा वर्ग बुरी तरह इसकी चपेट मे है।यंहा एक बार नही कई-कई बार सट्टे के खिलाफ़ कार्रवाई हुई।इस बार तो सट्टा बाज़ार की बड़ी मछलियां पकडाई।उनमे से एक तो क्रिकेट का जाना माना खिलाड़ी रह चुका है और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर कुछ ही सालों मे पचास करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति बना ली।इतनी सम्पत्ति का तो पता चला है बाकी छुपी सम्पत्ति का पता नही।ज़ाहिर है ये रुपया सट्टा लगाने वालों का ही होगा जिन्होने अपनी कमाई सट्टे मे गंवाई होगी।आज क्रिकेट जितना लोकप्रिय है उससे ज्यादा उसका साईड इफ़ेक्ट सट्टा पाप्यूलर हो गया है।सट्टा और जुआ के खिलाफ़ कोई ठोस कानून नही होने की वजह से इस पर रोक लगती नज़र नही आ रही है जो इस महामारी के और फ़ैलने का कारण है।इस पर रोक लगाना बेहद ज़रूरी है वर्ना बहुत से परिवार तबाह हो जायेंगे और इस नशे की लत हमारी युवा पीढी को भी लीलने से नही चुकेगी।