Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts
Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts

Friday, June 28, 2013

भ्रष्टाचार के आरोपी को वोट देकर राज्यसभा पहुंचाओ और दावा करो भ्रष्टाचार मिटाने का!हद हो गई दोगलाई की!

सुना है पिंजरे के तोते को सरकार मुक्त करने वाली है.पता नही तोता कब तक़ मुक्त हो पायेगा,पर हां सरकार तोते से पहले अपने लोगो को जरुर उससे मुक़्त करा लेगी.भ्रष्टाचार के खिलाफ पानी पी पी कर रोने वाली सरकार,भ्रष्टाचार से देश को मुक़्त कराने वाली सरकार जब देश के सबसे बडे घोटाले में से एक को अपने वोटौ की मदद से राज्यसभा पहुंचा रही है,तो उसकी कथनी और करनी में फर्क़ नज़र आ जाता है.पता नही ये फर्क़ राष्ट्रीय भोंपूओं को और कथित सेक्यूलरों को कब नज़र आयेगा,जो गुजरात और मोदी के मामले में तो बात बात में नैतिकता की दुहाई देने के लिये घण्टो बहस करते नही थकते.क्या भ्रष्टाचार के आरोपी को राज्यसभा के लिये वोट करना,भ्रष्टाचार का अप्रत्यक्ष समर्थन नही है?

Friday, December 23, 2011

कुछ् सांसदो का रवैय्या देख लगा कि वे कह रहे हो कि पहले सब मिलकर अन्ना और उसके लोकपाल से निपट लें,फिर बाद में मिल बांट कर देश को बेच खायेंगे

कुछ् सांसदो का रवैय्या देख लगा कि वे कह रहे हो कि पहले सब मिलकर अन्ना और उसके लोकपाल से निपट लें,फिर बाद में मिल बांट कर देश को बेच खायेंगे.शर्म भी नही आती,सारा देश देख रहा है,अखिर क्या संदेश देना चाह्ते हैं,कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की किसी भी कोशिश का यही अंज़ाम होगा?

Wednesday, November 9, 2011

भाषण से भ्रष्टाचार खत्म नही होगा,ये तो सबको पता है,सोनिया जी!आप तो बस ये बताईये ये खत्म कैसे होगा,महंगाई कैसे कम होगी?

सोनिया गांधी जी ने कहा है कि भाषण स्व भ्रष्टाचार खतम नही हो सकता.उन्होने ये मह्त्वपूर्ण खुलासा खुद नही किया बल्कि लिख कर भेजा जिसे टिहरी के सांसद ने आमसभा में पढकर सुनाया.सही कहा मैडम जी सेंट परसेंट सच.मगर ये भी तो बता देती आप की फिर भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?एक तरफ आप अन्ना एण्ड कंपनी को नसीहत दे रही है कि भाषण बाज़ी बंद करो,उससे कुछ होने वाला नही और दूसरी ओर खुद ही जनता को फिर से अपने लिखित भाषण में वही घुट्टी पिला रही हैं.हम ठोस लोकपाल बिल लायेंगे.प्रधानमंत्री ने कह दिया है तो फिर हाय-तौबा काहे के लिये.सही कहा मैडम जी आज़ादी के इतने सालों तक़ आप लोगों के भाषणो पर भरोसा करके जनता ने देख लिया है और इसिलिये तो हाय तौबा मचा रही है जनता.हां एक बात और मैडम जी अगर जनता हाय तौबा नही मचाती तो क्या लोकपाल के लिये सरकार तैयार होती?सरकार ने तो पूरी ताक़त झोंक ही दी थी उस आंदोलन को कुचलने के लिये.क्या क्या नही किया.जिस भाषण से आप कुछ नही होने की बात आज कर रही है उसी भाषणो की बाढ ला दी थी आपकी पार्टी के नेताओं ने.कुछ ने तो भाषण कम बक़वास का भी रिकार्ड तोड दिया था.मैडम जी भाषण और लुभावने नारों के भरोसे ही आपकी खानदानी पार्टी चलती और जनता को छलती आई है.सारी बुरा मत मानईयेगा,मुझे खुद अच्छा नही लगता कि मृतात्माओं के बारे में कुछ कहा जाये,मगर मामला ही कुछ ऎसा ही है.आपकी स्व सासू मां ने बडे जोशो खरोश से गरीबी हटाओ का नारा दिया था.उस नारे के बिना आपकी पार्टी के नेताओ का कोई भी भाषण उस नारे के बिना पूरा नही होता था.क्या हुआ मिट गई क्या गरीबी?हट गई क्या गरीबी?सब को पता है मैडम जी भाषणो से देश का भला होने वाला नही,भ्रष्टाचार का राक्षस इससे मरने वाला नही.आप ये सब मत बताईये,ये सब,सब जानते हैं.आप तो सिर्फ ये बताईये कि भ्रष्टाचार कैसे खतम होगा.राजा,मारन और कन्निमोई की पार्टी से गठबंधन बनाये रख कर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करना कैसे जायज कहा जा सकता है.खैर जाने दीजिये ये ज़रा दिक्कत वाला मामला है.छोडिये ये सब आप तो बस बिना भाषणबाज़ी के महंगाई कम करने का तरीका बता दीजिये.कोई भी एक तारीख बता दीजिये.भाषण नही ना,सिर्फ ठोस पहल बस.है कोई जवाब.तो फिर कम से कम टीम अन्ना को भाषणबाज़ी बंद करने की नसीहत तो ना दीजिये.

Monday, November 7, 2011

मेरी कमीज़ से तेरी कमीज़ साफ़ क्यों,आ थू आ थूऊऊऊऊऊऊऊ बस यही कर हैं,देश के नेता।कोई भी अपनी कमीज़ साफ़ नही कर रहा,दुर्भागय है इस देश का।

बस यही करो?देखो की विरोधी क्या कर रहा है?और उसकी कुंडली बनाओ और उस पर टूट पड़ो।बस यही है आज की राजनीति।ये किसी एक पार्टी का मूलमंत्र नही है,सभी इसे फ़ालो कर रही हैं।कोई अपनी मैली,गंदी या दागदार कमीज़ नही धो रहा है,बस सीधे विरोधी की कमीज़ पर थूक रहा है और चिल्ला रहा है मेरी कमीज़ से उसकी कमीज़ ज्यादा गंदी है।उसे अब गंदगी के बारे में बोलने का कोई हक़ नही क्योंकि उसकी भी कमीज़ गंदी है।यानी सब की कमीज़ो पर थूको,सबकी कमीज़ गंदी कर दो और फ़िर मज़े से देश में गंदगी करो,गंदगी फ़ैलाओ।गंदगी फ़ैलाने में तो सुअरों को भी मात दे रहे हैं नेता।कभी मुझसे किसी ने कहा था कि सुअर से कभी मत लड़ना।आप अगर उससे जीत भी गये तो पाओगे कि आप गंदगी से तरबतर हो गये हैं,और उसे यानी सुअर को गंदगी से तरबतर होने में मज़ा ही आता है।आज वो किस्सा याद आ गया है।जिस पार्टी को देखो गंदगी फ़ैलाने में लगी है।गंदगी कम करने या खतम करने की दिशा में काम कोई नही कर रही है।उलटे कोई अगर गंदगी के खिलाफ़ सामने आ भी रहा है तो शुरू ,आ थू,आ थू आआआआअ थूऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊ।समझ में नही आ रहा है कि राजनीतिक पार्टियां साबित क्या करना चाह रही हैं।मैं किसी एक पार्टी की बात नही कर रहा हूं।नही तो पता चला यंहा भी आ थू आक्थूऊऊ।खैर मेरा कहना ये है कि अगर राजस्थान के दौरे पर राहुल गांधी के साथ मोटर साईकिल पर कोई बैठ गया,और अगर उसका रिकार्ड खराब है तो चिल्ल-पों क्यों?इसका मतलब ये तो नही कि राहुल ने उसे गलत काम करने का परमीट दिया था।या उससे इस्के एवज़ में वसूली करते थे।वही हाल आडवाणी की रथयात्रा मे हो रहा है।मंच पर अपराधी चढ गया।आ थू।अपराधी की होटल में रूके आ थू।क्या आडवाणी का उस होटल में शेयर है?क्या?क्या उनके संरक्षण में अपराध कर रहा है?कुछ देखना नही बस आ थू।आडवाणी पर कुछ कहना है तो येदुरप्पा को लेकर थूकिये।राहुल पर थूकना हो तो राजा,मारन और कन्निमोई या डीएमके से गठबंधन को लेकर थूकिये।वो नही बस आ थू ,आ थू।वो सब करेंगे तो सभी एक समान है सो निकल पड़े है अपनी कमीज़ से दूसरों की कमीज़ को ज्यादा मैली करने,और उसके लिये सबसे बढिया है आ थूऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊ।कुछ लोग तो आ थू के एक्स्पर्ट हैं।और आजकल तो प्रवक्ता भी उसकी थूकने की स्पीड़ और उसके निशाने में निपुणता को देख कर रखा जा रहा है।सभी लग गये हैं आ थू में।बेचारे अन्ना एण्ड पार्टी पर लगे हुये हैं आ थू करने में।कुछ को थूक थूक कर बेहाल कर दिया और अपनी कमीज़ धोने में ही बिज़ी कर दिया है।और थूको नेताओं पर। लो अब धोते रहे हो इस जनम के दाग।वो साफ़ कर भी लोगे तो हो सकता है कि पिछ्ले जन्म के दाग सामने ल दें।अन्ना अभी तक़ बचे हुये हैं।मगर कब तक़ बापू की गंदगी प्रूफ़ खादी उन्हे देश को खा लेने वालो से बचायेगी।इस आ थू आथू के कम्पीटिशन में जनता बेहाल है।सारे देश में गंदगी फ़ैली हुई है।उसे खतम करने के उपाय ढूंढने की बजाय नेता एक दूसरे पर थूक रहे हैं।और हमारी बिरादरी भी यही देख रही है किसने किस पर थूका और उसके थूकने का क्या असर हुआ।उसके बाद उसने किस पर थूका,कैसा थूका,फ़िर किसने थूका।बस यही रह गया है।जनता उम्मीद से देख रही है कि महंगाई कब कम होगी,भ्रष्टाचार कब कम होगा,खतम होने की तो उम्मीद कर भी नही सकते इस देश में क्योंकि जिन हाथो में देश चलाने कि ज़िम्मेदारी है,वे हाथ कम मुंह ज्यादा चला रहें है और वो भी अपने बारे में कुछ साफ़-सुथरा कहने में नही बस आ थू करने में।क्या किया जा सकता हि सिवाय इसके कि राजनीति की तो मां की आथूऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊ।

Friday, October 7, 2011

चार गुना पावरफ़ुल हो गया है रावण,जभी तो एक बार में नही,चार बार में मार पाये उसे मुख्यमत्री,वो भी राज्यपाल के फ़ुल सपोर्ट के साथ।

यंहा छत्तीसगढ में रावण जी बहुत पावरफ़ुल हो गये हैं।पहले से चार गुना।जी हां मैं सच कह रहा हूं।जभी तो कल दशहरा मैदान में रावण जी एक बार में जले ही नही।जले क्या नही रामजी का तीर उन तक़ पहुंचा ही नही।दूसरे तीर का भी यही हाल हुआ और तीसरा पहुंचा जरूर और कुछ हिस्सों को जलाया भी मगर वो भी फ़ेल ही रहा।यंहा के रावण को जला भी कौन रहा था,स्वयं मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी उनके साथ थे।इसके बाद भी रावण का तीन अटेम्प्ट मे बाल भी बांका ना हुआ।रावण तो रावण, कुंभकरण और मेघनाथ भी मज़े से खड़े रहे।मुख्यमंत्री रमनसिंह ने तीनो को न्क्सलवाद,भ्रष्टाचार और महंगाई बताया था।यानी छत्तीसगढ में नक्सलवाद,भ्रष्टाचार और महंगाई चार गुना बढ गई है,ताक़तवर हो गई है,और तीनो एक एक बार मे नही दो बार में नही तीन बार में नही चार बार में मरेंगे।यानी चार गुना ताक़त और लगाना होगा यंहा की सरकार को।और उसके बाद भी बाहरी मदद के बिना नही जलने वाला रावण।यंहा कल जब तीन प्रयास में नही जला तो रावण के पुतले को पैरो पर पेट्रोल डाल कर जलाया गया।अब बताईये यंहा का रावण मुख्यमंत्री के तीन तीन अटेम्प्ट को असफ़ल कर दे रहा है,वो भी तब जब यंहा राज्यपाल भी उनके साथ है।नरेन्द्र मोदी या येदुरप्पा जैसा प्राब्लम भी नही है।इससे तो यही लगता है कि नक्सलवाद,भ्रष्टाचार और महंगाई से निपटने के लिये इस सरकार को अपने प्रयास चार गुना और बढाने होंगे या अपनी ताक़त चार गुना बढानी होंगी और उसके साथ ही बाहरी सपोर्ट (पेट्रोल की तरह)लेना ही पड़ेगा,चाहे कांग्रेस का कह लिजीये या यूपीए का या फ़िर केन्द्र सरकार का।मैं तो बस ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहा हूं कि कम से कम अगली बार तो रावण को इतना पावरफ़ुल मत बना देना कि उसे जलाने के लिये चार चार बार तीर चलाना पड़ा।वो एक ही बार मे मर जाये तो बेहतर वर्ना जिस तरह से रावण की हाईट बढ रही थी लोगों को अंदाज़ा ही नही हुआ कि साथ-साथ उसकी ताक़त भी बढ रही है।भगवान मदद करना वरना पड़ेगा ,हे राम।

Saturday, August 27, 2011

इस स्थिती के लिये आखिर ज़िम्मेदार है कौन,क्या वो लोग नही जो सरकार चलाते रहे।

चलो कम से कम ये तो माना इस देश को चलाने वालों ने,कि देश को भ्रष्टाचार ने बुरी तरह जकड़ रखा है,और उससे निपटने के लिये सिर्फ़ जनलोकपाल ही काफ़ी नही है और भी सख्त कानून चाहिये।शुक्र है इस बात को सारे देश के सामने स्वीकार किया।अगर अन्ना नही होते,या अनशन नही करते तो क्या इस बात को इतनी ईमानदारी से हमारे देश के ठेकेदार जनता के सामने मानते।और फ़िर इस स्थिती के लिये आखिर ज़िम्मेदार है कौन,क्या वो लोग नही जो सरकार चलाते रहे।

Tuesday, August 23, 2011

नक्सलवादियों से आतंकवादियों से,अलगाववादियों से,अलग कश्मीर मांगने वालों से और तो और पाकिस्तान से भी बात कर सकती है सरकार बस अन्ना को छोड कर?क्यों?

जिस तरीके से सरकार अन्ना के अनशन की अनदेखी कर समय टाल रही है उससे लगता है कि वो भ्रष्टाचार खतम करे या ना करे अन्ना को तो खतम करके ही रहेगी।ना रहेगा अन्ना और ना रहेगा फ़िर किसी अनशन-फ़नशन का टेनशन।बस समय काटो बयानबाज़ी में और तबियत खराब से और ज्यादा खराब करो को अन्ना की,और कुछ गड़बड़ हुई तो सारा दोष डाल दो उनकी टीम और मीडिया पर।सब मंज़ूर है बस भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कोई आवाज़ तक़ नही।

Monday, August 22, 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे आंदोलन का विरोध करना क्या भ्रष्टाचार का समर्थन नही है?

अगर अन्ना या उनके आंदोलन का समर्थन करना, संसदीय प्रणाली,संसद,संविधान या लोकतंत्र की अवमानना है,उसका विरोध है,तो फिर क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे आंदोलन का विरोध करना या उसका समर्थन नही करना या तटस्थ रहना,भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से समर्थन करना नही है?

Tuesday, August 16, 2011

सड़ियल सिस्टम कानखजूरा हो गया है,दो-चार टांग तोड़ने से वो लंगड़ा होने वाला नही!देश का खून चूसते ही रहेगा!

साला सडेला सिस्टम अब बिच्छू नही रहा,वो कानखजूरा हो गया है।भ्रष्टाचारी राजा, कलमाडी, कन्नीमोज़ी, मारन, जैसी सैकड़ो,हज़ारों टांगे है।और अब वो डंक मार कर खुश नही हो जाता,खून चूसने लगा है और लगता है आखिरी बूंद तक देश का खून चूसने पर तुल गया है।समय आ गया है कि उसकी राजा,मारन जैसी टांगे तोड़ने से कुछ फ़र्क़ नही पड़ना वाला,इससे कानखजूरा लंगड़ा नही होने वाला,अब तो कानखज़ूरे का काम तमाम किये बिना कुछ नही बदलने वाला।

Tuesday, July 26, 2011

ये काली सूची क्या है?गलती की है तो सीधे काल-कोठरी में डालो!काली सूची का चोचला क्यों?

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर की सड़के बरसात की एक झड़ी भी नही झेल पाई और ऊखड़ गई।किसी डिटर्जेन्ट पाऊडर वाले को चाहिये यंहा आये और पाऊडर से सडक तक़ धुल जाने का विज्ञापन बना ले।महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर शहर की सड़कों का काया कल्प कराया था स्वागतोत्सुक नगर निगम ने।उसके करोड़ो रुपये की लागत वाले व्हाईट हाऊस के उद्घाटन के लिये बुलाया गया था उन्हे।उनके आगमन और उनके प्रवास तक़ तो सब ठीक ही रहा लेकिन जैसे ही सावन के बादलों ने झूम के बरसना शुरू किया सड़को पर का डामर धुल कर सड़क बनाने वालों के चेहरो पर पुतता चला गया।6 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की रकम एक पानी में धारो-धार बह गई।       अब इस मामलें मे जब जनता चिल्लाने लगी तब इस मामले ने हमारी बिरादरी की भी नींद में खलल डाला और पब्लिक के इस हाट टापिक को कैश कराने की होड़ लग गई।हंगामा बढता देख नगर निगम ने भी तुरत-फ़ुरत एक अफ़सर को सस्पेंड कर दिया और सड़क बनाने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की घोषणा कर जनता के असंतोष की चिंगारी पर धधकने से पहले ही खानापूर्ती का पानी डाल दिया।                                                               अब सवाल ये उठता है कि ये काली सूची है क्या?इसका उपयोग क्या इससे पहले नही किया गया?क्या काली सूची में डालने से बाकी ठेकेदारों ने घटिया निर्माण बंद कर दिया?क्या उस प्रयोग से व्यवस्था में कोई सुधार आया?क्या काली सूची में डालने के बाद उक्त ठेकेदार को काम मिलना बंद हो जाता है?क्या उसका काम करना रुक जाता है?क्या उसके रिश्तेदारों की दूसरे नामों से फ़र्म रजिस्टर्ड नही रहती?क्या काली सूची में डाल देना ही मात्र उसके किये कराये की सज़ा है?क्या करोड़ो रूपये की हरामखोरी करने के लिये काली सूची में डाल देना ही पर्याप्त है?                                                                                                                                                       काली सूची के नाम पर जनता को कब तक़ बेवकूफ़ बनाया जायेगा?ये सवाल भी महत्वपूर्ण है।आखिर एक अफ़सर का सस्पेंड हो जाना और कुछ समय बाद फ़िर बहाल हो जाना और सस्पेंशन-बहाली का अनवरत सिलसिला कब तक़ चलता रहेगा?क्या उस अधिकारी पर सरकारी राजस्व के नुकसान की ज़िम्मेदारी तय नही होनी चाहिये?क्या उसकी देख-रेख में बनी सड़क के बह जाने के लिये वो अकेला ठेकेदार ही ज़िम्मेदार है?क्या इस प्रकरण में उसकी मिलीभगत साबित नही होती?अगर नही होती तो फ़िर उसे सस्पेंड क्यों किया गया है?     बहुत हो चुका ये जांच,सस्पेंशन और काली सूची का खेल।सड़क बनाने के लिये टेण्डर नोटिस ज़ारी करने से पहले अपने लोगों को उसके लिये पात्र बनाने का खेल शुरु हो जाता है।शर्ते ठेकेदारों के हिसाब से बनती है।फ़िर सरकारी दर से कम दर पर ठेकेदार काम कैसे कर लेता है ये भी एक यक्ष प्रश्न है।सब कुछ पहले ही तय हो जाता है तो फ़िर दोषी एक-दो लोग ही क्यों?उन्हे कौआ बनाकर टांगने से क्या बाकी परिंदे सुधर जायेगे?बहुत हो चुकी ये नौटंकी अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे काली सूची में नही काल-कोठरी में डालना चाहिये।इससे कम कुछ भी नही चलेगा।वरना हर साल सड़क बनेगी-बहेगी,फ़िर बनेगी-फ़िर बहेगी,फ़िर बनेगी और फ़िर बह जायेगी,और बहती ही रहेगी,सड़क भी और भ्रष्टाचार की धारा भी।

Tuesday, June 7, 2011

इससे अच्छा तो रिश्वतखोरी को भी टैक्स पटा्ने पर वैध घोषित कर दो,जैसे आयकर चोरी को किया हुआ!

सरकार को देख रहा हूं,बहुत परेशान हो गई है भ्रष्टाचार के नाम से।जो देखो ऐरा-गैरा नत्थू खैरा मुंह उठा कर पेल रहा है सरकार को।और इस मामले में देश की भेड़चाल जनता को भी सिर उठाते देख परेशानी और बढ गई है।उसे कुचलने के लिये अंग्रेज़ो के बर्बर जनरल डायर को भी टक्कर देकर पीछे छोड़ दिया सरकार ने मगर,ये साला जन आंदोलन का जिन्न बोतल से बाहर निकल आया है और अब वो वापस जाने का नाम ही नही ले रहा है।कुछ रुदालियां छाती पीट-पीट कर रो रही हैं जैसे सच में उनका कोई सगा मर गया हो।रोने मे भी कम्पीटिशन शुरू है।एक से एक डायलाग सामने आ रहे हैं।और आरएसएस को कोसने से लेकर असीमानंद तक़ को घसीटा जा रहा है।कई बार तो लगने लगा कि ये आंदोलन शायद हिंदू है और भ्रष्टाचार अल्पसंख्यक।भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आंदोलन को अगर रुदालियां साम्प्रदायिक ताक़तों का जमावाडा कहेंगी तो यही नई परिभाषा सामने आती है।                                                                                                                                                   खैर इसमे कोई बुराई भी नही है,हर कोई मैच जीतना चाहता है,और वो अपनी टीम के बेहतर से भी बेहतर खेल दिखाने की कोशिश कर रहा है।मगर अफ़सोस की बात है कि ये मैच फ़ुटबाल का है और जनता बेचारी कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में नज़र आ रही है।दोनो ओर से उसे जमकर किक किया जा रहा है और वो बेचारी उफ़ भी नही कर पा रही है।बस गरीब की फ़ुटबाल हो गई है।कई जगह से पंक्चर बन चुके है और अब तो बारी गेटर लगाने की आ गई है।                                                                                                                                          सारे देश मे एक अजीब सा तमाशा चल रहा है।हमारी जात वालों की तो हालत और खराब है।भूखे सांप सी हालत है छ्छूंदर को न छोड़ पा रहे हैं और ना निगल पा रहे हैं।छोड़ते हैं तो टीआरपी चली जायेगी और पकड़े रह्ते है तो भारत निर्माण के सहभागी ज्यादा दिनो तक़ रह पायेंगे।और फ़िर सरकार,उसने तो रात को उनके सामने ही पब्लिक को पीट कर ये जता दिया है कि ज्यादा इतराओ मत उनकी परवाह नही है किसी को और फ़िर आज इनकी तो कल तुम्हारी बारी है।फ़िर सेल्फ़ रेग्यूलेटरी बिल का भूत तो है ही डराने के लिये।               खैर जाने दिजीये।सब कुछ बताना ज़रूरी नही है।राजेश खन्ना सालों पहली रोटी के लिये गाना गा चुके है ये तो पब्लिक है,सब जानती है।                                                                                                                                इसलिये सीधे मुद्दे की बात पर ही आया जाये।दुनिया भर की परेशानी,और रोज़ रोज़ की किरकिरी  को देखते हुये सरकार को चाहिये कि एकाध बिल लाकर रिश्वतखोरी को एक निश्चित राशी बतौर टैक्स पटाने पर वैध घोषित कर दे।इससे कोई फ़र्क़ नही पड़ने वाला है सभी खुश हो जायेंगे।भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे लोगों को रेल कि टिकट ब्लैक मे लेने पर भ्रष्ट राजा और कलमाड़ी,मधु कोड़ा,कन्नीमोज़ी जैसे शारीफ़ लोगों के बराबर ठहराने की जी तोड़ कोशिश करने वालों को भी राहत मिल जायेगी।दोनो और के कागज़ी शेरों को बेवजह अपने ही बिल मे बैठे-बैठे गरज़ने से मुक्ति मिल जायेगी।आरएसएस वाले भी खुश हो जायेंगे कि चलो झंझट बंद हुई वरना क्या भरोसा कोई नई नई रुदाली फ़िर से गोड़से को खींच लाये,कोई गोधरा तो दिल्ली के दंगो पर दंगल मचा दे।                                                                                                                                                        और फ़िर इसमे बुराई भी क्या है?क्या सि देश मे लाखों-करोड़ों रुपये की आयकर चोरी करने वालों को कभी कोई सज़ा हुई है?क्या करोड़ो की आय कर की चोरी पकड़ाने के बाद उससे आय सरेंडर करा कर उसकी काली कमाई को सफ़ेद करने का काला धंधा नही चल रहा है।वो भी तो काला धन ही है।और फ़िर इससे एक फ़ायदा और भी है कि काला धन विदेशों से वापस लाने -लेजाने का झंझट ही नही रहेगा।क्योंकि जब यंही ब्लैक का व्हाईट हो जायेगा तो कौन मूर्ख विदेश मे जमा करायेगा।फ़िर इसी बहाने काला धन सफ़ेद होकर बाहर आयेगा और चमचायेगा।नेता भी खुश,जनता भी खुश,बाबा भी खुश और सरकार की परेशानी भी दूर्ओ सकता है कि इस सुझाव मे कंही कोई कमी रह गई हो तो मैं सभी सुधी पाठकों से सरकार और भ्रष्टाचार के हित मे और ठोस सुझाव चाहूंगा ताकी जल्द से जल्द इस नौटंकी से देश को मुक्ति मिले।और भी कई गम है ग़ालिब भ्रष्टाचार के सिवाय।

Sunday, June 5, 2011

बचा क्या था,गोलिया चला देते!रामलीला मैदान को जलियांवाला बना देते!तब गोरे थे अब काले अंग्रेज़ हैं।

कल रात जो कुछ भी हुआ वैसा न कभी देखा गया था और ना ही कभी सुना गया था।एक आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ़ शुरू हुआ भी नही था कि उसे लाठियों के बल पर कुचल दिया गया।शायद ये स्वतंत्र भारत के इतिहास मे पहला मौका होगा जब आधी रात को आंसू-गैस के गोलों की बरसात की गई हो,लाठियां बेरहमी से बरसी हो और महिलाओं तक़ के साथ धक्का-मुक्की की गई हो।ये काला दिन बर्बरता के इतिहास के पन्नों मे सुनहरे अक्षरो से ही लिखा जायेगा।बस गोलियां नही चली थी वर्ना देश एक और जलियांवालां बाग देख लेता।फ़िर फ़र्क़ कुछ भी तो नही था तब और अब में।तब गोरे अंग्रेज़ यंहा का खज़ाना लूटने के लिये सब कुछ कर रहे थे और अब काले अंग्रेज़,हां काले अंग्रेज़ ही कहना चाहिये क्योंकि वे भी सुरक्षा मे लगे हुये हैं विदेशों मे जमा काले धन की।                                                                                                                                                        लाठी चार्ज़,आंसू गैस और फ़ोर्स का जमावाड़ा तो किसी आंदोलन के हिंसक होने पर ही किया जाता है।ऐसा क्या करने वाले थे रामदेव बाबा,चलो बाबा नही कहेंगे,और उनके समर्थक जो इतना कड़ा कदम उठाना पड़ गया दिल्ली सरकार को या यूपीऐ सरकार की कठपुतली को।क्या इससे पहले आंदोलन नही हुये हैं,इस देश में?अभी हाल ही में जाटों ने आंदोलन किया था अपनी मांगो के लिये।वे पटरी पर बैठ गये थे?रेल सेवायें ठप हो गई थी?तब क्या ऐसा ही किया था सरकार ने?जैसा कूटा भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वालों,क्या कभी वैसा कूटा गया है भ्रष्टाचार करने वालों को?                                                                                                                                               आखिर चाहती क्या है सरकार?भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कोई आवाज़ ना उठाये?उसके खिलाफ़ कोई आंदोलन ना हो?सारे चोट्टे चैन से हरामखोरी करते रहें?उसी कमाई से चुनाव लड़े और देश की जनता का खून चूसते रहे?राजा,कलमाड़ी,कन्नीमोज़ी,चौहान जैसों की फ़ौज़ तैयार होती रहे?करोड़ो लोग एक वक़्त खाना,रात को पेट पीठ से बांध कर भूखे सोते रहें,खुले आसमान के नीचे?काला धन वालों की कोठियां सजती रही?गरीबी लड़कियों को कोठे तक़ पंहुचाती रही?भ्रष्टाचार के खिलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को कुचला जाता रहे?हरामखोरी के सारे रास्ते साफ़ हो जाये,कोई भी अडंगा या रोड़ा बाकी ना रहे?आखिर क्या चाह्ती है सरकार?                                   फ़िर बात की जाती है लोकतंत्र की,राजनीति की।तो जो राज कर रहा है,वही राजनीति करता रहे?दूसरा कोई विरोध भी ना करे?सिर्फ़ उन्ही को हक़ है अपनी बात कहने का,या दूसरों की आवाज़ का गला घोटने का?ये कैसा लोकतंत्र है जंहा विरोध करने की,आंदोलन करने की भी स्वतंत्रता नही है।अच्छा हुआ बापू निकल लिये,वरना अगर वे इनके राज मे अनशन पर होते तो ये साले उन्हे भी कूटते और उनसे पूछते कि राजनीति क्यों कर रहे हो।भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर भी अगर जनता को आवाज़ उठाने से रोका जायेगा तो जनता जायेगी कंहा?                 सारी तिकड़में देख कर तो यही साबित होता है कि सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कुछ भी सुनना पसंद नही है?उसके खिलाफ़ जो आवाज़ उठेगी वो कुचल दी जायेगी।चाहे अन्ना हो या बाबा हो।किसी को नही बख्शा जायेगा।सब को पीटा जायेगा और कूटा जायेगा।पहले चर्चा करते हैं फ़िर प्र्स्ताव मांगते है,फ़िर सहमति का नाटक करते हैं और अंत मे क्या करते हैं,लाठियां चलाते हैं,वो भी आधी रात को।शर्म भी नही आती और राजनीति से चुक गये लोग आकाओं को खुश करने के लिये बर्बरता को जायज ठहराने में होड़ लगाते हैं।इससे अच्छा तो भ्रष्टाचार को वैध घोषित कर दो और जैसी कर चोरों को आय सरेंडर करके काले को सफ़ेद करने की छूट होतीहै वैसी इसमे भी दे दो।सरकार को कुछ प्रतिशत टैक्स दो और चूसो खून जनता का।और भविष्य मे कोई विरोध ना इसके लिये चलवा देना था गोलियां रामलीला मैदान पर,नई पीढी को भी परखने का मौका मिल जाता कि कौन ज्यादा एक्स्पर्ट है जनता को कुचलने में गोरे या काले अंग्रेज़।ये मेरे विचार हैं किसी का सहमत होना ज़रूरी नही है और जो असहमत हैं उन्हे कोई बात अगर बुरी लगी हो तो एडवांस मे माफ़ी मांग लेता हूं,क्या पता कब लाठियों की बरसात इस गरीब के सर पर भी हो जाये।

बाबा रामदेव आपका ये चेला आपके साथ है, बिना किसी शंका-कुशंका के।सवाल सिर्फ़ भ्रष्टाचार को मिटाने का है।

बाबा रामदेव आज की तारीख मे कौन नही जानता उन्हें।सारे देश में भ्रष्टाचार को मिटाने की अलख जगा दी है।अंग्रेज़ों के बाद काले अंग्रेज़ो य देसी अंग्रेज़ों द्वारा लूट खसोट कर विदेशी बैंको मे जमा धन को वापस लाकर राष्ट्रीय संपत्ति घोषित कराने की मांग पर अड़े बाबा रामदेव।याद आता है एक अविस्मरणीय क्षण जब बाबा ने मुझे गले लगा लिया था।मौका था रायपुर आये बाबा का प्रेस क्लब मे स्वागत करने का।बाबा ने प्रेस क्लब परिवार को संबोधित कर जो कहा सो अलग भारत स्वाभिमान मंच की औपचारिक घोषणा भी उन्होने वंही की थी।प्रेस को जब सवाल करने के लिये आमंत्रित किया गया तो अधिकांश पत्रकारों ने मुझे लेकर उन पर सवाल दागे थे।सबने पूछा था कि आपकी बगल मे बैठा शख्स सबसे ज्यादा अलाल है तो बाबा मुस्कुराये और उन्होने तब कहा था मैं तेरा गुरू हूं दक्षिणा लिये बिना नही जाऊंगा,बोल देगा या नही।मैं क्या कहता मेरी तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी।मैने उस समय कहा था बाबा जो आप चाहे मैं दूंगा। और ठहाकों के दौर के बीच उन्होने कहा था जब मैं चाहूंगा इससे ले लुंगा।                                                                                                                                                                 और आज समय आ गया है जब मुझे उन्हे गुरु दक्षिणा देना ही पड़ेगा,और मैं देने को तैयार भी हूं।मैं आज से भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जारी हर मुहीम मे शामिल रहूंगा।शायग यही मेरी उन्हे आदर्श गुरु दक्षिणा होगी।चाहे जिसे जो कहना है वो कहे मगर मै तो यही कहता हुं कि उसने जो कुछ भी किया सही किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ या तो आप खुद बोलिये या फ़िर खामोश रहकर विदेशों मे जमा काले धन पर कुंडली मारे काले नागों को तंदरूस्त होने क मौका दे रहे हैं आप लोग्।मैं इस मुद्दे पर बाबा,अन्ना और जो कोई भी हो उसके साथ खड़ा हुं और मरते दम तक़ लड़ूंगा इस बुराई के खिलाफ़ जिसके कारण हमारे करोड़ों भाई-बन्धु भूखे मर रहे हैं और चन्द लोग सोने की थाली में छप्पन भोग चख रहे हैं।चाहे इस मामले में कितने ही किन्तु-परन्तु सवाल हो,मैं तो दिल से बाबा रामदेव के साथ हूं,आखिर उन्होने भी तो मुझे दिल से लगा लिया था।

Saturday, June 4, 2011

कमाल है!भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी इस देश मे आम सहमति नही बन पा रही है,अरे भाई बुराई तो बुराई है,इसे मिटाने को लेकर विवाद क्यो?

एक सवाल जो कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है।इस देश में भ्रष्टाचार कू लेकर बवल मचा हुआ है।कभी अन्ना तो बाबा मैदान मे आ रहे हैं।रामलीला मैदान में रावण को मारने के लिये लाखो लोग इकट्ठे हो रहे है मगर रावण है कि हर साल बढता ही जा रहा है।सवाल ये उठता है कि क्या भ्रष्टाचार बुराई नही है?पाप नही है?इसको मिटाना जरुरी नही है?अगर ये जरूरी है  तो फ़िर सहमति और असहमति की बात क्यों?सरकार ने इस मामलें मे खुद तो कभी पहल की नही और जब कोई इसे खत्म करने की पहल कर रहा है तो उससे असहमति किस बात की?पाप तो पाप है,उसका नाश होना चाहिये।अब पाप के दायरे में ये नही आयेगा,वो नही आयेगा?अभी नही साल भर बाद खतम करेंगे?क्यों क्या साल भर तक़ और तिज़ोरी भरना है?फ़िर किसी कुर्सी विशेष पर बैठे किसी भी व्यक्ति को पाप के लिये छूट क्यो?मैं तो समझ ही  नही पा रहा हूं,जब सब इस देश के नागरिक है और उनके समान अधिकार हैं तो फ़िर किसी खास को खास छूट क्यों?और पाप का नाश चाहे अन्ना करे या रामदेव बाबा करे,इस बात पर किसी को कोई आपत्ति नही होना चाहिये?आपत्ति करने वाले को पहले ये बताना चाहिये कि वो इस मुद्दे पर आज तक़ खामोश क्यों था?और जब उसकी आज तक़ मौन स्वीकृति थी तो अब उसका नाश करने आगे आ रहे लोगों का विरोध क्यों किया जा रहा है?मुझे तो समझ मे ही नही आया कि विदेशों मे जमा काला धन वापस लाने मे इतनी देर क्यों कि जा रही है?क्या उन लोगों को अपना धन वापस लाने का समय दिया जा रहा है या वंहा जमा धन मे उनकी भी भागीदारी है?आप को क्या लगता है,बताईयेगा ज़रुर्।

Sunday, April 24, 2011

सर्वव्यापी भ्रष्टाचार है,छाया हुआ अत्याचर है,तहलका मचा रहा बलात्कार है,जिधर देखो उधर व्याभीचार है!

तो कब से रिपोर्ट करेगा बे,भ्रष्टराष्ट्र ने अपने स्टाईल मे मुझसे पूछा।मैने कहा रायपुर की रिपोर्ट तो डेली दे दूंगा।कर दी ना बे घटिया लोकल रिपोर्टरो जैसी बात। अबे मैं तेरे से सारे देश की रिपोर्ट देने के लिये कह रहा हूं और तू साले रायपुर मे ही अटका हुआ है।मगर महाराज सारे देश मे तो मेरे कान्टेक्ट है नही फ़िर इतना टूर कैसे कर पाऊंगा।टूर! करिया बोला काहे का टूर बे!सब यही से रिपोर्ट करना।मैने कहा यानी टेबल स्टोरी।नही मुझे ओरिजिनल स्टोरी होना।मगर मै सारे देश्……… तेरा प्राब्लम ये है ना सारे देश पर नज़र कैसे रखेगा?एक्ज़ेक्टली महाराज, मैने कहा। इस पर भ्रष्टराष्ट्र हंसा तू पूछ रहा था ना बे ये आपका नाम धृतराष्ट्र से मिलता है।तो चल उसी के स्टाईल मे काम कर लेंगे।मै तुझे संजय जैसी पावर दे देता हूं।संजय कौन?संजय गांधी।अबे धृतराष्ट्र वाला संजय समझा।तो क्या मुझे वार की रिपोर्टिंग करनी होगी।वार भी तो भ्रष्टाचार का भाई ही है बे।मै बोला जो आज्ञा महाराज।



भ्रष्टराष्ट्र ने कहा चल आंखे बंद कर और देख।मैने कहा महाराज खसक गये हो क्या आंखे बद कर कोई कैसे देख सकता है।अबे उल्लू मै जो कह रहा हूं कर्।मैने आंखे बंद की तो असली चमत्कार देखा।मुझे बंद आखों से दिखाई देने लगा था।क्यों बे दिखा कुछ।मैने कहा महाराज यू आर ग्रेट्।मुझे सब दिखाई दे रहा है।बता तो साले क्या दिखाई दे रहा है।महाराज चारो ओरमर रहा है गरीब,हर आपकी जय-जयकार है,सर्वव्यापी भ्रष्टाचार है,छाया हुआ अत्याचार है,तहलका मचा रहा बलात्कार है,जिधर देखो उधर व्याभीचार है, ओर हाहाकार है।जय हो महाराज जय हो। अबे चुप।साले ये शोले के अमिताभ स्टाईल की तारीफ़ मै अच्छी तरह समझता हूं।वो जो तुझे दिखाई दिया ना सब अपने आदमी है।उनको ऊंगली नही करने का।उनको प्रमोट करने का और उनपर नज़र रख कर सब की कमाई की रिपोर्ट अपुन को देने का क्या।समझा बिड़ू।



मै चमक गया अचानक भ्रष्टराष्ट्र को क्या हो गया,ठेठ मुम्बईया स्टाईल मे आ गया।मैने कहा महाराज ये मुम्बईया स्टाईल अचानक्…महाराज ने मेरी बात काट कर पूछा वसूली सबसे तगड़ी कंहा होती है? मैने कहा मुम्बई मे गुरू।महाराज बोले अबे श्याणे सुन।जितना लिफ़्ट दिया हूं न उतना ही चढने का। नई तो लालू बना दूंगा।गलती हो गई महाराज मैने कहा।तो मै क्या कह रहा था।मुम्बई महाराज मुम्बई।हां अपुन को भी इन साला हरामी लोगो से वसूली करने का है।साला लोग काम अपुन का नाम लेकर करता है और माल दूसरे देवता लोगो को चढाता है।दूसरे देवता लोगो का पब्लिसिटी होती है और अपुन फ़्री मे बदनाम होता है।जो देखो साला भ्रष्टचार को गाली दे रहा है और कर साला हर कोई रहा है।

मैने धीरे से आपत्ति जताई,ये तो गलत बात है महाराज आप हर किसी को नही लपेट सकते।देश मे ईमानदार लोगो की कमी नही है।क्या बोला बे।किस्की नौकरी कर रहा है पता है ना।इसिलिये साले तू कहीं टिक नही पाता।तू क्या किसी नेशनल न्यूज़ चैनल का ट्कला एडिटर है बे जो हर बात पे मुंह मारेगा।कंहा है बे ईमानदार बता तो?देखो महाराज मैने भी कभी भ्रष्टाचार नही किया और आपकी भाषा मे शिष्टाचार नही लिया।तो,तू ईमानदार हो गया।ईमानदार हूं या नही ये अलग बात है महाराज मै भ्रष्ट नही हूं। अच्छा,तो ये बता पिछले साल अपने भांजे को छुट्टी से वापस भेजते समय टिकट कैसे लिया था।क्या मतलब?मै थोड़ा कंझाया।महाराज बोले बता ना टिकट कैसे लिया था।साले मंत्री के लैटर पैड पर वी आई पी कोटे से टिकट लिया था ना।मै नही जानता,मैने तो एजेंट को रूपये दिये थे।कितने?क्या मतलब?अबे टिकट से ज्यादा क्यों दिये थे।मेरी मर्ज़ी।मर्ज़ी नही बे,अगर नही देता तो टिकत मिलता ही नही। और जो ज्यादा का रूपया था न जिसे तुम लोग दफ़्तर का खर्च बोलते हो वो भी भ्रष्टाचार है,मंत्री का लैटर पैड लगाना भी वही है।समझा।चला ईमानदार बनने।

महाराज का प्रवचन शुरु था।मेरी बोलती बंद थी।महाराज ने कहा जिनको तू ईमानदार बता रहा है न वो ईमानदार नही है।मै बोला तो आप ही बता दो ईमानदार कौन है।सुनना चाहता है ना तो सुन्।जिन लोगो मे बेईमानी करने की हिम्मत नही होती वे खुद क्प बताते है ईमानदार,जैसे तू।मनुष्य तो स्वाभाविक चोर है। अब ये बात अलग है कुछ लोग बहादुरी से मेरा अनुसरण करते है और तमाम प्रकार के सुखों का उप्भोग करते हुये मृत्युलोक मे भी स्वर्ग का आनंद लेते है और मृत्युपरांत भी स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। और लोग होते हैं जो उतनी हिम्मत नही करते और मन ही मन सुख प्राप्ति की अभिलाषा रखते हुये खुद को तो ईर्ष्या की आग मे भस्म करते ही है पूरे परिवार को अतृप्त रख कर नर्क के भागीदार हो जाते हैं।

अब तक़ मेरा दिमाग आऊट हो गया था।मैने कहा महाराज ये अंट-शंट बकना बंद करो।कौन मानेगा इस बात को कि बेईमान स्वर्ग जाता है और ईमानदार नर्क़। अबे किसी के मानने नही मानने से क्या फ़र्क़ पड़ता है।साले ईमानदारी से जीकर, सरकारी स्कूल मे बच्चो को पढाकर,बुढे मां-बाप को लाईन लगाकर सरकरी अस्पताल से दवा दिलाकर,जवान बहन को अधेड़ होने तक़ दहेज़ के अभाव मे विवाह के सपने दिखा कर कौन सा स्वर्ग मिलता है बे।सरकारी स्कूल मे पढ्ते बच्चे अपने दोस्तो से कहते है क्या करे यार हमारा बाप ईमानदार है।बूढी हो चली बहन अपने विवाह की अंतिम ईच्छा के भरोसे जी रहे मां-बाप से दबी आवाज मे बताती है कि भैया के अण्डर मे काम करने वाले बड़े बाबू ने अपनी बहन की शादी मे मोटर साईकिल,फ़्रिज और टीवी दिया है,बीबी मायके वालो को कोसती फ़िरती है और कोई नही मिला दुनिया मे इस ईमानदार के सिवा। आज तक़ एक सोने का हार लाक्र नही दिये है।पड़ोस की सारी औरते आये दिन कुछ न कुछ लाकर दिखाती है देखो उन्होने ये लाया वो लाया।क्या पूरे परिवार की इच्छाओ को बस समाज के चंद लोगो से मिलने वाली झूठी तारीफ़ के बदले इस तरह कुचलने वाले को स्वर्ग मिल सकता है?मेरे सिर पर जैसे कोई हथौड़ा मार रहा था। मैने कहा बस करो महाराज।महाराज बोले बस साले तुझे सुनना पड़ेगा।बड़ा ईमानदार बनता है ना। ………………… और भ्रष्टराष्ट्र ने क्या-क्या कहा बताऊंगा एक छोटे से ब्रेक के बाद। आप भी बताईयेगा कैसा लग रहा है महाराज का प्रवचन। आपकी राय मेरा हौसला बढाती है

Saturday, April 23, 2011

मैं भ्रष्टाचरियों का इष्टदेव भ्रष्टराष्ट्र हुं,समझा!

क्यों बे क्या सोच रहा है?करिया बाबा के यमराज नही निकलने पर, मै पहले मिले झटके से धीरे-धीरे उबर रहा था और सोच रहा था कि ये भ्रष्टराष्ट्र क्या बला हो सकती है?देवता टाईप गेट-अप तो है लेकिन सूरत से ही शक्तिकपूर नज़र आ रहा है?कौन हो सकता है?ये सोच ही रहा था कि फ़िर से वही डायलाग सुनाई दिया क्या सोच रहा है बे!कुछ नही महाराज बस यूंही,क्या यूंही?कुछ नही ये आपका नाम सुना -सुना सा लगता है!तो!नही कुछ नही! ये धृतराष्ट्र से कोई रिलेश्……,नही, कोई बात नही। जस्ट ,यूंही ही पूछ रहा था।तुझे मै धृतराष्ट्र दिखाई रहा हूं?हैं, साले देख नही रहा है मेरी सिक्स इंटू सिक्स की आंखे। अरे महाराज मै तो यूंह्…. तू बसंती है क्या बे! बार-बार यूंही यूंही कर रहा है।



एक मिनट मे तीन बार से ज्यादा बे बोल चुका था करिया मुझे।दिमाग वैसे ही आऊट हो रहा था,और शायद मेरी सूरत पे भी गुस्सा अपने आप पसर रहा था।मै सोच ही रहा था कि फ़िर करिया ने पूछा क्या घूर रहा है बे।इस बार मुझसे रहा नही गया।यमराज तो है नही!साला, पता नही , किस ग्रेड का देवता है?लगता है किसी रिजनल पार्टी के सपोर्ट से साला देवता बन गया है?मैने भी सोच लिया निपट लेंगे अब जो भी हो देखा जायेगा,और भिड़ गया करिया से।सीधे बोला ये क्या बे-बे लगा रखी है।करिया बोला हां अब आया ना अपनी असली औकात पे।क्यों बुरा लग रहा है?तो! बुरा नही लगेगा क्या?अच्छा!और तू जो हर किसी को गाली बक़ता फ़िरता है।मै।ये क्या बकरी की तरह मै मै कर रहा है बे!बड़ा शेर बना फ़िरता था।मेरा दिमाग भी अब खिसक चुका था फ़िर भी मै कंट्रोल करके चल रहा था।मैने कहा अच्छा लगता है बे बे,देवता हो भई।





ये सुन कर करिया ज़ोर से हंसा।मेरी तो रूह कांप गई।मुझे लगा कि और थोड़ी देर ये हंसेगा तो लेण्टर क्रेक हो जायेगा।मैने कहा कि इसमे हंसने कि क्या बात है,देवता ऐसी भाषा का प्रयोग करते है क्या?करिया फ़िर ज़ोर से हंसा और बोला अबे सुन्।मै वो देवताओं के गुरू मि बृहस्पति के फ़टीचर सरकारी स्कूल टाईप आश्रम मे नही पढा हूं।मै तो राक्षसो के कोच मिस्टर शुक्र आर आचार्य के हाई-टेक कोचिंग सेंटर का टाप का स्टूडेण्ट रहा हूं,समझा। अब मुझ्से ज्यादा कल्चर की उम्मीद मत रखना।मै हैरान हो गया ये किस टाईप का देवता है, राक्षसो के गुरू का शिष्य्।मैने हिम्मत करके पूछा,महाराज कृपा कर ये तो बता देते कि आप देवता है या रा….… अचानक करिया फ़ट पड़ा मूर्ख हम देवता है देवता हण्ड्रेड परसेंट देवता।तो महाराज ये संस्कृत की बजाय अंग्रेजी।तो क्या अंग्रेजी तू ही बोलेगा बे।फ़िर बे।दिमाग फ़िर आऊट होने लगा था।



मैने पूछा चलो मान लिया महाराज आप देवता हैं,मान लिया नही बे!हूं।ठीक है,आप देवता हो लेकिन ये कलर,ये गेट अप कुछ जमा नही!क्यों?अरे महाराज देवता तो चिकने होते है एकदम शाहिद कपूर की माफ़िक,बाड़ी भी एकदम फ़िट होती है सिक्स,सेवन,एट,नाईन,टेन एब्स वाली आमिर और सल्लू के समा…अबे चुप!हम थोड़ा डिफ़रेंट टाईप के देवता हैं मैगी के माफ़िक,समझा।मै हैरान रह गया ये करिया तो मैगी के विज्ञापन के बारे मे भी जानता है।मैने कहा नही महाराज मै समझ नही पाया।क्यों बे,बड़ा ड़ींग हांकता फ़िरता था कि मुझसे समझदार,मुझसा ज्ञानी,मुझसा तीसमारखां, इस ईलाके मे कोई नही हैं। नही सर ऐसी कोई……… अबे चुप्।साले छोटे-छोटे बच्चों को नये-नये रिपोर्टरो को बिठा कर रोज़ अपनी पुरानी घिसी-पिटी रिपोर्ट का ज्ञान ठेलता है और अब जब काम की बात होने का समय आया तो एड़ा बनकर पेड़ा खाना चाह रहा है।मैने गुस्से मे कहा,देखो महाराज मेरी रिपोर्ट के बारे मे कुछ मत कहन…मेरी बात आधे मे काट कर करिया बोला क्यों?बता पिछले पांच साल मे क्या लिखा है?

मेरी तो सांस अटक गई।मै बोला छोड़ो ये सब काम की बात बोलो।करिया बोला काम की बात ही हो रही है बे।मै मन ही मन कसमसाया साला बे पे बे किये जा रहा है और मै कुछ कर भी नही पा रहा हूं।तू कुछ कर भी नही पायेगा बे,करिया बोला ये किसी छुटभैये की प्रेस कान्फ़्रेंस नही है कि तू बहिष्कार करवा देगा। अब तक़ मै समझ गया था कि सरेंडर के अलावा कोई चारा नही है और मैने हथियार डालते हुये कहा जो आप क्या चाह्ते है महाराज्।तू तो मुलयम से भी मुलायम निकला बे इतनी ज़ल्दी सरेंडर कर देगा ये तो मैने सोचा भी नही था।खैर सुन मै तेरे पास एक खास काम से आया हूं।
मैने कहा आज्ञा दिजिये महाराज्।करिया बोला सबसे पहले ये जान ले मै भ्रष्टाचारियों का इष्ट देव हूं और मैने सुना है कि तू उन लोगो को बहुत उंगली करता है। अरे नही महाराज आप ही तो कह रहे थे कि पिछले पांच साल मे कुछ नही लिखा।अबे मुझे मत सिखा आजकल तो खबर लिखता नही है लिखवा देता है।मै सब जान्ता हूं।तेरे कारण उन लोगो को बहुत नुकसान हो रहा है।मै बोला नही करूंगा महाराज्।करिया बोला मैने ऐसा कब कहा है।अपने मन से कुछ भी बड़बड़ा रहा है,अब चुपचाप सुन ये साले मेरे फ़ालोअर आजकल स्याने हो गये हैं।ये मुझसे भी हराम खोरी पर उतर आये हैं।फ़ालोअर रोज़ बढ रहे है मगर बता एक भी मंदिर बनाया है किसी कमीने ने आजतक़ मेरे नाम का।मुझे भी साले कमिटमेण्ट मे मंदी का रोना रो रहे हैं।मै चाहता हूं उनपर नज़र रखी जाये।

मैने कहा भगवान आप तो सब जान्ते है फ़िर भी।तू चुपचाप सुन बे।साले लोकल लेवल का पत्रकार है और हर बात पे मुंह मार देता है जैसे किसी नेशनल न्यूज का एडिटर है।ये मेरे फ़ालोअर आजकल मुझे ही गच्चा दे रहे हैं।कभी इस रिश्तेदार के नाम पर तो कभी नौकर के नाम पर,तो कभी चंदे के नाम पर तो कभी मंदे के नाम पर नुकसान बताकर कमिशन तक़ मार रहे है।मै भौंच्चक होकर सुन रहा था कि साले भ्रष्टाचारी भ्रष्टराष्ट्र को भी चूना लगा रहे हैं।करिया बोला मैने बहुत सोच समझ कर फ़ैसला किया है कि तू उन पर नज़र रखेगा और मुझे डेली रिपोर्ट देगा।महाराज मर जाऊंगा, डेली…चल उसे सेटल कर लेंगे मगर तू मुझे सारी खबर् देगा समझा।मै रायपुर मे बैठ कर सब खबर कैसे दे सकता हूं महाराज्।इस पर करिया मुस्कुराया और बोला तो प्रिंसिपली तो तू मुझे सपोर्ट करने के लिये तैयार हो गया है।कैसे रिपोर्ट करेगा और सारे देश पर कैसे नज़र रखएगा ये मेरा प्राब्लम है।सारे प्राब्लम कैसे हल किये भ्रष्टराष्ट्र ने ये बताऊंगा कल्।कैसा लगी भ्रष्टराष्ट्र से मुलाकात ये बताईयेगा ज़रूर और मुझे क्या-क्या करना चाहिये ये भी बतायेंगे तो और अच्छा रहेगा मेरे लिये।

Friday, April 22, 2011

ये तो चमत्कार हो गया प्रभू!

सारे देश में भ्रष्टाचार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।उसके खिलाफ़ आंदोलन भी तेज़ हो गये हैं और उन आंदोलनों को कम्ज़ोर करने के षड़यन्त्र भी सामने आ रहे हैं।भ्रष्टाचार पर हर शोर मचा हुआ है और सिर्फ़ और सिर्फ़ भ्रष्टाचार के बारे में ही बोला-सुना,पढा और लिखा जा रहा है तो भ्रष्टाचार पर मैंनें भी कुछ लिखा था,कुछ समय पहले सोचा भ्रष्टाचार के खिलाफ़ बने इस माहौल मे उसे फ़िर से पेश कर थोड़ी बहुत टीआरपी बटोर कर मैं भी भ्रष्टाचार के बह्ते नाले में हाथ धो ही लूं।

कल आधी रात को नींद मे ऐसा लगा की कोई आवाज़ दे रहा है।मन का भ्रम जानकर मैने करवट बदली तो आवाज कुछ तेज हो गई और कुछ पल बीते नही कि ऐसा लगा कोई मुझे हिला रहा है।थोड़ा सा ड़र भी लगा मगर मेरी हिम्म्त देखिये मै बिना आंखे खोले चुप-चाप पड़ा रहा।फ़िर ऐसा लगा कि किसी ने जोर की लात मारी हो,और मैं चौक गया शादीशुदा तो हूं नही कि सुबह ज़ल्दी उठना है बच्चों को स्कूल छोड़ना है और दुनिया भर के लफ़्ड़े। अकेला सोता हूं फ़िर ये सब क्या हो रहा है।कंही भूत-प्रेत का चक्कर तो नही?अब तो मुझे पसीना आने लगा।पतली गली से सटकने का मै आंखे मूंदे प्लान बना ही रहा था कि फ़िर एक लात पड़ी और गरज़दार आवाज भी सुनाई दी,अबे उठ सच मे अलाल है तू।मै चमककर उठा और देखता क्या हूं कमरा हज़ार वाट की लाईट से भी ज्यादा चमक रहा था,और साम्ने देखा तो रूह कांप उठी।



सामने बर्फ़ सी सफ़ेद दाढी वाले कोयले से भी काले महाराज खड़े थे।पीले सोने के जेवरो से साऊथ के किसी मोटे रईस की तरह टाप टू बाटम ब्लैक एण्ड येलो।मै सहम गया फ़िर अचानक़ मुझे ख्याल आया अरे साला ये यमराज तो नही?कंही अपना आरएसी का टिकट कन्फ़र्म तो नही हो गया?कंही कोई क्म्प्लेन पर फ़ाईनल हियरिंग तो नही हो गई?अभी तो लाईफ़ शुरू भी नही और दी एण्ड?घबरा कर सीधे करिया(छत्तीसगढीमे काले को करिया कहते हैं) बाबा की ओर भागा।बाबा फ़ट से गायब्।मैने चैन की सांस ली और सोचा शायद डरावना सपना देख रहा हूंगा।पर ये क्या पीछे से आवाज आई लोग सही कहते थे तू मरखने सांड़ से कम नही हैं।सुबह फ़ोन लगाओ त्प गाली बकता है नींद से उठाओ तो चिड़चिड़ाता है मगर तू तो उससे भी ज्यादा खतरनाक निकला सीधे वार करने पर उतर आया।मेरे तो पैर के नीचे की टाईल्स,कांक्रिट उसके नीचे के फ़्लोर की टाईल्स और जाने क्या-क्या सब किसक गये।



मै बोला महाराज आप कन्फ़्यूस हो रहे है मै तो आपसे माफ़ी मांगने के लिये आ रहा था।करिया बाबा फ़िर गरजा,तू ढीठ है ये तो पता ही था मगर इतना ज्यादा होगा ये पता नही था। अब तक़ मै सम्भल चुका था स्कूल से भाग कर पकडाते समय गुरूजी लोगों के सामने चिरौरी करने मे कभी अपनी मास्टरी रही है।सो अपने अन्दर बचपन से सो रहे, ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को जगाया और महाराज से अपनी आवाज मे बोतल भर कर रूह अफ़्ज़ा ऊंडेल कर कहा नही सर ऐसी कोई बात नही है आपको क्न्फ़्यूज़न हो गय……क्या कहा कन्फ़्यूज़न और मुझे?साले ब्रूस ली और जेट ली से ज्यादा खतनाक स्पीड़ से अटैक कर रहा था और मुझे बता रहा है क्न्फ़्यूज़न्।मैने हथियार डालने की बजाये दुनिया की सबसे सटीक वी टू वी यानी वाईस टू वाईस मिसाईल चापलुसी 1000 निकाली और कहा कि सर आपकी अंग्रेजी तो बहुत बढिया है और प्रोनंसियेशन तो मानना पडेगा।



करिया बाबा के चेहरे पर हैरानी के भाव उभर आये।उन्होने तत्काल कलाई मे बंधे घड़ीनुमा यंत्र मे कुछ खिट-पिट की और कहा कि तुम्हारे रिकार्ड मे ये तो है ही नही।अब मुझे गारंटी हो चली थी कि करिया और कोई नही यमराज ही है।साला पूरा रिकार्ड कम्प्यूट्राईज़ड करके आया है।मैने सोचा गये बेटा अनिल सारी इच्छाये मन मे लिये निकलना पड़ेगा।तभी अंदर छीपा पत्रकारिता का कीड़ा कुलबुलाया और मन मे बहुत से सवाल अंगड़ाई लेने लगे।एक तो डर भी लग रहा था कि ले दे कर कन्फ़्यूज़ कर पाया हूं करिया बाबा को अगर सवालो से सेम आईटम होना कन्फ़र्म हो गया तो गये काम से।इसके बावज़ूद रिस्क लेने की आदत ने मेरी जीभ मे खुजाल मचा दी।मैने किसी डाक्टर,अफ़सर निरीह बाबू-पटवारी से सवाल पूछने की बीरू स्टाईल को ड्राप करते हुये किसी अडियल मंत्री-संत्री को फ़ेंकी जानी वाली अंडर आर्म स्लो बाल की तरह सवाल फ़ेंका महाराज आपने वो बही खाते वाला स्टाईल छोड कर कम्प्यूट्….……एक मिनट कहकर बाबा ने फ़ि कलाई मे बंधे यंत्र मे ऊंगली की।मैने सोचा गये बेटा काम से अब उधर से कन्फ़र्म होता ही अपना रिटर्न टिकट्।मै सोच ही रहा था कि करिया बाबा बोले,अबे ये तो तेरा स्टाईल नही है?



मारे डर के मेरा बुरा हाल था।मैने अपने को और थोडा साफ़्ट करने की कोशिश की ठीक वैसे ही जैसे कभी अपने मालिक के सामने खडूस संपादक को बनते देखता था।वो आईडिया ऐसे आड़े वक़्त मे काम आयेगा सोचा भी न था।मैने कहा सर ये तो आपका बडप्प्न है वर्ना हम जैसो का कंहा कोई स्टाईल?स्टाईल तो आप जै………… मेरी बात आधे मे काट कर ही उन्होने कहा बेटा जितना चाहे ट्राई मार,मै गलत हो ही नही सकता।कन्फ़र्म करके आया हूं।मैने सोचा अब जाना तो है ही क्यों न अपनी ओरिजिनल स्टाईल मे ट्राई किया जाये।मैने ढेर सारे असाईंमेण्ट लेकर निकले फ़ोटोग्राफ़र की तरह करेले से भी कड़ुई आवाज़ मे पूछा ठीक है ठीक है जाना किसमे है उसी करिया भैंसे पर या कोई नया प्लेन ले लिया है।



प्लेन,भैंसा?ये क्या बडबडा रहा है बे।मैने कहा आपने कहा ना मैं कन्फ़र्म करके आया हूं।तो बाबा ने पूछा।तो क्या जब कन्फ़र्म हो ही गया है तो बिना ले जाये तो छोड़ोगे नही?हैरान-परेशान बाबा ने पूछा कंहा?मैने सवाल किया कंही ले जाना नही तो यंहा काहे को आया बे कालिया,आधी रात को नींद हराम करने।कालिया सुनते ही करिया बाबा के चेहरे धधकने लगा पर दूसरे ही क्ष्ण वे शांत हो गये।उन्होने फ़िर से यंत्र मे ऊंगली की और कहा कि तुम मुझे क्या समझ रहे हो।मैने चीढ कर कहा कि इतना खूबसुरत करिया इन्द्र तो हो नही सकता?उन्होने कहा कि बिल्कुल ठीक।मैने कहा क्या ठीक।उन्होने फ़िर कहा ठीक सम्झे मै इन्द्र नही हूं,तो,तुम बताओ।यमराज के सिवाय और कौन हो सकते हो?अबके करिया बाबा जोर से हंसे। ऐसा लगा कि मानसून पूर्व के अंधड़ो मे बिजली कड़क रही है।



करिया बाबा ने कहा कि जभी चिड्चिडा रहा है। अबे सुन बड़ा तीसमारखां समझता था अपने आप को।कैसे यूपीए की तरह हवा निकल गई।सुन मै यमराज नही भ्रष्ट्रराष्ट्र हूं।भ्रष्टराष्ट्र?ये कौन सा नये टाईप का देवता आ गया?मेरे मे मन मे उमड रहे शंका-कुशंकाओ के बादलो को कैसे करिया बाबा ने साफ़ किया और वे मेरे पास क्यों आये थे ये बताऊंगा अगली कड़ी मे।

Monday, June 15, 2009

प्रभू छा गये आप,भ्रष्ट लोग ऐश कर रहे हैं और ईमानदार कर रहा है संताप!

अब सुन बेईमानो का किस्सा।मैने कहा महाराज रहने दो आपके उल्टे-सुल्टे प्रवचन वैसे ही खोपड़ी आऊट हो गई है।क्यों?बुरा लगता है।तो फ़िर तू क्यों दुनिया को जबरन ईमानदारी का पाठ पढाता है बे।मै किसी को जबरन नही पेलता।जुनियर लोग पूछते है तो बताता हूं।क्या बताता है बे ईमानदार बन और भूखा मर।साले तेरा पेट भरा है तो क्या सब को भूख नही लगती।मैने हथियार डालते हुये कहा महाराज कोई आज्ञा हो तो बताओ वर्ना आप भी सोईये और मुझे भी…… अबे सोने के लिये नही आया हूं मै। चल उठ और देख कर बता क्या पोज़िशन है मेरी।



मैने आंखे बंद की और ज़ोर से चिल्लाया,महाराज छा गये आप!चारो ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। अनाचार है, व्याभीचार है,दुराचार है और सो रही सरकार है। अबे ये तू यू पी और बिहार की रिपोर्ट तो नही दे रहा है।सुन, वंहा का हाल बताने की ज़रूरत नही है वो तो बिना बताये समझ मे आ जाता है।तो महाराज क्या बताऊं?अबे ये भी मै बताऊं क्या।ठीक है महाराज मै ज़रा देश के नये प्रदेशों का हाल देख लूं। चल देख और बता।



मैने कहा महाराज तीनो नये राज्यों मे आप अभी से बिनाका गीत माला के टाप गाने की तरह हिट हैं।उत्तराखण्ड मे तो अकेले पन बिजली परियोजना के मामले मे ही सारे रिकार्ड टूट चुके हैं।झारखण्ड मे तो इतने कम समय मे सरकार पलटने का कारनामा आपके भक़्त दिखा चुके हैं।छत्तीसगढ मे तो आप का टी आर पी ज़बरदस्त है।धान घोटाला,चावल घोटाला,सड़क घोटाला,डामर घोटाला, खाद घोटाला,बीज घोटाला,ये घोटाला तो वो घोटाला ऐसा लगता है वंहा चौटाला ही चौटाला हैं।क्या बात कर रहा है बे।सच कह रहा हूं महाराज्।ये झारखण्ड और उत्तराखण्ड का तो समझ मे आता है कि ये अपने मूल प्रदेश यू पी और बिहार को फ़ालो कर रहे है मगर छत्तीसगढ अगर उनसे आगे निकल गया तो सोचना पडेगा।



मैने कहा महाराज तीनो प्रदेशो मे ही नही सारे देश मे आपकी जय जयकार हो रही है।तो तू क्यों चिढ रहा है बे। अब उनको ऊंगली मत करना।सारे अपने चाहने वाले हैं।महाराज एक बात और पूछना था ये अपुन को सिर्फ़ अपने वालों के बारे मे पता करना है या………… अबे सुन।हम इतने घटिया देवता नही है कि सिर्फ़ अपनी जात वालो का ही ध्यान दें।सुन जैसे हर जात का आदमी मेरा भक़्त है वैसे ही मै भी हर किसी का देवता हूं।समझा अब ये अपनी घटिया पोलिटिकल सोच को यंहा मत घुसेडना समझे।मै सच्चा धर्म निरपेक्ष् देवता हूं।



तो दाऊद वगैरह्?सब अपने है।ओसामा-ओबामा?और कसाब?साले ये सब क्या पब्लिकली बताऊं।अपने आप समझना सीख्।तो फ़िर तो नक्सली………ये भी अपने हैं।तो फ़िर अपना कौन नही है महाराज?ये सवाल पूछा है तूने अपनी ओरिजिनल स्टाईल मे?साले फ़ंसा रहा है नाऍहल मै तेरे से पूछता हूं तू बता कौन नही है मेरा।मैने कहा महाराज ये साधू संत और महात्मा लोग। अबे ये तो अपने सबसे खास हैं।तो आस्था और संस्कार चैनल के सुपरहिट हीरो।उनका तो मै फ़ेवरेट हूं बे।क्या बात करते हो महाराज?मैने तो आजतक़ आप पर एक भी लेक्चर नही सुना। हां ये तो तू सही कह रहा है।मै खुश हो गया कि करिया महाराज फ़ंस गये हैं।उन्होने कहा कि लेक्चर नही देते तो क्या हुआ भी आश्रम मे लफ़ड़े नही करते क्या?फ़िर इतना माल आ कहां से रहा है? जो टीवी पर स्लाट ले रखे है उसका पेमेंट कंहा से हो रहा है?टूर कैसे मैनेज हो रहे हैं? समझा या और बताऊं?



मैने कहा जब सब अपने है महाराज तो फ़िर ये खूफ़ियागिरी करने की क्या ज़रूरत। अबे ऐसा नही है अपने भी बहुत से दुश्मन हैं?दुश्मन!वो कैसे महाराज?अबे तू अपने उस बापू को ही ले।कौन फ़ेरारी बापू! अबे नही वो ओरिजिनल बापू,महात्मा।वो तो कब का निकल लिये महाराज ये हालत देखने के लिये रूक थोड़ी ही सकते थे। सही कह रहा हे बे तू,मगर उसका इफ़ेक्ट आज भी है। दम तो था उसमे। अब देखो ना ये भी कोई बात है ज़रूरत से ज्यादा कोई चीज़ जमा करना चोरी है।अपने फ़ालोअर को कभी कभी ये केमिकल लोचा कर के परेशान करता है।महाराज वो तो फ़िलिम की बात थी अबे नही सच मे ये बापू बहुत लफ़ड़ा करता है।इससे अपने लोगो को बचाने का है।कोई आईडिया लगा।क्या आईडिया आया बताउंगा कल्।

Wednesday, June 10, 2009

ये तो चमत्कार हो गया प्रभू-2

मूल कथा जानने के लिए इसका भाग एक यहां पढ़ें


क्यों बे क्या सोच रहा है?करिया बाबा के यमराज नही निकलने पर, मै पहले मिले झटके से धीरे-धीरे उबर रहा था और सोच रहा था कि ये भ्रष्टराष्ट्र क्या बला हो सकती है?देवता टाईप गेट-अप तो है लेकिन सूरत से ही शक्तिकपूर नज़र आ रहा है?कौन हो सकता है?ये सोच ही रहा था कि फ़िर से वही डायलाग सुनाई दिया क्या सोच रहा है बे!कुछ नही महाराज बस यूंही,क्या यूंही?कुछ नही ये आपका नाम सुना -सुना सा लगता है!तो!नही कुछ नही! ये धृतराष्ट्र से कोई रिलेश्……,नही, कोई बात नही। जस्ट ,यूंही ही पूछ रहा था।तुझे मै धृतराष्ट्र दिखाई रहा हूं?हैं, साले देख नही रहा है मेरी सिक्स इंटू सिक्स की आंखे। अरे महाराज मै तो यूंह्…. तू बसंती है क्या बे! बार-बार यूंही यूंही कर रहा है।



एक मिनट मे तीन बार से ज्यादा बे बोल चुका था करिया मुझे।दिमाग वैसे ही आऊट हो रहा था,और शायद मेरी सूरत पे भी गुस्सा अपने आप पसर रहा था।मै सोच ही रहा था कि फ़िर करिया ने पूछा क्या घूर रहा है बे।इस बार मुझसे रहा नही गया।यमराज तो है नही!साला, पता नही , किस ग्रेड का देवता है?लगता है किसी रिजनल पार्टी के सपोर्ट से साला देवता बन गया है?मैने भी सोच लिया निपट लेंगे अब जो भी हो देखा जायेगा,और भिड़ गया करिया से।सीधे बोला ये क्या बे-बे लगा रखी है।करिया बोला हां अब आया ना अपनी असली औकात पे।क्यों बुरा लग रहा है?तो! बुरा नही लगेगा क्या?अच्छा!और तू जो हर किसी को गाली बक़ता फ़िरता है।मै।ये क्या बकरी की तरह मै मै कर रहा है बे!बड़ा शेर बना फ़िरता था।मेरा दिमाग भी अब खिसक चुका था फ़िर भी मै कंट्रोल करके चल रहा था।मैने कहा अच्छा लगता है बे बे,देवता हो भई।





ये सुन कर करिया ज़ोर से हंसा।मेरी तो रूह कांप गई।मुझे लगा कि और थोड़ी देर ये हंसेगा तो लेण्टर क्रेक हो जायेगा।मैने कहा कि इसमे हंसने कि क्या बात है,देवता ऐसी भाषा का प्रयोग करते है क्या?करिया फ़िर ज़ोर से हंसा और बोला अबे सुन्।मै वो देवताओं के गुरू मि बृहस्पति के फ़टीचर सरकारी स्कूल टाईप आश्रम मे नही पढा हूं।मै तो राक्षसो के कोच मिस्टर शुक्र आर आचार्य के हाई-टेक कोचिंग सेंटर का टाप का स्टूडेण्ट रहा हूं,समझा। अब मुझ्से ज्यादा कल्चर की उम्मीद मत रखना।मै हैरान हो गया ये किस टाईप का देवता है, राक्षसो के गुरू का शिष्य्।मैने हिम्मत करके पूछा,महाराज कृपा कर ये तो बता देते कि आप देवता है या रा….… अचानक करिया फ़ट पड़ा मूर्ख हम देवता है देवता हण्ड्रेड परसेंट देवता।तो महाराज ये संस्कृत की बजाय अंग्रेजी।तो क्या अंग्रेजी तू ही बोलेगा बे।फ़िर बे।दिमाग फ़िर आऊट होने लगा था।



मैने पूछा चलो मान लिया महाराज आप देवता हैं,मान लिया नही बे!हूं।ठीक है,आप देवता हो लेकिन ये कलर,ये गेट अप कुछ जमा नही!क्यों?अरे महाराज देवता तो चिकने होते है एकदम शाहिद कपूर की माफ़िक,बाड़ी भी एकदम फ़िट होती है सिक्स,सेवन,एट,नाईन,टेन एब्स वाली आमिर और सल्लू के समा…अबे चुप!हम थोड़ा डिफ़रेंट टाईप के देवता हैं मैगी के माफ़िक,समझा।मै हैरान रह गया ये करिया तो मैगी के विज्ञापन के बारे मे भी जानता है।मैने कहा नही महाराज मै समझ नही पाया।क्यों बे,बड़ा ड़ींग हांकता फ़िरता था कि मुझसे समझदार,मुझसा ज्ञानी,मुझसा तीसमारखां, इस ईलाके मे कोई नही हैं। नही सर ऐसी कोई……… अबे चुप्।साले छोटे-छोटे बच्चों को नये-नये रिपोर्टरो को बिठा कर रोज़ अपनी पुरानी घिसी-पिटी रिपोर्ट का ज्ञान ठेलता है और अब जब काम की बात होने का समय आया तो एड़ा बनकर पेड़ा खाना चाह रहा है।मैने गुस्से मे कहा,देखो महाराज मेरी रिपोर्ट के बारे मे कुछ मत कहन…मेरी बात आधे मे काट कर करिया बोला क्यों?बता पिछले पांच साल मे क्या लिखा है?

मेरी तो सांस अटक गई।मै बोला छोड़ो ये सब काम की बात बोलो।करिया बोला काम की बात ही हो रही है बे।मै मन ही मन कसमसाया साला बे पे बे किये जा रहा है और मै कुछ कर भी नही पा रहा हूं।तू कुछ कर भी नही पायेगा बे,करिया बोला ये किसी छुटभैये की प्रेस कान्फ़्रेंस नही है कि तू बहिष्कार करवा देगा। अब तक़ मै समझ गया था कि सरेंडर के अलावा कोई चारा नही है और मैने हथियार डालते हुये कहा जो आप क्या चाह्ते है महाराज्।तू तो मुलयम से भी मुलायम निकला बे इतनी ज़ल्दी सरेंडर कर देगा ये तो मैने सोचा भी नही था।खैर सुन मै तेरे पास एक खास काम से आया हूं।
मैने कहा आज्ञा दिजिये महाराज्।करिया बोला सबसे पहले ये जान ले मै भ्रष्टाचारियों का इष्ट देव हूं और मैने सुना है कि तू उन लोगो को बहुत उंगली करता है। अरे नही महाराज आप ही तो कह रहे थे कि पिछले पांच साल मे कुछ नही लिखा।अबे मुझे मत सिखा आजकल तो खबर लिखता नही है लिखवा देता है।मै सब जान्ता हूं।तेरे कारण उन लोगो को बहुत नुकसान हो रहा है।मै बोला नही करूंगा महाराज्।करिया बोला मैने ऐसा कब कहा है।अपने मन से कुछ भी बड़बड़ा रहा है,अब चुपचाप सुन ये साले मेरे फ़ालोअर आजकल स्याने हो गये हैं।ये मुझसे भी हराम खोरी पर उतर आये हैं।फ़ालोअर रोज़ बढ रहे है मगर बता एक भी मंदिर बनाया है किसी कमीने ने आजतक़ मेरे नाम का।मुझे भी साले कमिटमेण्ट मे मंदी का रोना रो रहे हैं।मै चाहता हूं उनपर नज़र रखी जाये।

मैने कहा भगवान आप तो सब जान्ते है फ़िर भी।तू चुपचाप सुन बे।साले लोकल लेवल का पत्रकार है और हर बात पे मुंह मार देता है जैसे किसी नेशनल न्यूज का एडिटर है।ये मेरे फ़ालोअर आजकल मुझे ही गच्चा दे रहे हैं।कभी इस रिश्तेदार के नाम पर तो कभी नौकर के नाम पर,तो कभी चंदे के नाम पर तो कभी मंदे के नाम पर नुकसान बताकर कमिशन तक़ मार रहे है।मै भौंच्चक होकर सुन रहा था कि साले भ्रष्टाचारी भ्रष्टराष्ट्र को भी चूना लगा रहे हैं।करिया बोला मैने बहुत सोच समझ कर फ़ैसला किया है कि तू उन पर नज़र रखेगा और मुझे डेली रिपोर्ट देगा।महाराज मर जाऊंगा, डेली…चल उसे सेटल कर लेंगे मगर तू मुझे सारी खबर् देगा समझा।मै रायपुर मे बैठ कर सब खबर कैसे दे सकता हूं महाराज्।इस पर करिया मुस्कुराया और बोला तो प्रिंसिपली तो तू मुझे सपोर्ट करने के लिये तैयार हो गया है।कैसे रिपोर्ट करेगा और सारे देश पर कैसे नज़र रखएगा ये मेरा प्राब्लम है।सारे प्राब्लम कैसे हल किये भ्रष्टराष्ट्र ने ये बताऊंगा कल्।कैसा लगी भ्रष्टराष्ट्र से मुलाकात ये बताईयेगा ज़रूर और मुझे क्या-क्या करना चाहिये ये भी बतायेंगे तो और अच्छा रहेगा मेरे लिये।

Friday, September 12, 2008

आईएएस अफसरों तक से रिश्वत माँगी जा रही है छत्तीसगढ़ में

आईएएस अफसरों तक से रिश्वत माँगी जा रही है छत्तीसगढ़ में तो आम आदमी की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। आईएएस अफसर भी रिश्वतखोरी की शिकायत अपने संघ के अध्यक्ष से कर रहे हैं। सोच लीजिए क्या स्थिति है अफसरशाही की छत्तीसगढ़ में।

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ का विकास तो हो रहा है लेकिन उतनी तेज़ी से नहीं जितना होना चाहिए अच्छी ख़बर के लिए सोचना पड़ता है और खराब ख़बरें तो जैसे छत्तीसगढ़ की खदानों में फैले खनिज और रत्नों की तरह बिखरी पड़ी है। डामर घोटाला, चावल घोटाला, धान घोटाला, खदान घोटाला, और न जाने कितने घोटाले हो चुके हैं छत्तीसगढ़ में। अब ऊब सी होने लगी है घोटालों के बारे में बात करते हुए।

न चाहकर भी अपने ही प्रदेश के बारे में आड़ी-तिरछी ख़बर लिखना पड़ जाता है। क्या करें मजबूरी है ? आईएएस अफसरों तक से विभागीय परीक्षा में पास होने के लिए रिश्वत माँगी जा रही है। अब बताईए भला कि इस ख़बर को भी क्या नहीं बताया जाए। अब मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री तो हूँ नहीं जो बड़ी आसानी से ये कह दूँ कि ऐसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मैं ये भी नहीं कह सकता कि मामला मुख्य सचिव स्तर का है। मुझे तो इस ख़बर को सबको बताना ज़रूरी था सो सबको बता रहा हूँ।

मामला गंभीर है, और एक नए राज्य के लिए तो और भी ज्यादा। ज़िला पंचायत कोरिया के सीईओ अंबलगन पी. ज़िला पंचायत रायपुर के सीईओ अमित कटारिया, मुकेश कुमार, रजत कुमार, राजेश कुमार टोप्पो, ओमप्रकाश चौधरी, अंकित आनंद, सीआर प्रसन्ना, सोलई, भारती दासन के हस्ताक्षरों वाला शिकायत पत्र आईएएस अफसरों के संघ के अध्यक्ष को मिला। कुल जमा 113 आईएएस अफसरों में से 10 ने लिखित शिकायत की है। शिकायत कुछ और लोगों को भी है लेकिन वे सामने नहीं आए। अब बताईए करीब-करीब 10 प्रतिशत आईएएस अफसर खुद रिश्वत खोरी से परेशान है और इससे मुक्ति की माँग कर रहे हैं।

रिश्वतखोरी तो गंभीर मामला है ही, लेकिन अगर आईएएस अफसर शारीरिक हमले या मारपीट की शिकायत करें तो समझ लीजिए कि उनकी स्थिति इस प्रदेश में क्या है ? ये आरोप साधारण नहीं है और इन्हें लगाने वाले भी मामूली लोग नहीं है इसलिए इसकी गंभीरता छत्तीसगढ़ में अराजकता की स्थिति को बयां कर रही है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या जूनियर आईएएस अफसरों को उनके संघ के अध्यक्ष क्या न्याय दिला पाएँगे ? ये सवाल इसलिए सामने आता है क्योंकि प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अफसर बी.क.ेएस. रे खुद राज्य सरकार की नाइंसाफी का एक नहीं दो-दो बार शिकार हो चुके हैं। पहली बार उन्हें किनारे कर उनसे जूनियर शिवराज सिंह को मुख्य सचिव बना दिया गया था और दूसरी बार फिर शिवराज सिंह से भी जूनियर पी.जॉय ओमेन को उनके हिस्से की कुर्सी पर बिठा दिया गया। अब जो खुद ही नाइंसाफी का शिकार होता आ रहा हो वो दूसरों को इंसाफ दिला पाए इसमें मुझे तो थोड़ा शक ही है। आईएएस अफसरों को न्याय मिलेगा या नहीं ये समय बताएगा लेकिन विभागीय परीक्षा पास करने के लिए आईएएस अफसरों से रिश्वत माँगने का मामला इस नए प्रदेश की हालत को बयां कर रहा है।